Kangra: जयसिंहपुर में बड़ा हादसा, आग की चपेट में आकर गऊशाला पूरी तरह राख

Date:

--Advertisement--

जयसिंहपुर विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत आलमपुर उपतहसील की कूहन पंचायत के धीमान बस्ती में सोमवार शाम करीब 6 बजे एक गऊशाला में अचानक आग लग गई। आग इतनी भीषण थी कि देखते ही देखते गऊशाला पूरी तरह जलकर राख हो गई। इस घटना में गऊशाला को भारी नुकसान पहुंचा है।

जानकारी के अनुसार यह गऊशाला अशोक कुमार और मदन लाल, पुत्र ज्योति प्रकाश, निवासी कूहन की बताई जा रही है। आग लगने के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है। जैसे ही आग लगने की सूचना मिली, सुजानपुर स्थित दमकल चौकी की टीम राकेश कुमार के नेतृत्व में तुरंत मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

घटना की जानकारी मिलने पर नायब तहसीलदार आलमपुर राजीव कुमार शर्मा भी मामले में सक्रिय हो गए। उन्होंने हल्का पटवारी को मौके पर भेजकर नुकसान के आकलन के निर्देश दिए हैं। नायब तहसीलदार ने बताया कि नुकसान की रिपोर्ट के आधार पर पीड़ित परिवार को शीघ्र ही सहायता राशि प्रदान की जाएगी।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kareri Lake News: 20 KM का कठिन ट्रेक कर रिड़कमार कॉलेज के छात्रों ने चमकाई करेरी झील, प्लास्टिक कचरा हटाकर दिया स्वच्छता का संदेश

राजकीय महाविद्यालय रिड़कमार के 34 विद्यार्थियों और 3 प्राध्यापकों ने करीब 20 किलोमीटर का कठिन ट्रेक कर करेरी झील में स्वच्छता अभियान चलाया। NSS इकाई और ऐतिहासिक सोसायटी के संयुक्त आयोजन में प्लास्टिक कचरा एकत्र कर उसका उचित निस्तारण किया गया। विद्यार्थियों ने मंदिर परिसर में भजन-कीर्तन भी किया

Nurpur Four Lane: बारिश के बाद दलदल बनी पठानकोट-मंडी फोरलेन, वाहन चालकों की बढ़ी परेशानी; हर पल हादसे का डर

नूरपुर में निर्माणाधीन पठानकोट-मंडी फोरलेन बारिश के बाद कई जगह दलदल में तबदील हो गया। कीचड़, जलभराव और गड्ढों के कारण वाहन चालकों, खासकर दोपहिया सवारों को परेशानी और हादसे का खतरा बढ़ गया है।

HPBOSE Registration 2026-27: 9वीं से 12वीं तक के छात्रों के लिए जरूरी खबर, 15 अक्टूबर तक बिना लेट फीस करें रजिस्ट्रेशन

हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड से संबद्ध सरकारी और निजी स्कूलों में कक्षा 9वीं से 12वीं के नियमित विद्यार्थियों का शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए ऑनलाइन पंजीकरण जारी है। बिना लेट फीस पंजीकरण की अंतिम तिथि 15 अक्तूबर है।

Bilaspur: नाबालिग बेटी के साथ मारपीट और जान से मारने की धमकी का आरोप, भराड़ी पुलिस ने दर्ज किया केस

बिलासपुर के भराड़ी थाना क्षेत्र में दलोटा निवासी व्यक्ति की शिकायत पर गांव के ही कुछ लोगों के खिलाफ मारपीट और जान से मारने की धमकी देने के आरोप में मामला दर्ज हुआ है। शिकायतकर्ता ने अपने और अपनी नाबालिग बेटी के साथ मारपीट का आरोप लगाया है।