Kangra: धर्मशाला के योल में महिला ने की आत्महत्या, घर लौटे देवर ने पंखे से लटका पाया शव

Date:

--Advertisement--

पुलिस थाना धर्मशाला के अंतर्गत आने वाले योल के चतेहड़ क्षेत्र में एक महिला द्वारा आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। यह घटना रविवार शाम की बताई जा रही है। मामले की सूचना मिलते ही पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुंची और जांच शुरू की गई।

प्राथमिक जांच में सामने आया है कि घटना के समय महिला का पति किसी काम से पठानकोट गया हुआ था। घर पर उसकी सास, देवर अनिल कुमार और बच्चे मौजूद थे। पुलिस के अनुसार दोपहर करीब 3:15 बजे महिला का देवर धर्मशाला गया हुआ था और शाम करीब 4:20 बजे जब वह घर लौटा तो उसने अपनी भाभी को आवाज दी, लेकिन भीतर से कोई जवाब नहीं मिला। इसके बाद जब वह कमरे के अंदर गया तो महिला को पंखे से लटका हुआ पाया।

घटना के बाद महिला को तुरंत इलाज के लिए योल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मृतका के पिता, भाई, सास और देवर के बयान दर्ज किए हैं। प्रारंभिक पूछताछ में किसी भी परिजन ने महिला की मौत को लेकर किसी तरह का संदेह नहीं जताया है।

मामले की गंभीरता को देखते हुए आरएफएसएल की टीम ने भी मौके पर पहुंचकर सबूत एकत्र किए। एएसपी कांगड़ा बीर बहादुर सिंह ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जोनल अस्पताल धर्मशाला में पोस्टमॉर्टम करवाया और उसके बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है। उन्होंने बताया कि मामले में आगामी कार्रवाई जारी है और हर पहलू से जांच की जा रही है।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kareri Lake News: 20 KM का कठिन ट्रेक कर रिड़कमार कॉलेज के छात्रों ने चमकाई करेरी झील, प्लास्टिक कचरा हटाकर दिया स्वच्छता का संदेश

राजकीय महाविद्यालय रिड़कमार के 34 विद्यार्थियों और 3 प्राध्यापकों ने करीब 20 किलोमीटर का कठिन ट्रेक कर करेरी झील में स्वच्छता अभियान चलाया। NSS इकाई और ऐतिहासिक सोसायटी के संयुक्त आयोजन में प्लास्टिक कचरा एकत्र कर उसका उचित निस्तारण किया गया। विद्यार्थियों ने मंदिर परिसर में भजन-कीर्तन भी किया

Nurpur Four Lane: बारिश के बाद दलदल बनी पठानकोट-मंडी फोरलेन, वाहन चालकों की बढ़ी परेशानी; हर पल हादसे का डर

नूरपुर में निर्माणाधीन पठानकोट-मंडी फोरलेन बारिश के बाद कई जगह दलदल में तबदील हो गया। कीचड़, जलभराव और गड्ढों के कारण वाहन चालकों, खासकर दोपहिया सवारों को परेशानी और हादसे का खतरा बढ़ गया है।

HPBOSE Registration 2026-27: 9वीं से 12वीं तक के छात्रों के लिए जरूरी खबर, 15 अक्टूबर तक बिना लेट फीस करें रजिस्ट्रेशन

हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड से संबद्ध सरकारी और निजी स्कूलों में कक्षा 9वीं से 12वीं के नियमित विद्यार्थियों का शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए ऑनलाइन पंजीकरण जारी है। बिना लेट फीस पंजीकरण की अंतिम तिथि 15 अक्तूबर है।

Bilaspur: नाबालिग बेटी के साथ मारपीट और जान से मारने की धमकी का आरोप, भराड़ी पुलिस ने दर्ज किया केस

बिलासपुर के भराड़ी थाना क्षेत्र में दलोटा निवासी व्यक्ति की शिकायत पर गांव के ही कुछ लोगों के खिलाफ मारपीट और जान से मारने की धमकी देने के आरोप में मामला दर्ज हुआ है। शिकायतकर्ता ने अपने और अपनी नाबालिग बेटी के साथ मारपीट का आरोप लगाया है।