ऊना में रोंगटे खड़े कर देने वाला हादसा, ट्रैक्टर ने बाइक को कुचला, युवक की मौके पर मौत

Date:

--Advertisement--

हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले में एक दर्दनाक सड़क हादसे ने हंसते-खेलते परिवार की खुशियां छीन लीं। हरोली उपमंडल के अंतर्गत पालकवाह में लापरवाही से चलाए जा रहे एक ट्रैक्टर ने बाइक सवार दो युवकों को कुचल दिया। हादसा इतना भयानक था कि एक युवक की ट्रैक्टर के टायर के नीचे आने से मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया।

इस संबंध में अरुण पुत्र सतपाल सिंह निवासी वार्ड नंबर-4, कर्मपुर ने पुलिस थाना में शिकायत दर्ज करवाई है। शिकायतकर्ता के अनुसार वह अपने एक दोस्त के साथ बाइक पर कर्मपुर की ओर जा रहा था। जैसे ही वे पालकवाह के पास पहुंचे, वहां एक अन्य बाइक नंबर HP 20C-3583, जिस पर दो युवक सवार थे, पालकवाह से हरोली की तरफ मुड़ रही थी। इसी दौरान हरोली की ओर से आ रहे ट्रैक्टर नंबर HP 72D-5479 के चालक ने लापरवाही बरतते हुए गलत दिशा में वाहन चलाया और बाइक को जोरदार टक्कर मार दी।

टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक के पीछे बैठे अनुज पुत्र त्रिलोक चंद निवासी कर्मपुर उछलकर सीधे ट्रैक्टर के टायर के नीचे आ गया। इस हादसे में उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वहीं बाइक चला रहे रक्षित पुत्र जसबंत राज निवासी कर्मपुर को भी गंभीर चोटें आईं। आसपास मौजूद लोगों की मदद से दोनों को तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हरोली पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने अनुज को मृत घोषित कर दिया। रक्षित की हालत गंभीर होने पर उसे क्षेत्रीय अस्पताल ऊना रेफर कर दिया गया है।

पुलिस ने ट्रैक्टर चालक सुरेंद्र कुमार पुत्र बलराज सिंह निवासी जनकौर, जिला ऊना के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है और हादसे की गहन जांच की जा रही है। अनुज की मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है, वहीं गांव में शोक की लहर दौड़ गई है।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: कांग्रेस की वरिष्ठ नेत्री रेणु बजवारिया का निधन, शाहपुर में शोक की लहर; सामाजिक कार्यों में रही अहम भूमिका

कांग्रेस की वरिष्ठ नेत्री और प्रदेश महिला कांग्रेस की पूर्व महासचिव रेणु बजवारिया का 58 वर्ष की उम्र में लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया। उनके निधन से शाहपुर और सुधेड़ क्षेत्र में शोक की लहर है।

Kullu: आनी में बाजार गई महिला लापता, पति की शिकायत पर अपहरण का मामला दर्ज; पुलिस ने शुरू की तलाश

कुल्लू जिले के आनी में बाजार गई एक महिला के वापस नहीं लौटने पर उसके पति ने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई है। शिकायतकर्ता को आशंका है कि कोई व्यक्ति महिला को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया। पुलिस ने BNS की धारा 137(2) के तहत मामला दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।

Kangra: चढ़ी में 450 विद्यार्थी दिखाएंगे वैज्ञानिक प्रतिभा, विधायक केवल सिंह पठानिया ने स्कूल और खेल मैदान के लिए किए 21 लाख रुपये देने...

कांगड़ा जिले के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय चढ़ी में 33वीं जिला स्तरीय चिल्ड्रन साइंस कांग्रेस का शुभारंभ विधायक केवल सिंह पठानिया ने किया। दो दिवसीय आयोजन में करीब 450 विद्यार्थी हिस्सा लेंगे। विधायक ने स्कूल के विकास के लिए 10 लाख, खेल मैदान के लिए 10 लाख और कार्यक्रम के लिए एक लाख रुपये देने की घोषणा की।

Kangra: मेजर विजय सिंह मनकोटिया को राजकीय सम्मान न मिलने पर पूर्व सैनिकों में नाराजगी, कॉलेज का नाम उनके नाम पर रखने की मांग

शाहपुर विधानसभा क्षेत्र के पूर्व सैनिकों ने पूर्व मंत्री मेजर विजय सिंह मनकोटिया को राजकीय सम्मान नहीं दिए जाने पर नाराजगी जताई है। उन्होंने राजकीय डिग्री कॉलेज शाहपुर का नाम उनके नाम पर रखने और क्षेत्र में उनकी प्रतिमा स्थापित करने की मांग की। पूर्व सैनिकों ने सरकार से राजकीय सम्मान के मापदंडों पर भी जवाब मांगा है।