Hamirpur: हमीरपुर पुलिस को मिली बड़ी सौगात, सरकार ने दिए 4 नए इलेक्ट्रिक वाहन, अब 112 और हाईवे पेट्रोलिंग होगी और तेज

Date:

--Advertisement--

हिमाचल प्रदेश सरकार ने हमीरपुर पुलिस को आधुनिक तकनीक से जोड़ते हुए चार नए इलेक्ट्रिक वाहन उपलब्ध कराए हैं। इन वाहनों के पुलिस बेड़े में शामिल होने से जिले में कानून व्यवस्था, आपातकालीन सेवाओं और सड़क सुरक्षा को और अधिक मजबूत करने की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है। सरकार द्वारा दिए गए इन चार वाहनों में से दो वाहन 112 आपातकालीन कॉल्स पर त्वरित प्रतिक्रिया के लिए तैनात किए गए हैं, जबकि शेष दो वाहन हाईवे पेट्रोलिंग के लिए इस्तेमाल किए जाएंगे।

ये सभी इलेक्ट्रिक वाहन अत्याधुनिक तकनीक से लैस हैं। इनका उद्देश्य न केवल प्रदूषण मुक्त वातावरण को बढ़ावा देना है, बल्कि सड़क हादसों के दौरान घायल लोगों तक समय पर मदद पहुंचाना भी है। खासतौर पर हाईवे पर होने वाली दुर्घटनाओं के समय ये वाहन तेजी से मौके पर पहुंचकर राहत कार्यों में अहम भूमिका निभाएंगे और सड़क सुरक्षा को बेहतर बनाने में मदद करेंगे।

हमीरपुर के पुलिस अधीक्षक बलबीर सिंह ठाकुर ने बताया कि मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू का लक्ष्य आम लोगों को बेहतर, तेज और प्रभावी पुलिस सहायता उपलब्ध कराना है। उन्होंने कहा कि आधुनिक सुविधाओं से लैस ये इलेक्ट्रिक वाहन पुलिस की कार्यक्षमता को और बढ़ाएंगे और आम जनता की सुरक्षा में उपयोगी साबित होंगे। एसपी ने हमीरपुर पुलिस को यह सौगात देने के लिए मुख्यमंत्री का आभार भी व्यक्त किया।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kullu: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के मनाली-अटल टनल दौरे से पहले ट्रैफिक में बड़ा बदलाव, इन रास्तों पर रहेगा प्रतिबंध

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के 6 से 8 अक्तूबर तक मनाली और अटल टनल प्रवास को देखते हुए कुल्लू में यातायात व्यवस्था बदली गई है। कई मार्गों पर भारी वाहनों और अन्य वाहनों की आवाजाही निर्धारित समय में प्रतिबंधित, नियंत्रित या डायवर्ट रहेगी।

Kangra: धर्मशाला में 5 और 6 अक्टूबर को फायरिंग अभ्यास, टाण्डा रेंज के आसपास जाने से बचें; इन 4 गांवों के लोगों को अलर्ट

धर्मशाला की टाण्डा फायरिंग रेंज में 5 और 6 अक्टूबर को सुबह 8 बजे से रात 10 बजे तक भारतीय सैन्य पुलिस का फायरिंग अभ्यास होगा। प्रशासन ने आसपास के चार गांवों के लोगों से सतर्क रहने और रेंज के पास न जाने की अपील की है।

Kangra: धर्मशाला में 5 और 6 अक्टूबर को बिजली कटौती, सिद्धपुर समेत इन इलाकों में प्रभावित रहेगी सप्लाई

धर्मशाला के सिद्धपुर विद्युत उपमंडल के तहत 5 और 6 अक्टूबर को कई क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। होडल, खनियारा और टग फीडर से जुड़े क्षेत्रों में कटौती होगी।

Kangra: शाहपुर में विंटर सीजन क्रिकेट कप 2026-27 का रोमांचक फाइनल, 39 मील ने पठानिया शाहपुर 11 को 9 रन से हराकर जीता खिताब;...

शाहपुर के आईटीआई मैदान में विंटर सीजन क्रिकेट कप 2026-27 के फाइनल में 39 मील ने पठानिया शाहपुर 11 को हराकर खिताब अपने नाम किया। 16 टीमों की इस प्रतियोगिता का आयोजन एसपीएल क्लब शाहपुर ने “नशे को ना कहें और जिंदगी को हां कहें” संदेश के तहत किया।