Kangra: पांच महीने से टूटी पुली बनी मुसीबत, स्कूल जाते बच्चों और बुजुर्गों की जान खतरे में

Date:

--Advertisement--

ग्राम पंचायत चौली को मुख्य मार्ग से जोड़ने वाली पुली के टूट जाने से स्थानीय लोगों को लंबे समय से भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बरसात के दौरान क्षतिग्रस्त हुई यह पुली पिछले करीब पांच महीनों से टूटी पड़ी है, लेकिन अब तक इसकी मरम्मत या निर्माण नहीं हो पाया है। इस रास्ते से रोजाना बड़े बुजुर्गों के साथ-साथ स्कूली बच्चों को भी गुजरना पड़ता है, जिससे हादसे का खतरा बना हुआ है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि टूटी पुली के कारण नाले को पार करना जोखिम भरा हो गया है। खासकर बच्चों और बुजुर्गों के लिए यह रास्ता बेहद खतरनाक है। लोगों ने यह भी आशंका जताई है कि नाले में सांप जैसे जहरीले जीव होने के कारण किसी बड़े हादसे से इनकार नहीं किया जा सकता। ग्रामीणों का आरोप है कि इस समस्या को लेकर कई बार पंचायत प्रधान को अवगत कराया गया, लेकिन अब तक कोई ठोस समाधान नहीं निकल पाया।

इस मामले पर जिला परिषद सदस्य अश्वनी ठाकुर ने कहा कि पंचायत की ओर से उन्हें इस बारे में पहले कोई जानकारी नहीं दी गई थी। उन्होंने बताया कि अब मामला उनके संज्ञान में आ गया है और पुली के निर्माण का कार्य जल्द करवाया जाएगा। वहीं पंचायत प्रधान ज्योति ने कहा कि इस समस्या की सूचना काफी समय पहले ही उच्च अधिकारियों को दी जा चुकी है। डीसी को प्रस्ताव भेज दिया गया है और जैसे ही बजट उपलब्ध होगा, पुली का निर्माण कार्य शुरू करवा दिया जाएगा।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: शाहपुर स्कूल में गूंजे ‘सड़क सुरक्षा-जीवन रक्षा’ के नारे, भूकंप मॉक ड्रिल से छात्रों ने सीखे बचाव के तरीके

राजकीय उत्कृष्ट विद्यालय शाहपुर में भूकंप मॉक ड्रिल, सड़क सुरक्षा जागरूकता रैली और विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। विद्यार्थियों ने आपदा प्रबंधन और यातायात सुरक्षा के महत्वपूर्ण पहलुओं को सीखा।

Kangra: कांग्रेस की वरिष्ठ नेत्री रेणु बजवारिया का निधन, शाहपुर में शोक की लहर; सामाजिक कार्यों में रही अहम भूमिका

कांग्रेस की वरिष्ठ नेत्री और प्रदेश महिला कांग्रेस की पूर्व महासचिव रेणु बजवारिया का 58 वर्ष की उम्र में लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया। उनके निधन से शाहपुर और सुधेड़ क्षेत्र में शोक की लहर है।

Kullu: आनी में बाजार गई महिला लापता, पति की शिकायत पर अपहरण का मामला दर्ज; पुलिस ने शुरू की तलाश

कुल्लू जिले के आनी में बाजार गई एक महिला के वापस नहीं लौटने पर उसके पति ने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई है। शिकायतकर्ता को आशंका है कि कोई व्यक्ति महिला को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया। पुलिस ने BNS की धारा 137(2) के तहत मामला दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।

Kangra: चढ़ी में 450 विद्यार्थी दिखाएंगे वैज्ञानिक प्रतिभा, विधायक केवल सिंह पठानिया ने स्कूल और खेल मैदान के लिए किए 21 लाख रुपये देने...

कांगड़ा जिले के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय चढ़ी में 33वीं जिला स्तरीय चिल्ड्रन साइंस कांग्रेस का शुभारंभ विधायक केवल सिंह पठानिया ने किया। दो दिवसीय आयोजन में करीब 450 विद्यार्थी हिस्सा लेंगे। विधायक ने स्कूल के विकास के लिए 10 लाख, खेल मैदान के लिए 10 लाख और कार्यक्रम के लिए एक लाख रुपये देने की घोषणा की।