सतलुज नदी में अचानक बढ़ेगा जलस्तर, नाथपा झाखड़ी बांध से पानी छोड़े जाने का अलर्ट जारी

Date:

--Advertisement--

हिमाचल प्रदेश के रामपुर बुशहर और सतलुज नदी के तटीय क्षेत्रों में रहने वाले लोगों के लिए अहम सूचना सामने आई है। एसजेवीएन लिमिटेड के नाथपा झाखड़ी हाईड्रो पावर स्टेशन प्रबंधन ने अलर्ट जारी करते हुए बताया है कि बुधवार को बांध से पानी छोड़े जाने के कारण सतलुज नदी के जलस्तर में अचानक वृद्धि हो सकती है।

परियोजना प्रबंधन के अनुसार नाथपा झाखड़ी बांध के रेडियल गेटों का आवश्यक रखरखाव कार्य किया जाना है। इसी प्रक्रिया के तहत बुधवार सुबह 11 बजे से दोपहर 1 बजे तक रेडियल गेटों के माध्यम से लगभग 170 क्यूमेक पानी सतलुज नदी में छोड़ा जाएगा। इस दौरान नदी में पानी का बहाव तेज हो जाएगा और जलस्तर में तेजी से बढ़ोतरी दर्ज की जा सकती है।

प्रबंधन ने चेतावनी दी है कि अचानक पानी छोड़े जाने से नदी किनारे या निचले इलाकों में मौजूद लोगों के लिए खतरा पैदा हो सकता है। तेज बहाव की स्थिति में किसी भी तरह की मानवीय गतिविधि जानलेवा साबित हो सकती है और जानमाल के नुकसान की आशंका से इनकार नहीं किया जा सकता।

इसको लेकर स्थानीय प्रशासन ने भी सतर्कता बरतते हुए रामपुर बुशहर और आसपास के इलाकों के लोगों से अपील की है कि वे बुधवार सुबह 11 बजे से दोपहर 1 बजे तक सतलुज नदी के किनारों से पूरी तरह दूर रहें। साथ ही प्रशासन ने स्थानीय निवासियों से अनुरोध किया है कि वे पर्यटकों और अन्य लोगों को भी इस खतरे के बारे में जानकारी दें और उन्हें नदी के पास जाने से रोकें।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

हिमाचल के हजारों TGT शिक्षकों को झटका, 2006-07 नियुक्तियों का विशेष वरिष्ठता लाभ वापस; पदोन्नति पर भी पड़ सकता है असर

हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा निदेशालय ने 2006 और 2007 में नियुक्त टीजीटी शिक्षकों को दिए गए विशेष वरिष्ठता लाभ वापस ले लिए हैं। हाईकोर्ट के फैसले के अनुपालन में अंतिम वरिष्ठता सूची में संशोधन किया गया है, जिससे शिक्षकों की पदोन्नति और सेवा संबंधी दावों पर असर पड़ सकता है।

Himachal: एक लाख रुपये की रिश्वत लेते महिला पटवारी गिरफ्तार, लैंड वेल्यू प्रमाण पत्र बनाने के नाम पर मांगी थी रकम

सोलन के बरोटीवाला पटवार सर्कल में विजिलेंस ब्यूरो ने महिला पटवारी ललिता को एक लाख रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया। आरोप है कि लैंड वेल्यू प्रमाण पत्र बनाने के बदले रिश्वत मांगी गई थी।

विधानसभा में विधायक केवल सिंह पठानिया के सवाल पर स्वास्थ्य मंत्री धनीराम शांडिल का जवाब, 414 एड्स नियंत्रण कर्मियों के नियमितीकरण का कोई प्रस्ताव...

हिमाचल प्रदेश में एड्स नियंत्रण संस्थाओं के तहत काम कर रहे 414 कर्मचारियों के नियमितीकरण का कोई प्रस्ताव नहीं है। स्वास्थ्य मंत्री धनीराम शांडिल ने विधानसभा में यह जानकारी दी। वहीं, आशा वर्करों के नियमितीकरण या विभाग के रिक्त पदों पर समायोजन को लेकर भी सरकार ने कोई नीति नहीं होने की बात कही है।

20 साल की सेवा के बाद भी नियमित नहीं किया कर्मचारी, हिमाचल हाईकोर्ट ने सरकार को लगाई फटकार, नियमितीकरण के दिए आदेश

हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट ने कहा कि 20 वर्षों तक लगातार सेवा लेने के बाद कर्मचारी को नियमित न करना मनमाना, भेदभावपूर्ण और असंवैधानिक है। कोर्ट ने खेल विभाग को याचिकाकर्ता दिनेश कुमार को पंप ऑपरेटर के पद पर सभी परिणामी लाभों के साथ नियमित करने का आदेश दिया है।