शिमला में मंदिर के चढ़ावे पर बड़ा खेल, माता महेश्वरी मंदिर से 3 लाख की हेराफेरी का आरोप

Date:

--Advertisement--

हिमाचल प्रदेश के शिमला जिले में मंदिर के चढ़ावे से जुड़ा एक गंभीर मामला सामने आया है। ठियोग पुलिस थाना क्षेत्र के तहत शडी स्थित प्रसिद्ध माता महेश्वरी मंदिर में चढ़ावे की राशि में हेराफेरी के आरोप में पुलिस ने मामला दर्ज किया है। आरोप मंदिर के ही भंडारी पर लगे हैं, जिस पर करीब 3 लाख रुपए की नकद राशि बैंक में जमा न करवाने का आरोप है।

ठियोग के मतियाना निवासी पूर्ण चंद ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि शडी स्थित माता महेश्वरी मंदिर में नवरात्रों के दौरान विशेष पूजा-अर्चना का आयोजन होता है। परंपरा के अनुसार इस वर्ष 22 सितंबर से 1 अक्तूबर तक माता की मूर्ति को मंदिर के गर्भगृह से बाहर देवरा में श्रद्धालुओं के दर्शन के लिए स्थापित किया गया था। इस दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने माता के दर्शन किए और नकद चढ़ावा अर्पित किया।

शिकायत के अनुसार नवरात्रों के दौरान करीब 3 लाख रुपए का नकद चढ़ावा एकत्र हुआ था। मंदिर में चढ़ावे का हिसाब-किताब रखने और उसकी सुरक्षा की जिम्मेदारी भंडारी की होती है, जो मंदिर समिति का ही हिस्सा होता है। आरोप है कि मंदिर के भंडारी कृष्ण लाल निवासी ठियोग के पास यह पूरी राशि सुरक्षित थी, जिसे नियमानुसार मंदिर के बैंक खाते में जमा करवाया जाना था, लेकिन काफी समय बीत जाने के बावजूद यह राशि जमा नहीं करवाई गई। इसके बाद मंदिर समिति को संदेह हुआ और मामले की जानकारी पुलिस को दी गई।

मामले की पुष्टि करते हुए डीएसपी ठियोग सिद्धार्थ शर्मा ने बताया कि शिकायत के आधार पर पुलिस ने कार्रवाई की है। आरोपी भंडारी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 316(2) और 316(4) के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है और सभी तथ्यों की गहनता से पड़ताल की जा रही है। जांच पूरी होने के बाद आरोपी के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra Football Tournament: विकसित भारत संकल्प अभियान के तहत फुटबॉल टूर्नामेंट, SAI कांगड़ा और शाहपुर फुटबॉल अकादमी की टीमों ने मारी बाजी

विकसित भारत सेवा संकल्प अभियान के तहत भारतीय जनता पार्टी खेल प्रकोष्ठ ने जिला स्तरीय फुटबॉल टूर्नामेंट आयोजित किया। इसमें SAI कांगड़ा और शाहपुर फुटबॉल अकादमी की सीनियर व जूनियर टीमों ने भाग लिया। प्रतियोगिता में दोनों संस्थानों की एक-एक टीम विजेता रही। खिलाड़ियों को नशे से दूर रहने और खेलों में अपनी ऊर्जा लगाने के लिए प्रेरित किया गया।

Kangra: तनाव और भागदौड़ के बीच योग बना सहारा, रैत में विशेष योग शिविर में 51 स्वयंसेवकों ने किया अभ्यास

रैत स्थित आयुष्मान आरोग्य मंदिर में विशेष योग शिविर का आयोजन किया जा रहा है। योग प्रशिक्षक उद्यालक शर्मा के मार्गदर्शन में 51 स्वयंसेवकों सहित शिक्षकों ने योग क्रियाओं में भाग लिया और बच्चों को नियमित योग अपनाने के लिए प्रेरित किया।

Chitta Free Himachal Campaign: केवल सिंह पठानिया बोले- समाज के सहयोग से ही खत्म होगी चिट्टे की कुरीति, नशे के खिलाफ जनभागीदारी जरूरी

शाहपुर के विधायक केवल सिंह पठानिया ने रैत में आयोजित ‘चिट्टा मुक्त हिमाचल अभियान’ के तहत जागरूकता कार्यक्रम में कहा कि चिट्टे को खत्म करने के लिए सरकार के साथ आम लोगों की भागीदारी भी जरूरी है। कार्यक्रम में युवाओं को नशे से बचाने, अभिभावकों की भूमिका और सामाजिक जागरूकता पर जोर दिया गया।

Kangra: मेजर विजय सिंह मनकोटिया के निधन पर अनुराग ठाकुर ने जताया दुख, तियारा पहुंचकर शोकाकुल परिवार से मिले

पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं सांसद अनुराग सिंह ठाकुर ने मेजर विजय सिंह मनकोटिया के निधन पर शोक व्यक्त किया। बुधवार को वह तियारा स्थित उनके आवास पहुंचे और शोकाकुल परिवार से मिलकर संवेदना जताई। उन्होंने मेजर मनकोटिया के सैन्य, सामाजिक और राजनीतिक योगदान को याद किया।