Himachal: हरोली में तेंदुए का आतंक, गाय और कुत्ते पर हमला, वायरल वीडियो के बाद गांव में दहशत

Date:

--Advertisement--

हरोली क्षेत्र के अंतर्गत गांव ललड़ी में तेंदुए की मौजूदगी से ग्रामीणों में दहशत का माहौल बन गया है। तेंदुए ने गांव में एक गाय और एक कुत्ते पर हमला कर दिया, जिसके बाद बच्चों और बुजुर्गों की सुरक्षा को लेकर लोगों की चिंता बढ़ गई है। ग्रामीणों का कहना है कि शाम होते ही गांव में सन्नाटा छा जाता है और लोग घरों से निकलने से डर रहे हैं।

इस बीच अप्पर पालकवाह मार्ग पर सड़क किनारे घूमते तेंदुए का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसे एक कार चालक ने रिकॉर्ड किया। यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और लोगों में डर और बढ़ गया है। गौरतलब है कि कुछ सप्ताह पहले पालकवाह गांव में भी तेंदुए ने कुछ लोगों पर हमला कर उन्हें घायल कर दिया था, जिसके बाद से इलाके में पहले से ही भय का माहौल बना हुआ है।

लगातार घटनाओं के बाद ललड़ी पंचायत के प्रतिनिधियों और गांववासियों ने वन विभाग से तेंदुए को जल्द पकड़ने की मांग की थी। लोगों की मांग पर वन विभाग ने संभावित स्थान पर तेंदुए को पकड़ने के लिए पिंजरा लगा दिया है और विभाग की टीम को अलर्ट मोड पर रखा गया है।

पंचायत प्रधान अशोक कुमार ने ग्रामीणों से अपील की है कि वे शाम 6 बजे के बाद छोटे बच्चों को घर से बाहर न निकलने दें और मवेशियों को सुरक्षित रूप से पशुशालाओं के भीतर बांधकर रखें। उन्होंने कहा कि जब तक तेंदुआ पकड़ा नहीं जाता, तब तक सभी को सतर्क रहने की जरूरत है।

ललड़ी गांव में पिंजरा लगाए जाने के दौरान वन विभाग ब्लॉक हरोली के अधिकारी प्रदीप सिंह, वन गार्ड नरेंद्र कुमार, वन मित्र दिनेश कुमार के साथ पंचायत प्रतिनिधि और बड़ी संख्या में ग्रामीण भी मौके पर मौजूद रहे। वन विभाग की ओर से स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: हिमाचल के युवाओं के लिए UAE में नौकरी का मौका, इलेक्ट्रीशियन और फिटर को मिलेगा 1300 दिरहम तक वेतन; 14 अक्टूबर तक करें...

हिमाचल के ITI डिप्लोमा धारकों के लिए UAE में इलेक्ट्रीशियन और फिटर की नौकरी का अवसर है। वर्टिव गल्फ LLC में चयनित उम्मीदवारों को 1100 से 1300 दिरहम मासिक वेतन के साथ ओवरटाइम, भोजन, आवास और परिवहन जैसी सुविधाएं मिलेंगी। आवेदन की अंतिम तारीख 14 अक्टूबर है।

Kangra: धर्मशाला में 12 अक्टूबर को 7 घंटे बिजली रहेगी बंद, जोनल अस्पताल से HPCA स्टेडियम तक इन इलाकों में प्रभावित होगी सप्लाई

धर्मशाला में 12 अक्टूबर को सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक बिजली आपूर्ति बंद रहेगी। रखरखाव कार्य के चलते जोनल अस्पताल, सिविल लाइंस, रामनगर, मैकलोडगंज, HPCA स्टेडियम समेत कई क्षेत्रों में बिजली प्रभावित होगी। खराब मौसम की स्थिति में शटडाउन अगले दिन लिया जाएगा।

Kangra: शाहपुर में HPV टीकाकरण को लेकर जागरूकता सत्र, सर्वाइकल कैंसर से बचाव की दी जानकारी; 8 लाभार्थियों को लगाया गया टीका

शाहपुर में बीएमओ डॉ. कविता ठाकुर की अध्यक्षता में HPV टीकाकरण जागरूकता सत्र आयोजित किया गया। डॉ. नेहा राणा ने सर्वाइकल कैंसर और HPV से जुड़ी बीमारियों से बचाव में टीकाकरण का महत्व बताया। हरचकियां और बरंज में कुल 8 लाभार्थियों को टीका लगाया गया।

Kangra: रैत स्कूल में सड़क सुरक्षा को लेकर खास अभियान, नारा लेखन से भाषण तक हुईं प्रतियोगिताएं; विद्यार्थियों को यातायात नियमों के प्रति किया...

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला रैत में सड़क सुरक्षा क्लब की ओर से जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। नारा लेखन, निबंध, वाद-विवाद और भाषण प्रतियोगिताओं के माध्यम से विद्यार्थियों को यातायात नियमों और सड़क दुर्घटनाओं से बचाव के उपायों की जानकारी दी गई।