ठंड के बावजूद मां चिंतपूर्णी में उमड़ा आस्था का सैलाब, एक दिन में 13 हजार से ज्यादा श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

Date:

--Advertisement--

विश्व विख्यात धार्मिक स्थल मां चिंतपूर्णी के दरबार में दिसंबर महीने के दूसरे शनिवार को अवकाश होने के चलते श्रद्धालुओं की भारी भीड़ देखने को मिली। मौसम में कड़ाके की ठंड के बावजूद भक्तों की आस्था में कोई कमी नजर नहीं आई। शनिवार दोपहर करीब 2 बजे तक श्रद्धालुओं की डबल लाइन संतोष होटल तक पहुंच गई थी। इस दौरान 13 हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने मां चिंतपूर्णी की पावन पिंडी के दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया।

श्रद्धालुओं की बढ़ती संख्या को देखते हुए मंदिर परिसर में सुरक्षा व्यवस्था को पूरी तरह चाक-चौबंद रखा गया था। गेट नंबर 1, 2 और 3 पर विशेष सुरक्षा इंतजाम किए गए थे, ताकि भीड़ को सुचारू रूप से नियंत्रित किया जा सके। कई श्रद्धालुओं ने सुगम दर्शन प्रणाली के तहत लिफ्ट मार्ग से दर्शन किए, जिससे बुजुर्गों और महिलाओं को काफी सुविधा मिली।

हरियाणा से आए श्रद्धालु मनप्रीत ने बताया कि वह अपने परिवार के साथ दूसरी बार मां चिंतपूर्णी के दरबार में माथा टेकने पहुंचे हैं और मां के दर्शनों को लेकर उनका उत्साह देखते ही बन रहा है।

मंदिर परिसर से लेकर बाबा श्री माई दास सदन तक पूरे बाजार क्षेत्र में श्रद्धालुओं की आवाजाही से रौनक बनी रही। भक्तों की भीड़ से स्थानीय व्यापारी वर्ग भी खासा उत्साहित नजर आया। मंदिर अधिकारी अजय मंडियाल ने बताया कि श्रद्धालुओं की सुरक्षा, लाइन व्यवस्था और अन्य सुविधाओं को सुचारू रूप से चलाने के लिए मंदिर प्रशासन की ओर से सभी संबंधित विभागों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Churdhar Rescue Operation: घने जंगल में रास्ता भटके 2 लोग, रात 3 और सुबह 5 बजे पुलिस ने ऐसे बचाई जान

चूड़धार के घने जंगलों में रास्ता भटके कुल्लू और सिरमौर जिले के दो लोगों को चौपाल पुलिस ने रातभर तलाश अभियान चलाकर सुरक्षित बचा लिया। पुलिस ने रात 3 बजे अजय कुमार और सुबह 5 बजे नक्श ठाकुर को खोजा। दोनों स्वस्थ पाए गए और उन्हें उनके साथियों के सुपुर्द कर दिया गया।

Himachal Education News: 2027-28 से 9वीं और 10वीं का सिलेबस बदलेगा, NCERT आधारित होंगी नई किताबें

हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड शैक्षणिक सत्र 2027-28 से नौवीं और दसवीं कक्षा का पाठ्यक्रम बदलने की तैयारी कर रहा है। दोनों कक्षाओं के लिए NCERT आधारित सिलेबस और नई किताबें लाई जाएंगी। नए पाठ्यक्रम में रटने के बजाय विषयों की समझ, कौशल विकास और व्यावहारिक ज्ञान पर जोर रहेगा।

Kangra Football Tournament: विकसित भारत संकल्प अभियान के तहत फुटबॉल टूर्नामेंट, SAI कांगड़ा और शाहपुर फुटबॉल अकादमी की टीमों ने मारी बाजी

विकसित भारत सेवा संकल्प अभियान के तहत भारतीय जनता पार्टी खेल प्रकोष्ठ ने जिला स्तरीय फुटबॉल टूर्नामेंट आयोजित किया। इसमें SAI कांगड़ा और शाहपुर फुटबॉल अकादमी की सीनियर व जूनियर टीमों ने भाग लिया। प्रतियोगिता में दोनों संस्थानों की एक-एक टीम विजेता रही। खिलाड़ियों को नशे से दूर रहने और खेलों में अपनी ऊर्जा लगाने के लिए प्रेरित किया गया।

Kangra: तनाव और भागदौड़ के बीच योग बना सहारा, रैत में विशेष योग शिविर में 51 स्वयंसेवकों ने किया अभ्यास

रैत स्थित आयुष्मान आरोग्य मंदिर में विशेष योग शिविर का आयोजन किया जा रहा है। योग प्रशिक्षक उद्यालक शर्मा के मार्गदर्शन में 51 स्वयंसेवकों सहित शिक्षकों ने योग क्रियाओं में भाग लिया और बच्चों को नियमित योग अपनाने के लिए प्रेरित किया।