Kangra: शाहपुर बनेगा नया टूरिज्म हॉटस्पॉट, मुख्यमंत्री से एयरपोर्ट पर हुई बड़ी चर्चा

Date:

--Advertisement--

धर्मशाला, 16 दिसंबर। कांगड़ा जिले में पर्यटन को नई दिशा देने के लिए राज्य सरकार गंभीरता से काम कर रही है। उप मुख्य सचेतक एवं शाहपुर विधानसभा क्षेत्र के विधायक केवल सिंह पठानिया ने कहा है कि पर्यटन विकास से न केवल क्षेत्र में पर्यटकों की संख्या बढ़ेगी, बल्कि स्थानीय लोगों के लिए आय और रोजगार के नए अवसर भी पैदा होंगे।

केवल सिंह पठानिया ने बताया कि दिल्ली से लौटते समय मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू के साथ तथा कांगड़ा एयरपोर्ट पर उन्होंने पर्यटन विकास को लेकर विस्तृत चर्चा की। इस दौरान उन्होंने मुख्यमंत्री को शाहपुर विधानसभा क्षेत्र में मौजूद पर्यटन की अपार संभावनाओं से अवगत करवाया और इन स्थलों के सुनियोजित विकास की आवश्यकता पर जोर दिया।

उन्होंने कहा कि शाहपुर विधानसभा क्षेत्र के धारकंडी इलाके में बोह वैली, तल माता मंदिर, नड्डी, गुणामाता मंदिर और खबरू वॉटरफॉल जैसे कई प्राकृतिक और धार्मिक दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थल मौजूद हैं। यहां की शांत और खूबसूरत वादियां पर्यटकों को आकर्षित कर सकती हैं। इन स्थलों का व्यवस्थित विकास होने से शाहपुर क्षेत्र को पर्यटन मानचित्र पर एक नई पहचान मिल सकती है।

उप मुख्य सचेतक ने कहा कि इन पर्यटन स्थलों के विकास से जहां पर्यटकों को प्रकृति के करीब समय बिताने का अवसर मिलेगा, वहीं स्थानीय लोगों की आर्थिकी भी मजबूत होगी। उन्होंने बताया कि इन सभी बिंदुओं पर मुख्यमंत्री को कांगड़ा एयरपोर्ट पर विस्तार से जानकारी दी गई है।

केवल सिंह पठानिया ने कहा कि राज्य सरकार कांगड़ा जिले में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए लगातार प्रयास कर रही है। उन्होंने बताया कि कांगड़ा हवाई अड्डे के विस्तार के लिए राज्य सरकार द्वारा 460 करोड़ रुपये की राशि जारी की जा चुकी है और इस दिशा में कार्य तेजी से आगे बढ़ रहा है। हवाई अड्डे के विस्तार से पर्यटकों की आवाजाही बढ़ेगी और आसपास के क्षेत्रों में भूमि मूल्यों में भी वृद्धि होगी, जिससे स्थानीय लोगों को प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष लाभ मिलेगा।

उन्होंने यह भी कहा कि कांगड़ा जिले में धार्मिक पर्यटन के साथ-साथ साहसिक पर्यटन, प्रकृति पर्यटन और ग्रामीण पर्यटन की भी व्यापक संभावनाएं हैं। इन क्षेत्रों के विकास से खासकर युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर सृजित होंगे और जिले की आर्थिक स्थिति को मजबूती मिलेगी।

उप मुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने विश्वास जताया कि मुख्यमंत्री के मार्गदर्शन और राज्य सरकार के प्रयासों से कांगड़ा जिला पर्यटन के क्षेत्र में नई ऊंचाइयों को छुएगा और शाहपुर विधानसभा क्षेत्र एक महत्वपूर्ण पर्यटन केंद्र के रूप में उभरेगा। इस अवसर पर कृषि एवं पशुपालन मंत्री प्रो. चंद्र कुमार, उपायुक्त हेमराज बैरवा और पुलिस अधीक्षक अशोक रत्न भी उपस्थित रहे।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Himachal: एक लाख रुपये की रिश्वत लेते महिला पटवारी गिरफ्तार, लैंड वेल्यू प्रमाण पत्र बनाने के नाम पर मांगी थी रकम

सोलन के बरोटीवाला पटवार सर्कल में विजिलेंस ब्यूरो ने महिला पटवारी ललिता को एक लाख रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया। आरोप है कि लैंड वेल्यू प्रमाण पत्र बनाने के बदले रिश्वत मांगी गई थी।

विधानसभा में विधायक केवल सिंह पठानिया के सवाल पर स्वास्थ्य मंत्री धनीराम शांडिल का जवाब, 414 एड्स नियंत्रण कर्मियों के नियमितीकरण का कोई प्रस्ताव...

हिमाचल प्रदेश में एड्स नियंत्रण संस्थाओं के तहत काम कर रहे 414 कर्मचारियों के नियमितीकरण का कोई प्रस्ताव नहीं है। स्वास्थ्य मंत्री धनीराम शांडिल ने विधानसभा में यह जानकारी दी। वहीं, आशा वर्करों के नियमितीकरण या विभाग के रिक्त पदों पर समायोजन को लेकर भी सरकार ने कोई नीति नहीं होने की बात कही है।

20 साल की सेवा के बाद भी नियमित नहीं किया कर्मचारी, हिमाचल हाईकोर्ट ने सरकार को लगाई फटकार, नियमितीकरण के दिए आदेश

हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट ने कहा कि 20 वर्षों तक लगातार सेवा लेने के बाद कर्मचारी को नियमित न करना मनमाना, भेदभावपूर्ण और असंवैधानिक है। कोर्ट ने खेल विभाग को याचिकाकर्ता दिनेश कुमार को पंप ऑपरेटर के पद पर सभी परिणामी लाभों के साथ नियमित करने का आदेश दिया है।

Chamba Medical College में MBBS की पहली एडमिशन, लखनऊ के प्रशिक्षु ने चुना कॉलेज; 120 सीटों पर दाखिले की तैयारी तेज

पंडित जवाहर लाल नेहरू मेडिकल कॉलेज चंबा में एमबीबीएस सत्र 2026-27 की प्रवेश प्रक्रिया शुरू हो गई है। ऑल इंडिया काउंसलिंग के तहत लखनऊ के एक प्रशिक्षु ने पहली एडमिशन ली है। कॉलेज में एमबीबीएस की 120 सीटें निर्धारित हैं और मंगलवार से स्टेट कोटे की काउंसलिंग शुरू होगी।