Shimla: संजौली मस्जिद की अवैध मंजिलें गिराने का काम फिर शुरू, वक्फ बोर्ड को मिली बजट मंजूरी

Date:

--Advertisement--

शिमला की बहुचर्चित संजौली मस्जिद से जुड़ा मामला एक बार फिर चर्चा में है। मस्जिद की अवैध घोषित की गई ऊपरी मंजिलों को गिराने का कार्य अब दोबारा शुरू हो गया है। इससे पहले मस्जिद की दो मंजिलों को हटाया जा चुका था, जबकि एक मंजिल को गिराया जाना अभी बाकी था। लंबे समय से बजट और कागजी प्रक्रियाओं के चलते यह काम रुका हुआ था, लेकिन अब विभाग से प्रस्तावित बजट को मंजूरी मिलते ही कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

यह कार्य मस्जिद कमेटी के सहयोग से किया जा रहा है। प्रदेश वक्फ बोर्ड के अनुसार, अवैध घोषित की गई तीनों मंजिलों को हटाने का काम एक महीने के भीतर पूरा कर लिया जाएगा। वक्फ बोर्ड ने स्पष्ट किया है कि सभी कानूनी प्रक्रियाओं का पालन करते हुए यह कार्रवाई की जा रही है।

राज्य संपदा अधिकारी केडी मान ने बताया कि नगर निगम आयुक्त की अदालत के आदेशों के अनुसार मस्जिद की ऊपर की तीन मंजिलों को अवैध घोषित किया गया था। पहले इनमें से करीब डेढ़ मंजिल को हटा दिया गया था, लेकिन बजट की कमी के कारण आगे का काम रोकना पड़ा। अब प्रदेश वक्फ बोर्ड द्वारा शेष डेढ़ मंजिल को गिराने के लिए बजट को मंजूरी दे दी गई है, जिसके बाद काम दोबारा शुरू कर दिया गया है।

उन्होंने बताया कि निचली दो मंजिलों को लेकर प्रदेश हाईकोर्ट ने यथास्थिति बनाए रखने के आदेश दिए हैं, इसलिए उन पर कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है। फिलहाल केवल ऊपरी तीन मंजिलों को हटाने का कार्य अपने स्तर पर किया जा रहा है, जिसमें संजौली मस्जिद कमेटी भी सहयोग कर रही है।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

बिल-वाउचर में हेराफेरी कर सरकारी सब्सिडी लेने का आरोप, पिता-बेटे समेत 3 पर केस; जांच में चौंकाने वाले खुलासे

कांगड़ा के जवाली क्षेत्र में बागवानी विभाग की योजनाओं में फर्जी बिल-वाउचर और कूटरचित दस्तावेजों के जरिए लाखों रुपये की सब्सिडी लेने के आरोप में पिता-बेटे समेत तीन लोगों पर केस दर्ज हुआ है। सतर्कता ब्यूरो की जांच में फर्जी बिल, रिकॉर्ड में विसंगतियां और सब्सिडी वाली योजनाओं में कथित अनियमितताओं के कई मामले सामने आए हैं।

बद्दी में बंद गोदाम पर देर रात छापा, 4 लाख प्रतिबंधित दवाएं और इंजेक्शन बरामद; कारोबारी पर NDPS एक्ट में केस

बद्दी में औषधि नियंत्रण विभाग और पुलिस ने बंद गोदाम पर छापा मारकर करीब चार लाख प्रतिबंधित गोलियां-कैपसूल और इंजेक्शन बरामद किए हैं। मामले में एएस केमिकल के मालिक अंकित शुक्ला के खिलाफ NDPS एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है।

शिमला में मिठाइयों पर बड़ी कार्रवाई, कॉकरोच मिलने पर 2 दुकानों के लाइसेंस सस्पेंड; गुलाबजामुन में मरी मक्खियां मिलने पर 10 किलो मिठाई नष्ट

शिमला में खाद्य सुरक्षा एवं विनियमन विभाग ने मिठाई दुकानों पर बड़ी कार्रवाई की है। बालूगंज में मिठाइयों में कॉकरोच मिलने पर दो प्रतिष्ठानों के खाद्य लाइसेंस निलंबित किए गए, जबकि बस स्टैंड की दुकान में गुलाबजामुन में मरी मक्खियां मिलने पर 10 किलो मिठाई नष्ट करवाई गई।

मणिमहेश कैलाश की चोटी पर चढ़ने निकला था गड़रिया, फिर जो हुआ उसे आज भी मानते हैं रहस्यमयी कहानी; जानें पूरी लोककथा

चंबा के भरमौर स्थित मणिमहेश कैलाश से जुड़ी गड़रिये की एक रहस्यमयी लोककथा आज भी श्रद्धालुओं के बीच चर्चित है। मान्यता है कि कैलाश की ओर चढ़ने का प्रयास करने वाला गड़रिया और उसके साथ मौजूद लोग पत्थर बन गए थे। हालांकि, इस कहानी का कोई वैज्ञानिक या ऐतिहासिक प्रमाण उपलब्ध नहीं है।