Kangra: कांगड़ा के चार होनहार खिलाड़ी संतोष ट्रॉफी में दिखाएंगे दम, पंजाब में करेंगे हिमाचल का प्रतिनिधित्व

जिला कांगड़ा के लिए गर्व की बात है कि जिले के चार होनहार फुटबॉल खिलाड़ियों का चयन सीनियर नेशनल संतोष ट्रॉफी के लिए हुआ है। यह प्रतिष्ठित फुटबॉल प्रतियोगिता पंजाब के जिला होशियारपुर के मालपुर में आयोजित की जा रही है, जहां हिमाचल प्रदेश की टीम में शामिल होकर कांगड़ा के खिलाड़ी अपना दमखम दिखाएंगे।

चयनित खिलाड़ियों में साहिल धर्मशाला से, आदित्य कांगड़ा से, हार्दिक शर्मा कांगड़ा से और आदित्य कोंडल शाहपुर से शामिल हैं। इन चारों खिलाड़ियों के चयन से पूरे जिले में खुशी का माहौल है और खेल प्रेमियों में उत्साह देखने को मिल रहा है।

जिला फुटबॉल एसोसिएशन कांगड़ा के अध्यक्ष राकेश चौहान, महामंत्री विजय शमशेर भंडारी और एसोसिएशन की पूरी टीम ने सभी खिलाड़ियों को संतोष ट्रॉफी में चयनित होने पर हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने उम्मीद जताई कि हिमाचल प्रदेश की फुटबॉल टीम इस राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करेगी और प्रदेश का नाम रोशन करेगी।

एसोसिएशन पदाधिकारियों ने कहा कि कांगड़ा के खिलाड़ियों की मेहनत और लगन रंग लाई है और आने वाले समय में जिले के और खिलाड़ी राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बनाएंगे।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!