Kangra: माता चिंतपूर्णी के दर्शन कर लौट रहे श्रद्धालुओं का दर्दनाक हादसा, तेज रफ्तार बाइक फिसली, एक की मौत

Date:

--Advertisement--

हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले में राष्ट्रीय राजमार्ग-503 पर गुरुवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। देहरा-रानीताल रोड पर बनखंडी के हरिपुर दोसड़का के पास तेज रफ्तार बाइक के अनियंत्रित होकर फिसलने से पंजाब के एक श्रद्धालु की मौत हो गई, जबकि दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।

जानकारी के अनुसार पंजाब नंबर की बाइक अचानक नियंत्रण खो बैठी और सड़क पर स्किड हो गई। हादसे में बाइक सवार कुलदीप कुमार (30) पुत्र राम प्रसाद निवासी आदर्श कॉलोनी हाजीपुर, तहसील मुकेरिया, जिला होशियारपुर (पंजाब) की मौके पर ही हालत गंभीर हो गई। वहीं राहुल ठाकुर (26) पुत्र विश्वजीत सिंह निवासी बडालिया, डाकखाना हाजीपुर, तहसील मुकेरियां, जिला होशियारपुर (पंजाब) गंभीर रूप से घायल हो गया।

घायल युवक राहुल ठाकुर ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि वह अपने दोस्त कुलदीप कुमार के साथ माता चिंतपूर्णी के दर्शन के लिए आए थे। दर्शन के बाद दोनों बगलामुखी मंदिर की ओर जा रहे थे। जैसे ही वे हरिपुर दोसड़का के पास पहुंचे, बाइक की रफ्तार तेज होने के कारण वह अनियंत्रित होकर सड़क पर फिसल गई।

हादसे के तुरंत बाद स्थानीय लोगों की मदद से दोनों युवकों को सिविल अस्पताल देहरा पहुंचाया गया। यहां डॉक्टरों ने जांच के बाद कुलदीप कुमार को मृत घोषित कर दिया, जबकि राहुल ठाकुर का अस्पताल में इलाज जारी है।

देहरा के एसपी मयंक चौधरी ने हादसे की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस ने घायल युवक के बयान दर्ज कर लिए हैं। शव को कब्जे में लेकर नियमानुसार मामला दर्ज कर लिया गया है और दुर्घटना के सही कारणों की जांच की जा रही है।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

महासू देवता के दिव्य मिलन का बना ऐतिहासिक पल, बशला में जयकारों और ढोल-नगाड़ों से गूंजा पूरा क्षेत्र

बशला में नवनिर्मित महासू देवता मंदिर के प्राण-प्रतिष्ठा महायज्ञ का शुभारंभ देव मिलन के भव्य आयोजन के साथ हुआ। मंडलगढ़ के देव बोंदरा महाराज और साहिब डोरिया महाराज के दिव्य मिलन ने पूरे क्षेत्र को भक्तिमय बना दिया।

Kangra: धनोटू-कुठेर क्रिकेट प्रतियोगिता में विधायक केवल सिंह पठानिया का बड़ा ऐलान, खिलाड़ियों को दिया यह खास भरोसा

धनोटू-कुठेर में आयोजित डे-नाइट क्रिकेट प्रतियोगिता के समापन समारोह में विधायक केवल सिंह पठानिया ने खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाया और खेल सुविधाओं से जुड़ी मांगों को चरणबद्ध तरीके से पूरा करने का भरोसा दिया।

Kangra: हिमाचल के शाहपुर में अनोखी मिसाल! बहू को बेटी मानकर कराया पुनर्विवाह, सास-ससुर ने किया कन्यादान

कांगड़ा के शाहपुर स्थित चंमडेरा गांव में एक परिवार ने अपनी बहू को बेटी मानकर उसका पुनर्विवाह कराया। सास-ससुर ने स्वयं कन्यादान कर समाज के सामने मानवता और सामाजिक सरोकार की मिसाल पेश की।

शिमला में नशे के सौदागर पर पुलिस का बड़ा वार! घर से मिली 991 ग्राम अफीम और ₹2.12 लाख नकदी

शिमला पुलिस की स्पेशल सेल ने चौड़ा मैदान में बड़ी कार्रवाई करते हुए 991 ग्राम अफीम, 2.12 लाख रुपये नकदी और दो इलेक्ट्रॉनिक तराजू बरामद कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस अब पूरे नशा तस्करी नेटवर्क की जांच कर रही है।