Himachal: मनाली-लेह मार्ग को मिली बड़ी मजबूती, रक्षा मंत्री ने किया 4 अहम परियोजनाओं का उद्घाटन: कंगना रनौत

Date:

--Advertisement--

हिमाचल प्रदेश की सांसद कंगना रनौत ने कहा है कि सामरिक दृष्टि से बेहद महत्वपूर्ण मनाली-लेह मार्ग पर सीमा सड़क संगठन के प्रोजेक्ट दीपक द्वारा तैयार की गई चार अहम परियोजनाओं का केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने वर्चुअल माध्यम से उद्घाटन किया है। कंगना रनौत ने इसे हिमाचल प्रदेश में सड़क और पुल नेटवर्क को मजबूत करने की दिशा में केंद्र सरकार की बड़ी सौगात बताया है।

शिमला से जारी बयान में कंगना रनौत ने कहा कि सीमा सड़क संगठन द्वारा लगभग 18 करोड़ रुपये की लागत से इन परियोजनाओं का निर्माण किया गया है। इन परियोजनाओं में 70 मीटर लंबा शोगटोंग ब्रिज, जिंग जिंगबर क्षेत्र में बने दो अत्याधुनिक मल्टी-सेल बॉक्स ब्रिज और कीलिंग सराय में 60 मीटर लंबा यूनम ब्रिज शामिल हैं। उन्होंने कहा कि सभी पुल अत्याधुनिक तकनीक से बनाए गए हैं, ताकि हर मौसम में भारी वाहनों की आवाजाही बिना किसी बाधा के जारी रह सके।

उन्होंने बताया कि रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने लेह से देशभर में तैयार की गई 125 परियोजनाओं का लोकार्पण कर उन्हें राष्ट्र को समर्पित किया। कंगना रनौत ने कहा कि इन पुलों के निर्माण से मनाली-लेह मार्ग पर वर्षों से चली आ रही एवलांच जोन, उफनते नालों और कच्चे मार्गों की समस्याओं से बड़ी राहत मिलेगी। पहले जहां सेना के काफिलों और आम यात्रियों को जोखिम भरे रास्तों से गुजरना पड़ता था, वहीं अब इन नए पुलों के बनने से यात्रा ज्यादा सुरक्षित और भरोसेमंद हो जाएगी।

उन्होंने कहा कि इन परियोजनाओं से न केवल सामरिक दृष्टि से देश की सुरक्षा व्यवस्था को मजबूती मिलेगी, बल्कि पर्यटन को भी बड़ा बढ़ावा मिलेगा। सांसद कंगना रनौत ने इस महत्वपूर्ण सौगात के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का आभार व्यक्त किया।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: रात 2 बजे क्रिकेट मैदान पहुंचे भाजपा नेता कमल कुमार शर्मा, खिलाड़ियों से कही ऐसी बात जिसने जीत लिया सबका दिल

बसनूर गांव में आयोजित डे-नाइट क्रिकेट प्रतियोगिता के फाइनल में भाजपा नेता कमल कुमार शर्मा देर रात मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे। उन्होंने युवाओं से खेलों को अपनाने और नशे से दूर रहने का आह्वान किया।

Dr. Sharda Ayurveda: कौन-कौन सी बीमारियों का होता है इलाज, कहां हैं इसके क्लीनिक और क्या है इसकी बड़ी उपलब्धि? पढ़ें पूरी खबर

डॉ. शारदा आयुर्वेदा वर्ष 2013 से आयुर्वेद के माध्यम से लोगों का उपचार कर रहा है। संस्थान का दावा है कि 15 लाख से अधिक मरीजों का सफल उपचार किया जा चुका है और देश के कई राज्यों में इसके क्लीनिक संचालित हैं।

Kangra: शाहपुर में विधायक केवल सिंह पठानिया का बड़ा ऐलान, माधवनगर में एक सप्ताह के भीतर लगेगा हैंडपंप

शाहपुर विधायक एवं उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने सुधेड़ क्षेत्र में निर्माणाधीन सड़कों का निरीक्षण कर गुणवत्ता बनाए रखने के निर्देश दिए। वहीं माधवनगर में एक सप्ताह के भीतर हैंडपंप लगाने, सीवरेज, टाइल्स और सोलर लाइट की सुविधा देने का भी ऐलान किया।

महासू देवता के दिव्य मिलन का बना ऐतिहासिक पल, बशला में जयकारों और ढोल-नगाड़ों से गूंजा पूरा क्षेत्र

बशला में नवनिर्मित महासू देवता मंदिर के प्राण-प्रतिष्ठा महायज्ञ का शुभारंभ देव मिलन के भव्य आयोजन के साथ हुआ। मंडलगढ़ के देव बोंदरा महाराज और साहिब डोरिया महाराज के दिव्य मिलन ने पूरे क्षेत्र को भक्तिमय बना दिया।