Kangra: जयसिंहपुर की छात्राओं ने राज्य स्तरीय निपुण टेस्टिंग कैंप में दिखाया दम, पांच दिन का प्रशिक्षण सफलतापूर्वक पूरा

Date:

--Advertisement--

कंवर दुर्गा चन्द राजकीय महाविद्यालय जयसिंहपुर की रोवर एवं रेंजर्स इकाई की आठ रेंजर छात्राओं ने राज्य स्तरीय निपुण टेस्टिंग कैंप में भाग लेकर महाविद्यालय का नाम रोशन किया है। यह कैंप प्रतिवर्ष भारत स्काउट एंड गाइड द्वारा राजकीय प्रशिक्षण केंद्र रिवालसर, जिला मंडी में आयोजित किया जाता है। इस वर्ष आयोजित पांच दिवसीय शिविर में छात्राओं ने 10 से 14 दिसंबर 2025 तक सफलतापूर्वक प्रशिक्षण प्राप्त किया और विभिन्न गतिविधियों में अपनी दक्षता का प्रदर्शन किया।

इस प्रशिक्षण कार्यक्रम के साथ-साथ रेंजर्स इकाई की संयोजक प्रोफेसर रजनी ने भी अपना आठ दिवसीय कोर्स सफलतापूर्वक पूरा किया। इस कोर्स में एक दिन का प्रशिक्षण ऑनलाइन और सात दिन का प्रशिक्षण ऑफलाइन माध्यम से संपन्न हुआ, जिससे उनकी मार्गदर्शक भूमिका और अधिक सशक्त हुई है।

शिविर से लौटने पर महाविद्यालय के प्राचार्य प्रोफेसर अरुण चंद्र ने छात्राओं की इस उपलब्धि की सराहना की और उनका उत्साहवर्धन किया। इस अवसर पर रेंजर छात्राओं ने प्राचार्य को भारत स्काउट एंड गाइड्स का स्कार्फ भेंट कर सम्मानित किया। प्राचार्य ने इसे महाविद्यालय के लिए गर्व का क्षण बताते हुए कहा कि ऐसे शिविर विद्यार्थियों में नेतृत्व, अनुशासन और सेवा भावना को मजबूत करते हैं। उन्होंने भविष्य में भी छात्र-छात्राओं को इस तरह के प्रशिक्षण शिविरों में बढ़-चढ़कर भाग लेने के लिए प्रेरित किया।

कार्यक्रम के समापन पर रेंजर छात्र-छात्राओं ने संकल्प लिया कि वे स्काउट एवं गाइड्स के आदर्शों को अपने जीवन में अपनाते हुए समाज सेवा, राष्ट्र निर्माण और अनुशासन के मार्ग पर निरंतर आगे बढ़ते रहेंगे तथा महाविद्यालय का नाम सदैव गौरवपूर्ण बनाए रखेंगे।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: कांग्रेस की वरिष्ठ नेत्री रेणु बजवारिया का निधन, शाहपुर में शोक की लहर; सामाजिक कार्यों में रही अहम भूमिका

कांग्रेस की वरिष्ठ नेत्री और प्रदेश महिला कांग्रेस की पूर्व महासचिव रेणु बजवारिया का 58 वर्ष की उम्र में लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया। उनके निधन से शाहपुर और सुधेड़ क्षेत्र में शोक की लहर है।

Kullu: आनी में बाजार गई महिला लापता, पति की शिकायत पर अपहरण का मामला दर्ज; पुलिस ने शुरू की तलाश

कुल्लू जिले के आनी में बाजार गई एक महिला के वापस नहीं लौटने पर उसके पति ने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई है। शिकायतकर्ता को आशंका है कि कोई व्यक्ति महिला को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया। पुलिस ने BNS की धारा 137(2) के तहत मामला दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।

Kangra: चढ़ी में 450 विद्यार्थी दिखाएंगे वैज्ञानिक प्रतिभा, विधायक केवल सिंह पठानिया ने स्कूल और खेल मैदान के लिए किए 21 लाख रुपये देने...

कांगड़ा जिले के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय चढ़ी में 33वीं जिला स्तरीय चिल्ड्रन साइंस कांग्रेस का शुभारंभ विधायक केवल सिंह पठानिया ने किया। दो दिवसीय आयोजन में करीब 450 विद्यार्थी हिस्सा लेंगे। विधायक ने स्कूल के विकास के लिए 10 लाख, खेल मैदान के लिए 10 लाख और कार्यक्रम के लिए एक लाख रुपये देने की घोषणा की।

Kangra: मेजर विजय सिंह मनकोटिया को राजकीय सम्मान न मिलने पर पूर्व सैनिकों में नाराजगी, कॉलेज का नाम उनके नाम पर रखने की मांग

शाहपुर विधानसभा क्षेत्र के पूर्व सैनिकों ने पूर्व मंत्री मेजर विजय सिंह मनकोटिया को राजकीय सम्मान नहीं दिए जाने पर नाराजगी जताई है। उन्होंने राजकीय डिग्री कॉलेज शाहपुर का नाम उनके नाम पर रखने और क्षेत्र में उनकी प्रतिमा स्थापित करने की मांग की। पूर्व सैनिकों ने सरकार से राजकीय सम्मान के मापदंडों पर भी जवाब मांगा है।