Solan: सोलन में बड़ा हादसा: बेकाबू ट्रक खड़ी कारों पर चढ़ा, वाहनों के चकनाचूर होते ही मचा हड़कंप

Date:

--Advertisement--

सोलन शहर के राजगढ़ रोड पर सोमवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई जब एक तेज रफ्तार ट्रक अचानक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़ी गाड़ियों पर जा चढ़ा। कोटला नाला के पास राशन सामग्री ले जा रहा यह भारी वाहन नियंत्रण खोते ही सीधे पार्किंग क्षेत्र में घुस गया, जिससे दो निजी कारें और एक स्कूटी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गईं।

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि ट्रक सोलन से राजगढ़ की ओर काफी तेज रफ्तार में जा रहा था। जैसे ही वह कोटला नाला के पास पहुंचा, चालक गाड़ी पर नियंत्रण नहीं रख पाया। कुछ ही क्षणों में ट्रक खड़ी कारों पर चढ़ गया, जिससे दोनों गाड़ियां बुरी तरह पिचक गईं। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कारें कबाड़ में बदल गईं। उसी समय वहां खड़ी एक स्कूटी भी इसकी चपेट में आ गई।

स्थानीय लोगों के अनुसार, हादसे में एक राहगीर भी घायल हुआ है, जिसे तुरंत इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया। घटना के बाद आसपास के लोगों में डर और चिंता का माहौल बन गया।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि ट्रक अनियंत्रित कैसे हुआ, इसकी जांच की जा रही है और मामले में आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: धर्मशाला में ‘विशाल भारत’ पर राष्ट्रीय संगोष्ठी, अखंड भारत से लेकर शांति और ऊर्जा सुरक्षा तक इन मुद्दों पर हुई चर्चा

धर्मशाला के श्री सत्य साईं एजुकेयर विद्या प्रतिष्ठान में राष्ट्रीय सुरक्षा जागरण मंच की ओर से ‘विशाल भारत’ विषय पर एक दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी आयोजित की गई। संगोष्ठी में भारत की सांस्कृतिक चेतना, अखंड भारत की अवधारणा, विभाजन की ऐतिहासिक पृष्ठभूमि, क्षेत्रीय शांति, स्थिरता और ऊर्जा सुरक्षा जैसे विषयों पर चर्चा हुई।

Kangra: कांगड़ा के पूर्व सैनिकों का बड़ा मिलन समारोह, 17 डोगरा के कर्नल आलोक बदोनी ने किया संबोधित; बोले- मेधावी बच्चों को सेना में...

मटौर के सागर गैलोरी होटल में एक्स सर्विसमैन कांगड़ा बटालियन के सौजन्य से मीट एंड ग्रीट समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में 17 डोगरा के कर्नल आलोक बदोनी मुख्य अतिथि रहे। उन्होंने पूर्व सैनिकों की सेवाओं को अमूल्य बताते हुए मेधावी और खेलों में रुचि रखने वाले बच्चों को भारतीय सेना में अधिकारी बनने के लिए प्रशिक्षण देने की बात कही।

देहरा से लापता कृष शर्मा और साक्षिव कुमार का एक महीने बाद भी सुराग नहीं, ब्यास किनारे मिले थे बैग; परिजनों ने SP से...

हिमाचल के देहरा से 28 जुलाई को रहस्यमयी परिस्थितियों में लापता हुए केंद्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय बलाहर के छात्र कृष शर्मा और साक्षिव कुमार का एक महीने बाद भी कोई सुराग नहीं मिला है। दोनों के बैग ब्यास नदी के किनारे मिले थे और पुलिस ने नदी में सर्च अभियान भी चलाया था। मंगलवार को परिजनों और ग्रामीणों ने एसपी देहरा से मुलाकात कर जांच तेज करने और विशेषज्ञ एजेंसियों की मदद लेने की मांग की।

गंगथ बाजार में शाम होते ही हुड़दंग! पत्थरों से कार के शीशे तोड़े, पहले भी 10 गाड़ियों को नुकसान पहुंचाने का आरोप

गंगथ बाजार में सड़क किनारे खड़ी कार के शीशे पत्थरों से तोड़कर उसे भारी नुकसान पहुंचाने का मामला सामने आया है। पीड़ित अनिल शर्मा ने पुलिस चौकी गंगथ में शिकायत दी है। स्थानीय लोगों के अनुसार शाम ढलते ही कुछ शरारती तत्व सक्रिय हो जाते हैं और इससे पहले भी करीब 10 गाड़ियों, बिजली मीटरों और स्ट्रीट लाइटों को नुकसान पहुंचाया जा चुका है।