Kangra: शिक्षा से बदलेगा भविष्य, चढ़ी स्कूल में बोले केवल सिंह पठानिया, गिनाईं सरकार की बड़ी उपलब्धियां

Date:

--Advertisement--

शाहपुर, 16 दिसंबर। शिक्षा ही किसी व्यक्ति और समाज के उज्ज्वल भविष्य की मजबूत नींव होती है। यह बात शाहपुर के विधायक और उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय चढ़ी में आयोजित वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह के दौरान कही। वह इस कार्यक्रम में मुख्यातिथि के रूप में शामिल हुए।

केवल सिंह पठानिया ने कहा कि प्रदेश की सुक्खू सरकार ने अपने तीन वर्ष के कार्यकाल में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा को प्राथमिकता देते हुए कई प्रभावी कदम उठाए हैं। उन्होंने बताया कि इन्हीं प्रयासों का परिणाम है कि हिमाचल प्रदेश ने राष्ट्रीय उपलब्धि सर्वेक्षण 2025 में 25वें स्थान से सीधे पांचवें स्थान पर पहुंचकर बड़ी उपलब्धि हासिल की है। इसके लिए उन्होंने मुख्यमंत्री और शिक्षा मंत्री को बधाई दी।

उन्होंने कहा कि स्कूल का वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह विद्यार्थियों और अभिभावकों दोनों के लिए खास होता है। जहां छात्र पूरे साल इस दिन का इंतजार करते हैं, वहीं अभिभावकों को स्कूल में हो रही शैक्षणिक और सह-शैक्षणिक गतिविधियों की जानकारी मिलती है।

क्षेत्रीय विकास कार्यों का जिक्र करते हुए विधायक ने बताया कि चढ़ी क्षेत्र के लिए 1.85 करोड़ रुपये की पेयजल योजना पर कार्य प्रगति पर है, जिससे करीब 3000 लोगों को शुद्ध पेयजल सुविधा मिलेगी। बिजली व्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए अनसुई रोड पर 10 लाख रुपये की लागत से 100 केवीए ट्रांसफार्मर को अपग्रेड कर 250 केवीए किया गया है और नई विद्युत लाइन भी बिछाई गई है। इसके अलावा दियाड़ा गांव के लिए 1.10 करोड़ रुपये की सड़क परियोजना पर काम चल रहा है, जिसे जल्द पूरा किया जाएगा।

स्वास्थ्य सुविधाओं को लेकर उन्होंने बताया कि पीएचसी चढ़ी में 15 लाख रुपये की लागत से आधुनिक सुविधाएं विकसित की जा रही हैं। इसके लिए उन्होंने मुख्यमंत्री का आभार जताया। उन्होंने यह भी कहा कि पंचायत क्षेत्र में पिछले दो वर्षों में 60 लाख रुपये से अधिक की राशि विभिन्न विकास कार्यों पर खर्च की गई है।

शिक्षा के क्षेत्र में उपलब्धियों का उल्लेख करते हुए विधायक ने बताया कि शाहपुर विधानसभा क्षेत्र के तीन बच्चों ने एचएएस परीक्षा क्वालीफाई की है, जबकि तीन युवा सीडीएस पासिंग आउट परेड के बाद अधिकारी बने हैं। उन्होंने इसे पूरे क्षेत्र के लिए गर्व की बात बताया। उन्होंने यह भी जानकारी दी कि राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय चढ़ी को सीबीएसई पाठ्यक्रम में बदला जा रहा है और विद्यालय की पुरानी व असुरक्षित इमारत को जल्द डिस्मेंटल किया जाएगा।

केवल सिंह पठानिया ने बताया कि शाहपुर क्षेत्र में नशे के खिलाफ अभियान को और मजबूत किया जाएगा। इसके तहत शिक्षण संस्थानों के सहयोग से चिट्टा के विरुद्ध जल्द ही जागरूकता रैली का आयोजन किया जाएगा।

मुख्य अतिथि ने वर्षभर शैक्षणिक और अन्य गतिविधियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया। कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के दीप प्रज्वलन से हुआ। इस दौरान वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय चढ़ी के छात्रों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए, जबकि प्राथमिक विद्यालय चढ़ी के नन्हे बच्चों की प्रस्तुतियों ने सभी का मन मोह लिया।

विद्यालय की प्रधानाचार्य ने मुख्य अतिथि और अन्य अतिथियों का स्वागत किया और विद्यालय की वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत की। कार्यक्रम में बीएमओ शाहपुर डॉ. कविता, ब्लॉक प्रोजेक्ट ऑफिसर बलजीत, कार्यकारी प्रधानाचार्य भाग सिंह, विभिन्न विभागों के अधिकारी, जनप्रतिनिधि, शिक्षक, अभिभावक, विद्यार्थी और बड़ी संख्या में गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

हिमाचल के हजारों TGT शिक्षकों को झटका, 2006-07 नियुक्तियों का विशेष वरिष्ठता लाभ वापस; पदोन्नति पर भी पड़ सकता है असर

हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा निदेशालय ने 2006 और 2007 में नियुक्त टीजीटी शिक्षकों को दिए गए विशेष वरिष्ठता लाभ वापस ले लिए हैं। हाईकोर्ट के फैसले के अनुपालन में अंतिम वरिष्ठता सूची में संशोधन किया गया है, जिससे शिक्षकों की पदोन्नति और सेवा संबंधी दावों पर असर पड़ सकता है।

Himachal: एक लाख रुपये की रिश्वत लेते महिला पटवारी गिरफ्तार, लैंड वेल्यू प्रमाण पत्र बनाने के नाम पर मांगी थी रकम

सोलन के बरोटीवाला पटवार सर्कल में विजिलेंस ब्यूरो ने महिला पटवारी ललिता को एक लाख रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया। आरोप है कि लैंड वेल्यू प्रमाण पत्र बनाने के बदले रिश्वत मांगी गई थी।

विधानसभा में विधायक केवल सिंह पठानिया के सवाल पर स्वास्थ्य मंत्री धनीराम शांडिल का जवाब, 414 एड्स नियंत्रण कर्मियों के नियमितीकरण का कोई प्रस्ताव...

हिमाचल प्रदेश में एड्स नियंत्रण संस्थाओं के तहत काम कर रहे 414 कर्मचारियों के नियमितीकरण का कोई प्रस्ताव नहीं है। स्वास्थ्य मंत्री धनीराम शांडिल ने विधानसभा में यह जानकारी दी। वहीं, आशा वर्करों के नियमितीकरण या विभाग के रिक्त पदों पर समायोजन को लेकर भी सरकार ने कोई नीति नहीं होने की बात कही है।

20 साल की सेवा के बाद भी नियमित नहीं किया कर्मचारी, हिमाचल हाईकोर्ट ने सरकार को लगाई फटकार, नियमितीकरण के दिए आदेश

हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट ने कहा कि 20 वर्षों तक लगातार सेवा लेने के बाद कर्मचारी को नियमित न करना मनमाना, भेदभावपूर्ण और असंवैधानिक है। कोर्ट ने खेल विभाग को याचिकाकर्ता दिनेश कुमार को पंप ऑपरेटर के पद पर सभी परिणामी लाभों के साथ नियमित करने का आदेश दिया है।