Kangra: विद्युत पेंशनर्ज फोरम ने उठाई अपनी लंबित मांगों की आवाज, बोर्ड और सरकार से की कड़ी चेतावनी

विद्युत पेंशनर्ज फोरम की महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन संस्थापक अध्यक्ष एसएल भाटिया की उपस्थिति में किया गया। बैठक में फोरम के प्रधान बीडी मिश्रा सहित रिटायर्ड अधीक्षण अभियंता धर्म चंद, बीआर राणा, अमर सिंह, ओमप्रकाश शर्मा, रमेश बाबा, संतोष शरोत्री, शशि गुप्ता आदि मौजूद रहे। बैठक में पेंशनर्ज ने अपनी लंबित मांगों को लेकर बोर्ड प्रबंधक और सरकार से गुहार लगाई।

प्रदेश उपाध्यक्ष अमर नाथ सेठी ने सदस्यों को प्रदेश में चल रही संघर्ष की गतिविधियों से अवगत कराते हुए बताया कि बोर्ड को 17 दिसम्बर से पहले प्रदेश नेतृत्व के साथ वार्ता के लिए पत्र भेजा गया है। अगर समय पर वार्ता के लिए बुलावा नहीं आया, तो प्रदेश स्तर पर आयोजित पेंशनर-डे कार्यक्रम में हजारों पेंशनर्ज नगरोटा के ओबीसी भवन में इकट्ठा होकर संघर्ष की रूपरेखा तय करेंगे।

बैठक में पेंशनर्ज ने कहा कि बोर्ड के उच्च अधिकारियों के नकारात्मक रवैए से उनका सब्र का प्याला भर चुका है। उन्होंने मुख्यमंत्री से अपील की कि विधानसभा सत्र के बाद जो वायदा किया गया था उसे पूरा करके वृद्ध पेंशनर्ज को राहत प्रदान की जाए। वक्ताओं ने यह भी चेतावनी दी कि यदि सरकार के चरणबद्ध बकायों के आदेश लागू नहीं किए गए, तो पेंशनर्ज-डे कार्यक्रम के दौरान व्यापक प्रदर्शन होगा।

सेठी ने यह जानकारी भी दी कि पालमपुर से करीब 150 पेंशनर्ज इस कार्यक्रम में भाग लेंगे। इसके अलावा 12 जनवरी को पालमपुर शाखा के रोटरी भवन में लगभग 400 सदस्य अगले तीन वर्षों के लिए कार्यकारिणी के चुनाव में हिस्सा लेंगे।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!