शीर्षक: पंडोह बाईपास के काम में देरी, नई अलाइनमेंट के सुझाव मिले

Date:

--Advertisement--

पंडोह: कीतरपुर-मनाली फोरलेन प्रोजेक्ट के तहत पंडोह बाईपास का निर्माण फिलहाल रुका हुआ है। एनएचएआई को मुख्यालय से परियोजना की अलाइनमेंट में एक बार फिर बदलाव करने के सुझाव मिले हैं। पंडोह डैम के पास पिछले मानसून और इस वर्ष की बारिश के दौरान काफी नुकसान हुआ है।

पहले से बने फोरलेन का एक बड़ा हिस्सा भी गंभीर रूप से क्षतिग्रस्त हो गया है। इसी कारण एनएचएआई के मुख्यालय ने पंडोह बाईपास की अलाइनमेंट में बदलाव का प्रस्ताव दिया है ताकि पंडोह डैम के पास प्रस्तावित 900 मीटर की टनल के विस्तार की संभावनाएं तलाशी जा सकें। एनएचएआई चाहता है कि टनल को बढ़ाया जाए ताकि पहले से प्रभावित फोरलेन को और अधिक नुकसान से बचाया जा सके। इसीलिए एनएचएआई के प्रोजेक्ट डायरैक्टर को फिर से अलाइनमेंट करने के आदेश दिए गए हैं।

Advertise Here – Contact for Advertisement

टनल निर्माण की संभावना नहीं

वर्तमान स्थिति की बात करें तो यहां टनल निर्माण की कोई संभावना नहीं दिख रही है, क्योंकि जिस क्षेत्र में टनल बनाने की बात कही जा रही है, वहां पहले से ही स्लाइडिंग जोन है। यदि एनएचएआई को यहां टनल बनानी है तो इसके लिए काफी अंदर जाकर खुदाई करनी पड़ेगी, जिससे मौजूदा समय में बन रही टनलों के साथ इसकी अलाइनमेंट नहीं मिलेगी। इस परियोजना की रिपोर्ट तैयार करने के बाद पंडोह बाईपास की डिटेल्स मुख्यालय को भेजी जानी है। इसलिए इस कार्य को पूरा करने में काफी समय लग सकता है, जिससे फिलहाल पंडोह बाईपास का प्रोजेक्ट लटका हुआ नजर आ रहा है।

Advertise Here – Contact for Advertisement

एनएचएआई के प्रोजेक्ट डायरैक्टर वरुण चारी ने कहा कि कैंची मोड़ के पास टनल निर्माण की संभावनाएं तलाशने की प्रपोजल आई है। यहां पर जियो टैगिंग के जरिए सर्वे किया जा रहा है, और सर्वे के बाद सारी रिपोर्ट मुख्यालय को भेजी जाएगी। एनएचएआई जल्द ही पंडोह बाईपास की अलाइनमेंट अप्रूव करवाकर इस कार्य को शुरू करने की योजना बना रहा है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

शादी से 20 दिन पहले बुझ गया घर का इकलौता चिराग, 26 वर्षीय सेना के जवान की मौत से भोरंज में मातम

हमीरपुर के भोरंज क्षेत्र के रुठानी गांव के 26 वर्षीय सेना के जवान अक्षय कुमार की शादी तीन दिसंबर को होनी थी। विवाह से 20 दिन पहले उनकी मौत की खबर से परिवार में मातम पसरा है। हृदयघात की आशंका जताई जा रही है, लेकिन मौत के कारण की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

Kangra: सुबह-सुबह ट्रैक्टर लेकर खेतों में पहुंचे शाहपुर के विधायक केवल सिंह पठानिया, जनसेवा के साथ खेती से भी जुड़ाव

शाहपुर के विधायक एवं उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया शुक्रवार सुबह ट्रैक्टर लेकर अपने खेतों में पहुंचे और बुआई का काम किया। व्यस्त राजनीतिक दिनचर्या के बीच खेती-किसानी से उनका जुड़ाव चर्चा में है।

जयराम ठाकुर को नेता प्रतिपक्ष की कुर्सी से हटाने के लिए दिल्ली जा रहे BJP के गुट? CM सुक्खू ने किया बड़ा दावा

मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने दावा किया कि भाजपा के कई गुट जयराम ठाकुर को नेता प्रतिपक्ष के पद से हटाने के लिए दिल्ली जा रहे हैं। मंडी में एंटी चिट्टा वॉकाथॉन के बाद उन्होंने विपक्ष को सदन में सवाल पूछने के साथ जवाब सुनने की भी नसीहत दी।

कंगना रनौत की गांधी परिवार पर पोस्ट को लेकर FIR दर्ज, शिमला पुलिस ने इन 3 धाराओं में शुरू की जांच

कंगना रनौत की गांधी परिवार को लेकर सोशल मीडिया पोस्ट के मामले में शिमला पुलिस ने FIR दर्ज की है। अतुल शर्मा की शिकायत पर BNS की धारा 196, 353 और 356 के तहत मामला दर्ज हुआ है। एसपी गौरव सिंह ने जांच की पुष्टि की है।