Bilaspur: झंडूता का बेटा बना लेफ्टिनेंट, देहरादून से पास आउट होते ही गांव में जश्न का माहौल

Date:

--Advertisement--

झंडूता उपमंडल के तहत कस्बा कत्थयून निवासी अभिषेक गुलेरिया ने भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट बनकर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। शुक्रवार को अभिषेक गुलेरिया देहरादून स्थित सैन्य अकादमी से पास आउट हुए, जिसके बाद उनके गांव और आसपास के क्षेत्र में खुशी की लहर दौड़ गई। अभिषेक के लेफ्टिनेंट बनने की खबर मिलते ही रिश्तेदारों और ग्रामीणों ने उन्हें बधाइयां देना शुरू कर दिया।

इस मौके पर ग्राम पंचायत बल्हसीणा के उपप्रधान जितेंद्र सिंह गुलेरिया ने जानकारी देते हुए बताया कि अभिषेक गुलेरिया एक साधारण किसान परिवार से ताल्लुक रखते हैं। उनके माता-पिता खेती-बाड़ी कर परिवार का पालन-पोषण करते हैं, जबकि उनके बड़े भाई भी भारतीय सेना में सेवाएं दे रहे हैं।

उन्होंने बताया कि अभिषेक गुलेरिया को देशसेवा की प्रेरणा अपने परिवार से ही मिली है, क्योंकि उनके दादा भारतीय सेना में सूबेदार रह चुके हैं। एक पीढ़ी से चली आ रही देशसेवा की इस परंपरा को आगे बढ़ाते हुए अभिषेक गुलेरिया ने लेफ्टिनेंट बनकर पूरे क्षेत्र को गौरवान्वित किया है।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: हिमाचल के युवाओं के लिए UAE में नौकरी का मौका, इलेक्ट्रीशियन और फिटर को मिलेगा 1300 दिरहम तक वेतन; 14 अक्टूबर तक करें...

हिमाचल के ITI डिप्लोमा धारकों के लिए UAE में इलेक्ट्रीशियन और फिटर की नौकरी का अवसर है। वर्टिव गल्फ LLC में चयनित उम्मीदवारों को 1100 से 1300 दिरहम मासिक वेतन के साथ ओवरटाइम, भोजन, आवास और परिवहन जैसी सुविधाएं मिलेंगी। आवेदन की अंतिम तारीख 14 अक्टूबर है।

Kangra: धर्मशाला में 12 अक्टूबर को 7 घंटे बिजली रहेगी बंद, जोनल अस्पताल से HPCA स्टेडियम तक इन इलाकों में प्रभावित होगी सप्लाई

धर्मशाला में 12 अक्टूबर को सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक बिजली आपूर्ति बंद रहेगी। रखरखाव कार्य के चलते जोनल अस्पताल, सिविल लाइंस, रामनगर, मैकलोडगंज, HPCA स्टेडियम समेत कई क्षेत्रों में बिजली प्रभावित होगी। खराब मौसम की स्थिति में शटडाउन अगले दिन लिया जाएगा।

Kangra: शाहपुर में HPV टीकाकरण को लेकर जागरूकता सत्र, सर्वाइकल कैंसर से बचाव की दी जानकारी; 8 लाभार्थियों को लगाया गया टीका

शाहपुर में बीएमओ डॉ. कविता ठाकुर की अध्यक्षता में HPV टीकाकरण जागरूकता सत्र आयोजित किया गया। डॉ. नेहा राणा ने सर्वाइकल कैंसर और HPV से जुड़ी बीमारियों से बचाव में टीकाकरण का महत्व बताया। हरचकियां और बरंज में कुल 8 लाभार्थियों को टीका लगाया गया।

Kangra: रैत स्कूल में सड़क सुरक्षा को लेकर खास अभियान, नारा लेखन से भाषण तक हुईं प्रतियोगिताएं; विद्यार्थियों को यातायात नियमों के प्रति किया...

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला रैत में सड़क सुरक्षा क्लब की ओर से जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। नारा लेखन, निबंध, वाद-विवाद और भाषण प्रतियोगिताओं के माध्यम से विद्यार्थियों को यातायात नियमों और सड़क दुर्घटनाओं से बचाव के उपायों की जानकारी दी गई।