Sirmaur: बिना कोचिंग, सिर्फ मेहनत से फौज तक पहुंचे किसान के बेटे अभिषेक, अग्निवीर बनकर रचा इतिहास

Date:

--Advertisement--

जिला सिरमौर के राजगढ़ ब्लॉक के अंतर्गत आने वाले दूरदराज गांव कुफर मटलोड़ी, पंचायत डिब्बर के रहने वाले अभिषेक ने अपनी कड़ी मेहनत और मजबूत इरादों से क्षेत्र का नाम रोशन किया है। साधारण किसान परिवार से ताल्लुक रखने वाले अभिषेक का चयन भारतीय सेना में अग्निवीर के रूप में हुआ है। खास बात यह रही कि सीमित आर्थिक संसाधनों के कारण वह किसी महंगी कोचिंग का सहारा नहीं ले सके, लेकिन सोशल मीडिया और स्वयं अध्ययन के जरिए उन्होंने यह मुकाम हासिल किया।

अभिषेक के पिता राजू किसान हैं जबकि उनकी माता आशा गृहिणी हैं। अभिषेक ने वर्ष 2023 में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कोटला बांगी से 12वीं की परीक्षा उत्तीर्ण की थी। उन्होंने बताया कि बचपन से ही उनके मन में सेना की वर्दी पहनकर देश की सेवा करने का सपना था। पहले प्रयास में सफलता न मिलने के बावजूद उन्होंने हार नहीं मानी और दूसरे प्रयास में अग्निवीर बनने में कामयाब रहे।

अभिषेक ने बताया कि परिवार की आर्थिक स्थिति ऐसी नहीं थी कि वह कोचिंग का खर्च उठा सकें। इसके बावजूद उन्होंने खुद पर भरोसा रखा और सहायक पुस्तकों, ऑनलाइन प्लेटफॉर्म और सोशल मीडिया के माध्यम से परीक्षा की तैयारी की। घर पर रहकर नियमित अभ्यास और अनुशासन के साथ पढ़ाई कर उन्होंने सेना की कठिन परीक्षा को पार किया।

अपनी सफलता का श्रेय अभिषेक ने माता-पिता के साथ-साथ अपनी बुआ रूपना को भी दिया है। उन्होंने कहा कि बुआ की प्रेरणा, मार्गदर्शन और आशीर्वाद ने उन्हें लक्ष्य तक पहुंचने का हौसला दिया। अभिषेक के चयन से डिब्बर पंचायत सहित पूरे क्षेत्र में खुशी की लहर है। उन्होंने युवाओं से अपील की कि संसाधनों की कमी को बाधा न बनाएं, बल्कि एक लक्ष्य तय कर पूरी मेहनत और लगन से प्रयास करें, सफलता जरूर मिलेगी।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: कांग्रेस की वरिष्ठ नेत्री रेणु बजवारिया का निधन, शाहपुर में शोक की लहर; सामाजिक कार्यों में रही अहम भूमिका

कांग्रेस की वरिष्ठ नेत्री और प्रदेश महिला कांग्रेस की पूर्व महासचिव रेणु बजवारिया का 58 वर्ष की उम्र में लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया। उनके निधन से शाहपुर और सुधेड़ क्षेत्र में शोक की लहर है।

Kullu: आनी में बाजार गई महिला लापता, पति की शिकायत पर अपहरण का मामला दर्ज; पुलिस ने शुरू की तलाश

कुल्लू जिले के आनी में बाजार गई एक महिला के वापस नहीं लौटने पर उसके पति ने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई है। शिकायतकर्ता को आशंका है कि कोई व्यक्ति महिला को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया। पुलिस ने BNS की धारा 137(2) के तहत मामला दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।

Kangra: चढ़ी में 450 विद्यार्थी दिखाएंगे वैज्ञानिक प्रतिभा, विधायक केवल सिंह पठानिया ने स्कूल और खेल मैदान के लिए किए 21 लाख रुपये देने...

कांगड़ा जिले के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय चढ़ी में 33वीं जिला स्तरीय चिल्ड्रन साइंस कांग्रेस का शुभारंभ विधायक केवल सिंह पठानिया ने किया। दो दिवसीय आयोजन में करीब 450 विद्यार्थी हिस्सा लेंगे। विधायक ने स्कूल के विकास के लिए 10 लाख, खेल मैदान के लिए 10 लाख और कार्यक्रम के लिए एक लाख रुपये देने की घोषणा की।

Kangra: मेजर विजय सिंह मनकोटिया को राजकीय सम्मान न मिलने पर पूर्व सैनिकों में नाराजगी, कॉलेज का नाम उनके नाम पर रखने की मांग

शाहपुर विधानसभा क्षेत्र के पूर्व सैनिकों ने पूर्व मंत्री मेजर विजय सिंह मनकोटिया को राजकीय सम्मान नहीं दिए जाने पर नाराजगी जताई है। उन्होंने राजकीय डिग्री कॉलेज शाहपुर का नाम उनके नाम पर रखने और क्षेत्र में उनकी प्रतिमा स्थापित करने की मांग की। पूर्व सैनिकों ने सरकार से राजकीय सम्मान के मापदंडों पर भी जवाब मांगा है।