Kullu: कुल्लू में जायका परियोजना की गतिविधियों का जायजा, किसानों और प्रशिक्षणार्थियों से सीधे संवाद

Date:

--Advertisement--

हिमाचल प्रदेश फसल विविधीकरण प्रोत्साहन परियोजना (चरण-II) के तहत जायका (कृषि) की गतिविधियों का निरीक्षण करने के लिए उप परियोजना निदेशक डॉ. डी. डी. शर्मा ने खंड परियोजना प्रबंधन इकाई कुल्लू का दौरा किया। इस दौरान जिला परियोजना प्रबंधन इकाई मंडी से जिला परियोजना प्रबंधक डॉ. हेम राज वर्मा और खंड परियोजना प्रबंधन इकाई कुल्लू से खंड परियोजना प्रबंधक डॉ. जयंत रतना भी उनके साथ मौजूद रहे।

निरीक्षण के दौरान डॉ. डी. डी. शर्मा ने जायका (कृषि) के अंतर्गत भुट्ठी वीवर्स सहकारी समिति में चल रहे हथकरघा प्रशिक्षण कार्यक्रम का जायजा लिया। उन्होंने समिति के अध्यक्ष सत्य प्रकाश ठाकुर का धन्यवाद किया और प्रशिक्षण ले रहे प्रतिभागियों से बातचीत कर उनके प्रशिक्षण कार्यों की जानकारी ली। उन्होंने बताया कि इस प्रकार के कौशल प्रशिक्षण से लोग अपनी आजीविका को बेहतर बना सकते हैं और प्रशिक्षण कार्यक्रम को नियमित व सुचारु रूप से जारी रखने के निर्देश दिए।

इसके बाद उप परियोजना निदेशक ने जिला कुल्लू के अंतर्गत वहाव सिंचाई उप परियोजना नयरैनी के लाभार्थियों के साथ शेप कार्यक्रम के तहत मार्केट सर्वे के लिए सब्जी मंडी भुंतर का दौरा किया। इस दौरान लाभार्थियों और मंडी के बीच आने वाली समस्याओं, फसलों के रख-रखाव, उचित ग्रेडिंग, पैकेजिंग और फसलों की गुणवत्ता को लेकर चर्चा की गई। मौके पर लैब एश्योर श्रीमती मीनाक्षी चंदेल ने किसानों को ई-नाम प्लेटफॉर्म के बारे में भी जानकारी दी।

इसके पश्चात विधानसभा क्षेत्र मनाली की ग्राम पंचायत करारसू के गांव शेगलू में जल वहाव सिंचाई योजना का निर्माण कार्य पूरा होने पर 19 दिसंबर 2025 को इसका विधिवत शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर कृषक विकास संघ शेगलू के प्रधान मोहर सिंह की उपस्थिति रही। कार्यक्रम में उप निदेशक कृषि जिला कुल्लू डॉ. ऋतु गुप्ता और कृषि विकास अधिकारी राकेश कुमार भी मौजूद रहे।

डॉ. डी. डी. शर्मा ने सबसे पहले सिंचाई योजना का निरीक्षण किया और मुख्य कुहल से वाटर कंट्रोल गेट हटाकर योजना का शुभारंभ करते हुए इसे किसानों को समर्पित किया। उन्होंने कहा कि इस योजना से क्षेत्र के किसानों को सिंचाई की बेहतर सुविधा मिलेगी और कृषि उत्पादन में सुधार होगा।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

बिल-वाउचर में हेराफेरी कर सरकारी सब्सिडी लेने का आरोप, पिता-बेटे समेत 3 पर केस; जांच में चौंकाने वाले खुलासे

कांगड़ा के जवाली क्षेत्र में बागवानी विभाग की योजनाओं में फर्जी बिल-वाउचर और कूटरचित दस्तावेजों के जरिए लाखों रुपये की सब्सिडी लेने के आरोप में पिता-बेटे समेत तीन लोगों पर केस दर्ज हुआ है। सतर्कता ब्यूरो की जांच में फर्जी बिल, रिकॉर्ड में विसंगतियां और सब्सिडी वाली योजनाओं में कथित अनियमितताओं के कई मामले सामने आए हैं।

बद्दी में बंद गोदाम पर देर रात छापा, 4 लाख प्रतिबंधित दवाएं और इंजेक्शन बरामद; कारोबारी पर NDPS एक्ट में केस

बद्दी में औषधि नियंत्रण विभाग और पुलिस ने बंद गोदाम पर छापा मारकर करीब चार लाख प्रतिबंधित गोलियां-कैपसूल और इंजेक्शन बरामद किए हैं। मामले में एएस केमिकल के मालिक अंकित शुक्ला के खिलाफ NDPS एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है।

शिमला में मिठाइयों पर बड़ी कार्रवाई, कॉकरोच मिलने पर 2 दुकानों के लाइसेंस सस्पेंड; गुलाबजामुन में मरी मक्खियां मिलने पर 10 किलो मिठाई नष्ट

शिमला में खाद्य सुरक्षा एवं विनियमन विभाग ने मिठाई दुकानों पर बड़ी कार्रवाई की है। बालूगंज में मिठाइयों में कॉकरोच मिलने पर दो प्रतिष्ठानों के खाद्य लाइसेंस निलंबित किए गए, जबकि बस स्टैंड की दुकान में गुलाबजामुन में मरी मक्खियां मिलने पर 10 किलो मिठाई नष्ट करवाई गई।

मणिमहेश कैलाश की चोटी पर चढ़ने निकला था गड़रिया, फिर जो हुआ उसे आज भी मानते हैं रहस्यमयी कहानी; जानें पूरी लोककथा

चंबा के भरमौर स्थित मणिमहेश कैलाश से जुड़ी गड़रिये की एक रहस्यमयी लोककथा आज भी श्रद्धालुओं के बीच चर्चित है। मान्यता है कि कैलाश की ओर चढ़ने का प्रयास करने वाला गड़रिया और उसके साथ मौजूद लोग पत्थर बन गए थे। हालांकि, इस कहानी का कोई वैज्ञानिक या ऐतिहासिक प्रमाण उपलब्ध नहीं है।