Kangra: ड्रैगन बोट रेस के लिए हिमाचल का स्टेट ट्रायल 21 दिसंबर को, गोविंद सागर झील बनेगी रणभूमि

Date:

--Advertisement--

राष्ट्रीय स्तर की ड्रैगन बोट रेस प्रतियोगिता में हिमाचल प्रदेश की मजबूत मौजूदगी सुनिश्चित करने के लिए स्टेट-लेवल ट्रायल का आयोजन 21 दिसंबर 2015 को किया जा रहा है। यह ट्रायल हिमाचल प्रदेश कयाकिंग एवं कैनोइंग एसोसिएशन की ओर से गोविंद सागर झील में आयोजित होगा। इसमें सीनियर और जूनियर पुरुष एवं महिला वर्ग की ड्रैगन बोट स्पर्धाएं करवाई जाएंगी। एसोसिएशन ने साफ किया है कि ट्रायल में केवल हिमाचल प्रदेश के प्रतिभागी ही भाग ले सकेंगे।

एसोसिएशन के कोच शाम लाल और महासचिव डॉ. पदम सिंह गुलेरिया ने बताया कि स्टेट ट्रायल के माध्यम से प्रदेश की ड्रैगन बोट टीम का चयन किया जाएगा। चयनित खिलाड़ी भारतीय कयाकिंग एवं कैनोइंग एसोसिएशन द्वारा 6 से 9 जनवरी 2026 तक आयोजित 14वीं राष्ट्रीय सीनियर व जूनियर पुरुष एवं महिला ड्रैगन बोट रेस प्रतियोगिता में हिस्सा लेंगे। यह राष्ट्रीय प्रतियोगिता मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के छोटा तालाब में आयोजित होगी।

उन्होंने बताया कि स्टेट ट्रायल में भाग लेने वाले सभी खिलाड़ियों को 21 दिसंबर को सुबह 10 बजे जल क्रीड़ा केंद्र, बिलासपुर में पहुंचना अनिवार्य होगा। प्रतिभागियों के लिए तैराकी में दक्ष होना जरूरी है। एसोसिएशन ने युवाओं से नशे से दूर रहकर खेलों, खासकर जल क्रीड़ा को अपनाने का आह्वान किया है, ताकि वे खेलों के जरिए अपना और प्रदेश का नाम रोशन कर सकें।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: शाहपुर दशहरा उत्सव-2026 का भव्य आगाज, मंत्री राजेश धर्माणी और विधायक केवल सिंह पठानिया की मौजूदगी में निकली शोभा यात्रा

जिला स्तरीय दशहरा उत्सव शाहपुर-2026 का शुभारंभ रामेश्वर मंदिर में पूजा-अर्चना और भव्य शोभा यात्रा के साथ हुआ। कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री राजेश धर्माणी और विधायक केवल सिंह पठानिया शामिल हुए। शोभा यात्रा एसडीएम कार्यालय से 39 मील स्थित दशहरा मैदान तक निकाली गई।

Kangra: शाहपुर में CIA टीम की बड़ी कार्रवाई, दरगेला पंचायत के थंबा गांव के 19 वर्षीय युवक से 4.48 ग्राम चिट्टा बरामद; NDPS एक्ट...

कांगड़ा पुलिस की CIA टीम ने शाहपुर के घटनालु में कार्रवाई करते हुए 19 वर्षीय युवक कर्तव्य पठानिया को 4.48 ग्राम चिट्टे के साथ गिरफ्तार किया। आरोपी के खिलाफ NDPS Act के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

Kangra: शाहपुर के कनोल स्कूल में 8 किशोरियों को लगी HPV वैक्सीन, धर्मशाला में 100 शिक्षकों को दिया गया WIFS प्रशिक्षण

कांगड़ा जिले के कनोल स्कूल में HPV टीकाकरण सत्र के दौरान 8 लाभार्थियों को वैक्सीन लगाई गई। वहीं, धर्मशाला में लगभग 100 शिक्षकों को WIFS कार्यक्रम के तहत आयरन और फोलिक एसिड की गोलियों के लाभ व सही सेवन की जानकारी दी गई।

Kangra: शाहपुर स्कूल में गूंजे ‘सड़क सुरक्षा-जीवन रक्षा’ के नारे, भूकंप मॉक ड्रिल से छात्रों ने सीखे बचाव के तरीके

राजकीय उत्कृष्ट विद्यालय शाहपुर में भूकंप मॉक ड्रिल, सड़क सुरक्षा जागरूकता रैली और विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। विद्यार्थियों ने आपदा प्रबंधन और यातायात सुरक्षा के महत्वपूर्ण पहलुओं को सीखा।