Himachal: ऊना के बेटे ने कनाडा में रचा इतिहास, जेल पुलिस भर्ती में पहला स्थान हासिल कर बढ़ाया प्रदेश का मान

Date:

--Advertisement--

हिमाचल प्रदेश के युवा आज अपनी मेहनत और काबिलियत के दम पर विदेशों में भी प्रदेश का नाम रोशन कर रहे हैं। इसी कड़ी में जिला ऊना के हरोली क्षेत्र के तहत टाहलीवाल निवासी बलविंदर सिंह ने कनाडा की जेल पुलिस भर्ती में प्रथम स्थान हासिल कर एक बड़ी उपलब्धि अपने नाम की है। उनकी इस सफलता से न केवल उनका परिवार बल्कि पूरा क्षेत्र और प्रदेश गौरवान्वित हुआ है।

बलविंदर सिंह एक साधारण परिवार से ताल्लुक रखते हैं। उनके पिता गुरभाग सिंह हिमाचल प्रदेश फायर सर्विस में सेवाएं दे रहे हैं, जबकि उनकी माता आशा देवी एक गृहिणी हैं। बलविंदर ने अपनी प्रारंभिक शिक्षा के बाद पालकवाह के एक निजी स्कूल से बारहवीं कक्षा उत्तीर्ण की। बेहतर शिक्षा और उज्ज्वल भविष्य की तलाश में वह वर्ष 2021 में कनाडा चले गए थे।

कनाडा पहुंचकर बलविंदर सिंह ने ओकाना कॉलेज से तीन वर्ष तक उच्च शिक्षा प्राप्त की। पढ़ाई पूरी करने के बाद उन्होंने कनाडा जेल पुलिस की भर्ती प्रक्रिया में भाग लिया। विभिन्न चरणों की कठिन परीक्षाओं और परीक्षणों में उन्होंने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए पहला स्थान प्राप्त किया। इसके बाद उन्हें कनाडा जेल पुलिस में नियुक्ति मिली और 16 दिसंबर को उन्होंने आधिकारिक रूप से अपनी ड्यूटी भी ज्वाइन कर ली।

बलविंदर सिंह ने अपनी इस उपलब्धि का श्रेय अपनी कड़ी मेहनत के साथ-साथ माता-पिता के आशीर्वाद और सहयोग को दिया है। उनकी इस सफलता से टाहलीवाल और हरोली क्षेत्र में खुशी का माहौल है। नगर पंचायत टाहलीवाल के चेयरमैन प्रकाश चंद, हरोली ब्लॉक इंडस्ट्री एसोसिएशन के अध्यक्ष राकेश कौशल, महासचिव रोहित वर्मा, पूर्व प्रधान राजवीर कौर, नगर पंचायत टाहलीवाल के उपप्रधान गुरनाम सिंह, पूर्व प्रधान राजकुमार, पूर्व उपाध्यक्ष रामकुमारी, हरदियाल सिंह बग्गा, किशन राणा, संजीव कुमार भुला और प्रेम सिंह सहित कई गणमान्य लोगों ने बलविंदर और उनके माता-पिता को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: शाहपुर दशहरा उत्सव-2026 का भव्य आगाज, मंत्री राजेश धर्माणी और विधायक केवल सिंह पठानिया की मौजूदगी में निकली शोभा यात्रा

जिला स्तरीय दशहरा उत्सव शाहपुर-2026 का शुभारंभ रामेश्वर मंदिर में पूजा-अर्चना और भव्य शोभा यात्रा के साथ हुआ। कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री राजेश धर्माणी और विधायक केवल सिंह पठानिया शामिल हुए। शोभा यात्रा एसडीएम कार्यालय से 39 मील स्थित दशहरा मैदान तक निकाली गई।

Kangra: शाहपुर में CIA टीम की बड़ी कार्रवाई, दरगेला पंचायत के थंबा गांव के 19 वर्षीय युवक से 4.48 ग्राम चिट्टा बरामद; NDPS एक्ट...

कांगड़ा पुलिस की CIA टीम ने शाहपुर के घटनालु में कार्रवाई करते हुए 19 वर्षीय युवक कर्तव्य पठानिया को 4.48 ग्राम चिट्टे के साथ गिरफ्तार किया। आरोपी के खिलाफ NDPS Act के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

Kangra: शाहपुर के कनोल स्कूल में 8 किशोरियों को लगी HPV वैक्सीन, धर्मशाला में 100 शिक्षकों को दिया गया WIFS प्रशिक्षण

कांगड़ा जिले के कनोल स्कूल में HPV टीकाकरण सत्र के दौरान 8 लाभार्थियों को वैक्सीन लगाई गई। वहीं, धर्मशाला में लगभग 100 शिक्षकों को WIFS कार्यक्रम के तहत आयरन और फोलिक एसिड की गोलियों के लाभ व सही सेवन की जानकारी दी गई।

Kangra: शाहपुर स्कूल में गूंजे ‘सड़क सुरक्षा-जीवन रक्षा’ के नारे, भूकंप मॉक ड्रिल से छात्रों ने सीखे बचाव के तरीके

राजकीय उत्कृष्ट विद्यालय शाहपुर में भूकंप मॉक ड्रिल, सड़क सुरक्षा जागरूकता रैली और विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। विद्यार्थियों ने आपदा प्रबंधन और यातायात सुरक्षा के महत्वपूर्ण पहलुओं को सीखा।