Solan: ओवरलोड और टैक्स चोरी पर सख्ती, बद्दी-नालागढ़ में 3 ट्रकों से वसूला गया 2.10 लाख का भारी जुर्माना

Date:

--Advertisement--

परिवहन विभाग ने ओवरलोडिंग और एचपी टैक्स अदा किए बिना सड़कों पर दौड़ रहे ट्रकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की है। इस अभियान के तहत विभाग ने तीन ट्रक चालकों पर कुल 2.10 लाख रुपये का जुर्माना लगाया है।

यह कार्रवाई आरटीओ बद्दी-नालागढ़ विपिन गुप्ता के नेतृत्व में की गई। परिवहन विभाग की टीम ने रोपड़ रोड पर जगातखाना क्षेत्र में वाहनों की गहन जांच की। जांच के दौरान पाया गया कि तीन ट्रकों में तय सीमा से अधिक सामान लदा हुआ था और इन वाहनों ने हिमाचल प्रदेश का टैक्स भी अदा नहीं किया था।

आरटीओ विपिन गुप्ता ने बताया कि नियमों का उल्लंघन करने वाले इन तीनों ट्रकों के चालकों पर ओवरलोडिंग और टैक्स चोरी के मामलों में कुल 2.10 लाख रुपये का जुर्माना किया गया है। उन्होंने स्पष्ट किया कि इस तरह के चेकिंग अभियान आगे भी लगातार जारी रहेंगे।

आरटीओ ने कहा कि यातायात नियमों की अनदेखी करने और सरकारी टैक्स की चोरी करने वालों के खिलाफ सख्त रवैया अपनाया जाएगा और किसी भी तरह की ढिलाई नहीं बरती जाएगी। विभाग का उद्देश्य सड़कों पर सुरक्षित यातायात और नियमों का पालन सुनिश्चित करना है।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra-Chamba MP Dr. Rajeev Bhardwaj की बड़ी बैठक में मौजूदगी, BJP संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने पर हुआ मंथन

कांगड़ा-चंबा सांसद डॉ. राजीव भारद्वाज ने शिमला स्थित भाजपा प्रदेश कार्यालय दीपकमल में प्रदेश पदाधिकारी बैठक में हिस्सा लिया। बैठक में संगठन की आगामी कार्ययोजना, जनसंपर्क और बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करने पर चर्चा हुई।

Kangra: शाहपुर में श्रीमद्भागवत कथा के बाद हवन यज्ञ की पूर्णाहुति, साध्वी भाग्यश्री भारती, जसवीर भारती, राकेश चौहान, रवि दत्त शर्मा समेत कथावाचक साध्वी...

शाहपुर के अभिनंदन पैलेस में दिव्य ज्योति जाग्रति संस्थान की श्रीमद्भागवत कथा के समापन के बाद हवन यज्ञ की पूर्णाहुति संपन्न हुई। भाजपा नेता राकेश चौहान, भाजपा मंडल अध्यक्ष रवि दत्त शर्मा, समाजसेवी वीपी शर्मा, गोकुल सोंधी और साध्वी भाग्यश्री भारती समेत कथावाचक साध्वी बहनों ने हवन यज्ञ में हिस्सा लिया।

ऊना के अंब में बस में डिब्बे के अंदर जिंदा कछुआ लेकर जा रही महिला पकड़ी, दस्तावेज मांगने पर नहीं दिखा सकी कोई अनुमति

ऊना के अंब में हरियाणा रोडवेज की बस में डिब्बे के अंदर जिंदा कछुआ लेकर सफर कर रही महिला को पुलिस ने पकड़ा। महिला कछुए को धर्मशाला के एक धार्मिक गुरु को भेंट करने की बात कह रही थी, लेकिन उसे ले जाने से संबंधित कोई दस्तावेज या अनुमति पत्र नहीं दिखा सकी। पुलिस ने कछुए को कब्जे में लेकर वन्य प्राणी संरक्षण अधिनियम के तहत एफआईआर दर्ज की है।

Solan: सोलन में NH-5 पर अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से सनसनी, हादसा या हिट एंड रन? जांच में जुटी पुलिस

सोलन के शमलेच के समीप परमाणु-शिमला NH-5 पर सोमवार सुबह अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से सनसनी फैल गई। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। मृतक की पहचान नहीं हो पाई है और पुलिस हादसे, हिट एंड रन समेत सभी पहलुओं की जांच कर रही है।