Mandi: ईवीएम की सुरक्षा पर खास नजर, मंडी में जिला निर्वाचन अधिकारी ने किया भंडार कक्ष का औचक निरीक्षण

Date:

--Advertisement--

मंडी, 19 दिसंबर। चुनावी प्रक्रिया की पारदर्शिता और सुरक्षा को लेकर जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त मंडी अपूर्व देवगन ने शुक्रवार को भ्यूली स्थित इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) और वीवीपैट भंडार कक्ष का त्रैमासिक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने भंडार कक्ष में की गई सुरक्षा व्यवस्थाओं, उपलब्ध सुविधाओं और सीसीटीवी निगरानी प्रणाली का बारीकी से जायजा लिया।

निरीक्षण के दौरान उपायुक्त ने ईवीएम की सुरक्षा में तैनात पुलिस कर्मियों द्वारा की जा रही ड्यूटी की भी समीक्षा की। उन्होंने भंडार कक्ष में मौजूद व्यवस्थाओं पर संतोष जताया और अधिकारियों को निर्देश दिए कि निर्धारित मानकों के अनुसार सुरक्षा और निगरानी व्यवस्था लगातार बनाए रखी जाए।

इस निरीक्षण के समय विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि भी मौजूद रहे। भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस से संजय शर्मा और भारतीय जनता पार्टी से कर्ण वीर सिंह कौंडल ने निरीक्षण प्रक्रिया में भाग लिया। उनके साथ निर्वाचन तहसीलदार राजेश शर्मा और नायब तहसीलदार सुनील शर्मा भी उपस्थित रहे।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra-Chamba MP Dr. Rajeev Bhardwaj की बड़ी बैठक में मौजूदगी, BJP संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने पर हुआ मंथन

कांगड़ा-चंबा सांसद डॉ. राजीव भारद्वाज ने शिमला स्थित भाजपा प्रदेश कार्यालय दीपकमल में प्रदेश पदाधिकारी बैठक में हिस्सा लिया। बैठक में संगठन की आगामी कार्ययोजना, जनसंपर्क और बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करने पर चर्चा हुई।

Kangra: शाहपुर में श्रीमद्भागवत कथा के बाद हवन यज्ञ की पूर्णाहुति, साध्वी भाग्यश्री भारती, जसवीर भारती, राकेश चौहान, रवि दत्त शर्मा समेत कथावाचक साध्वी...

शाहपुर के अभिनंदन पैलेस में दिव्य ज्योति जाग्रति संस्थान की श्रीमद्भागवत कथा के समापन के बाद हवन यज्ञ की पूर्णाहुति संपन्न हुई। भाजपा नेता राकेश चौहान, भाजपा मंडल अध्यक्ष रवि दत्त शर्मा, समाजसेवी वीपी शर्मा, गोकुल सोंधी और साध्वी भाग्यश्री भारती समेत कथावाचक साध्वी बहनों ने हवन यज्ञ में हिस्सा लिया।

ऊना के अंब में बस में डिब्बे के अंदर जिंदा कछुआ लेकर जा रही महिला पकड़ी, दस्तावेज मांगने पर नहीं दिखा सकी कोई अनुमति

ऊना के अंब में हरियाणा रोडवेज की बस में डिब्बे के अंदर जिंदा कछुआ लेकर सफर कर रही महिला को पुलिस ने पकड़ा। महिला कछुए को धर्मशाला के एक धार्मिक गुरु को भेंट करने की बात कह रही थी, लेकिन उसे ले जाने से संबंधित कोई दस्तावेज या अनुमति पत्र नहीं दिखा सकी। पुलिस ने कछुए को कब्जे में लेकर वन्य प्राणी संरक्षण अधिनियम के तहत एफआईआर दर्ज की है।

Solan: सोलन में NH-5 पर अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से सनसनी, हादसा या हिट एंड रन? जांच में जुटी पुलिस

सोलन के शमलेच के समीप परमाणु-शिमला NH-5 पर सोमवार सुबह अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से सनसनी फैल गई। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। मृतक की पहचान नहीं हो पाई है और पुलिस हादसे, हिट एंड रन समेत सभी पहलुओं की जांच कर रही है।