Kangra: ऑनलाइन ट्रेडिंग के नाम पर 1 करोड़ की ठगी, साइबर पुलिस ने दिल्ली से आरोपी दबोचा

Date:

--Advertisement--

सितंबर माह में जिला मुख्यालय धर्मशाला में एक सेवानिवृत्त बैंक अधिकारी से ऑनलाइन ट्रेडिंग के नाम पर एक करोड़ रुपये की ठगी के मामले में साइबर थाना नॉर्थ जोन धर्मशाला की टीम को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने इस मामले में एक आरोपी को नई दिल्ली से गिरफ्तार किया है। कार्रवाई के दौरान आरोपी के कब्जे से मौके पर ही 6 लाख रुपये नकद भी बरामद किए गए हैं और उसे नोटिस जारी किया गया है।

एएसपी साइबर थाना नॉर्थ जोन धर्मशाला प्रवीण धीमान ने बताया कि जांच के दौरान मामले के तार दिल्ली से जुड़ने पर इंस्पेक्टर कमलेश के नेतृत्व में एक विशेष टीम को नई दिल्ली भेजा गया था। गहन तलाश के बाद टीम ने आरोपी अरविंद्र को दिल्ली के खेरा कलां क्षेत्र से गिरफ्तार किया और मौके से नकदी भी रिकवर की गई।

गौरतलब है कि सितंबर माह में सामने आए इस मामले में ठगों ने एक सेवानिवृत्त बैंक अधिकारी को ऑनलाइन ट्रेडिंग में दोगुना मुनाफा कमाने का झांसा दिया था। उन्हें एक ट्रेडिंग प्लेटफॉर्म से जोड़ा गया, जहां अधिकारी ने एक लाख रुपये से निवेश की शुरुआत की। कुछ समय बाद उनके खाते में डेढ़ लाख रुपये दिखाई देने लगे, जिससे उनका भरोसा और मजबूत हुआ।

इसके बाद अधिकारी ने रकम निकालने की बजाय 15 अलग-अलग लेनदेन के जरिए कुल एक करोड़ रुपये निवेश कर दिए। जब उन्होंने राशि वापस निकालने की कोशिश की तो ठगों ने 25 लाख रुपये टैक्स के नाम पर जमा करने की मांग की। अधिकारी ने अपने ट्रेडिंग खाते से टैक्स काटने को कहा, लेकिन शातिरों ने इससे इनकार कर दिया। तभी उन्हें ठगी का अहसास हुआ और उन्होंने साइबर थाना में शिकायत दर्ज करवाई।

शिकायत के बाद साइबर पुलिस ने मामले की जांच तेज की और आखिरकार एक आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की। पुलिस अब इस गिरोह से जुड़े अन्य लोगों और पैसों के ट्रेल की जांच में जुटी हुई है।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

हिमाचल भवन में कांग्रेस कार्यकर्ताओं के जमावड़े पर अनुराग ठाकुर का निशाना, बोले- राजनीतिक अड्डा बनाना दुर्भाग्यपूर्ण

दिल्ली स्थित हिमाचल भवन में कांग्रेस कार्यकर्ताओं के जमावड़े पर सांसद अनुराग सिंह ठाकुर ने सवाल उठाए हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकारी परिसर का इस्तेमाल राजनीतिक गतिविधियों के लिए किया जा रहा है और कहा कि हिमाचल भवन का उपयोग प्रदेश के लोगों तथा सरकारी कामकाज के लिए होना चाहिए।

हिमाचल के सभी निजी विश्वविद्यालयों की सुरक्षा होगी और सख्त, छात्रावासों से लेकर प्रवेश द्वार तक बढ़ेगी निगरानी

हिमाचल प्रदेश के 17 निजी विश्वविद्यालयों में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने के लिए पुलिस मुख्यालय शिमला में अहम बैठक हुई। डीजीपी अशोक तिवारी की अध्यक्षता में हुई बैठक में प्रवेश द्वारों की निगरानी, छात्रावासों की सुरक्षा, आगंतुकों के सत्यापन और पुलिस के साथ समन्वय बढ़ाने समेत कई कदमों पर चर्चा की गई।

वोट चोरी के आरोपों पर दिल्ली में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन, सुक्खू-अग्निहोत्री समेत हिमाचल के कई नेता हुए शामिल

वोट चोरी के आरोपों और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर दिल्ली में हुए राष्ट्रव्यापी प्रदर्शन में हिमाचल कांग्रेस ने हिस्सा लिया। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू और उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने भाजपा और केंद्र सरकार पर निशाना साधा। वहीं, मुख्यमंत्री 14 और 15 अक्टूबर को लाहौल-स्पीति के दौरे पर रहेंगे।

Kangra: शाहपुर के सरकारी स्कूल में HPV वैक्सीनेशन को लेकर जागरूकता कार्यक्रम, BMO शाहपुर डॉ. कविता ठाकुर और प्रधानाचार्य सुभाष चंद की मौजूदगी में...

शाहपुर के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में HPV वैक्सीनेशन को लेकर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। BMO डॉ. कविता ठाकुर की अध्यक्षता में हुए कार्यक्रम में प्रधानाचार्य सुभाष चंद सहित स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों ने बच्चों को HPV वैक्सीन के महत्व की जानकारी दी।