Hamirpur: अवैध खनन केस में बड़ा मोड़, सुप्रीम कोर्ट से सदर विधायक आशीष शर्मा के परिजनों को मिली जमानत

Date:

--Advertisement--

हमीरपुर जिले के सुजानपुर थाना क्षेत्र में पुंग खड्ड में संचालित स्टोन क्रशर से जुड़े अवैध खनन मामले में गुरुवार को बड़ा घटनाक्रम सामने आया है। सदर विधायक आशीष शर्मा के भाई, चाचा और दो अन्य वर्कर्स को सर्वोच्च न्यायालय से जमानत मिल गई है। इससे पहले इन चारों की जमानत याचिका हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट ने खारिज कर दी थी।

जानकारी के अनुसार इन चारों आरोपियों के खिलाफ 12 अगस्त को सुजानपुर थाना में अवैध खनन को लेकर मामला दर्ज किया गया था। मामले के सामने आने के बाद अगस्त माह में ही आरोपियों ने हाईकोर्ट का रुख किया था, लेकिन वहां से उन्हें राहत नहीं मिली थी। इसके बाद उन्होंने सुप्रीम कोर्ट में जमानत के लिए याचिका दायर की, जिस पर अब सुनवाई के बाद उन्हें राहत मिल गई है।

सदर विधायक आशीष शर्मा ने जमानत मिलने की पुष्टि करते हुए कहा कि माननीय सर्वोच्च न्यायालय से उनके भाई, चाचा और अन्य आरोपियों को जमानत मिल गई है। वहीं, अवैध खनन से जुड़े इस मामले में आगे की कानूनी प्रक्रिया जारी रहने की बात कही जा रही है।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

McLeodganj Power Cut: 14 अक्टूबर को सुबह 10 से शाम 5 बजे तक बिजली रहेगी बंद, घर से निकलने से पहले जान लें प्रभावित...

मैक्लोडगंज में 14 अक्टूबर 2026 को सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। जानें किन इलाकों में बिजली बंद रहेगी और शटडाउन की वजह क्या है।

Mandi Job Vacancy 2026: 11 पदों पर भर्ती के लिए 15 अक्टूबर को इंटरव्यू, ₹12,750 सैलरी के साथ बेरोजगारी भत्ते का भी मौका

मंडी में 11 विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए 15 अक्टूबर 2026 को जिला रोजगार कार्यालय में इंटरव्यू होगा। टीम लीडर, सेल्स एग्जीक्यूटिव, सर्विस एडवाइजर और टेक्नीशियन पदों के लिए 18 से 30 वर्ष के युवक-युवतियां आवेदन कर सकते हैं। चयनित अभ्यर्थियों को ₹12,750 प्रतिमाह वेतन मिलेगा।

Kareri Lake News: 20 KM का कठिन ट्रेक कर रिड़कमार कॉलेज के छात्रों ने चमकाई करेरी झील, प्लास्टिक कचरा हटाकर दिया स्वच्छता का संदेश

राजकीय महाविद्यालय रिड़कमार के 34 विद्यार्थियों और 3 प्राध्यापकों ने करीब 20 किलोमीटर का कठिन ट्रेक कर करेरी झील में स्वच्छता अभियान चलाया। NSS इकाई और ऐतिहासिक सोसायटी के संयुक्त आयोजन में प्लास्टिक कचरा एकत्र कर उसका उचित निस्तारण किया गया। विद्यार्थियों ने मंदिर परिसर में भजन-कीर्तन भी किया

Nurpur Four Lane: बारिश के बाद दलदल बनी पठानकोट-मंडी फोरलेन, वाहन चालकों की बढ़ी परेशानी; हर पल हादसे का डर

नूरपुर में निर्माणाधीन पठानकोट-मंडी फोरलेन बारिश के बाद कई जगह दलदल में तबदील हो गया। कीचड़, जलभराव और गड्ढों के कारण वाहन चालकों, खासकर दोपहिया सवारों को परेशानी और हादसे का खतरा बढ़ गया है।