Shimla: ब्राह्मो समाज मंदिर विवाद पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, हाईकोर्ट के आदेश में दखल से किया इनकार

Date:

--Advertisement--

सर्वोच्च न्यायालय ने ब्राह्मो समाज मंदिर ट्रस्ट शिमला की संपत्तियों से जुड़े मामले में हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट के फैसले में हस्तक्षेप करने से इनकार कर दिया है। सुप्रीम कोर्ट ने साफ कर दिया कि वह हाईकोर्ट द्वारा जारी यथास्थिति बनाए रखने के आदेशों में कोई दखल नहीं देगा। हाईकोर्ट के इस फैसले को हिमालयन ब्रह्मो समाज के अनुयायियों ने चुनौती दी थी।

हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश गुरमीत सिंह संधावालिया और न्यायाधीश जिया लाल भारद्वाज की खंडपीठ ने 25 सितंबर को इस मामले में अहम फैसला सुनाया था। खंडपीठ ने हिमालयन ब्रह्मो समाज के अनुयायियों की ओर से दायर अपील को खारिज करते हुए राज्य सरकार को निर्देश दिए थे कि ब्रह्मो समाज मंदिर ट्रस्ट की संपत्तियों से जुड़े मामलों में कानून-व्यवस्था बनाए रखी जाए।

मामले के अनुसार, हिमालयन ब्रह्मो समाज के अनुयायियों ने हाईकोर्ट में याचिका दाखिल कर अपने मौलिक अधिकारों की सुरक्षा की मांग की थी। याचिकाकर्ताओं का कहना था कि उन्हें मंदिर में प्रवेश करने और अपनी परंपरा व संस्कृति के अनुसार पूजा व अन्य धार्मिक गतिविधियां करने की अनुमति दी जाए।

इसके साथ ही याचिकाकर्ताओं ने मांग की थी कि मंदिर को राम कृष्ण मिशन के संतों से तुरंत अपने कब्जे में लिया जाए और ब्रह्मो समाज मंदिर, शिमला के भविष्य के प्रबंधन को लेकर उचित आदेश पारित किए जाएं। याचिका में यह भी आग्रह किया गया था कि प्रतिवादियों को निर्देश देकर याचिकाकर्ताओं के पूजा संबंधी मौलिक अधिकारों को सुनिश्चित किया जाए।

इससे पहले एकल पीठ ने याचिका का निपटारा करते हुए याचिकाकर्ताओं को अपने विवाद दीवानी अदालत के समक्ष रखने की अनुमति दी थी। एकल पीठ के इन आदेशों को बाद में खंडपीठ के समक्ष चुनौती दी गई थी, जिसे खारिज कर दिया गया। अब सुप्रीम कोर्ट के दखल से इनकार करने के बाद हाईकोर्ट का फैसला बरकरार रहेगा।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

सुंदरनगर में पत्नी के लापता होने से पति परेशान, दूसरे व्यक्ति पर छिपाकर रखने का आरोप; पुलिस ने शुरू की तलाश

सुंदरनगर के बीएसएल कॉलोनी थाना क्षेत्र में एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी को दूसरे व्यक्ति द्वारा अपने पास छिपाकर रखने का आरोप लगाया है। पति ने पत्नी की सुरक्षा को लेकर पुलिस से मदद मांगी है। पुलिस ने मामला दर्ज कर महिला और आरोपी व्यक्ति की तलाश शुरू कर दी है।

पौंग झील में अज्ञात महिला का शव मिलने से मचा हड़कंप, 40 साल की उम्र का अनुमान; 72 घंटे तक पहचान का इंतजार

पौंग झील में भटोली फकोरियां के समीप बुधवार को अज्ञात महिला का शव मिला है। महिला की उम्र करीब 40 वर्ष होने का अनुमान है। पुलिस ने शव को देहरा शवगृह में रखा है और 72 घंटे तक पहचान के लिए रखा जाएगा।

कांगड़ा के हवलदार अश्वनी कुमार का दिल्ली में ड्यूटी के दौरान निधन, 42 साल की उम्र में हार्ट अटैक से थमी सांसें; वीरवार को...

कांगड़ा के धीरा क्षेत्र के मतेहड़ गांव निवासी 42 वर्षीय हवलदार अश्वनी कुमार का दिल्ली में ड्यूटी के दौरान निधन हो गया। 21 गढ़वाल रेजिमेंट में तैनात अश्वनी कुमार की तबीयत बिगड़ने के बाद सैन्य अस्पताल में मौत हो गई। वीरवार को उनका सैन्य सम्मान के साथ अंतिम संस्कार होगा।

रेडक्रॉस लक्की ड्रॉ का रिजल्ट जारी, इन टिकट नंबरों ने जीते स्कूटी, लैपटॉप और LED टीवी समेत बड़े इनाम; देखें पूरी लिस्ट

धर्मशाला में 15 अगस्त को आयोजित रेडक्रॉस लक्की ड्रॉ के परिणाम घोषित हो गए हैं। टिकट नंबर 008009 ने स्कूटी, 046049 ने लैपटॉप और 037708 ने 32 इंच एलईडी टीवी जीता है। यहां देखें सभी विजेता टिकट नंबर और पुरस्कारों की पूरी जानकारी।