Himachal: AI की एक वायरल पोस्ट ने मचा दी दहशत, सरकारी अस्पतालों के एक्स-रे पर उठे सवाल

Date:

--Advertisement--

आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस यानी AI जहां एक ओर तकनीक और विकास के नए रास्ते खोल रहा है, वहीं इसका गलत इस्तेमाल अब आम लोगों के लिए परेशानी का कारण बनता जा रहा है। ताजा मामला हिमाचल प्रदेश के स्वास्थ्य विभाग से जुड़ा है, जहां AI से तैयार की गई एक भ्रामक सोशल मीडिया पोस्ट ने सरकारी अस्पतालों की एक्स-रे सेवाओं को लेकर लोगों में डर और भ्रम पैदा कर दिया है। हालात ऐसे हो गए हैं कि कई मरीज सरकारी अस्पतालों में एक्स-रे करवाने से बच रहे हैं और मजबूरी में निजी क्लीनिकों का रुख कर रहे हैं।

दरअसल, सोशल मीडिया पर इन दिनों एक एक्स-रे रिपोर्ट वायरल हो रही है, जिसे कभी क्षेत्रीय अस्पताल सोलन तो कभी शिमला और बद्दी के सरकारी अस्पतालों की बताकर साझा किया जा रहा है। वायरल पोस्ट में दिखाए गए एक्स-रे में एक मरीज के सीने में कॉकरोच नजर आ रहा है। इसके साथ लिखी कहानी के मुताबिक, सिंगापुर से आए एक पर्यटक को सीने में दर्द हुआ और वह इलाज के लिए सरकारी अस्पताल पहुंचा। वहां एक्स-रे के बाद डॉक्टरों ने कथित तौर पर उसके सीने में जिंदा तिलचिट्टा होने की बात कही और उसे तुरंत सिंगापुर लौटने की सलाह दे दी गई। बाद में सिंगापुर में जांच के दौरान यह सामने आया कि कॉकरोच मरीज के सीने में नहीं, बल्कि एक्स-रे मशीन में था।

यही कहानी अलग-अलग शहरों के नाम जोड़कर एडिट की जा रही है और तेजी से वायरल हो रही है। हालांकि स्वास्थ्य विभाग ने साफ किया है कि यह पूरी कहानी झूठी है और एक्स-रे की तस्वीर AI जनरेटेड है। वास्तव में ऐसा कोई भी मामला न तो सोलन, न शिमला और न ही बद्दी के किसी सरकारी अस्पताल में सामने आया है।

स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों का कहना है कि इस फर्जी पोस्ट के चलते मरीजों में अनावश्यक डर बैठ गया है। लगातार सफाई देने के बावजूद यह पोस्ट दोबारा नए नामों और जगहों के साथ सामने आ रही है। विभाग ने लोगों से अपील की है कि वे ऐसी भ्रामक पोस्ट को आगे साझा न करें और बिना पुष्टि किसी भी जानकारी पर भरोसा न करें।

क्षेत्रीय अस्पताल सोलन के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. राकेश पंवार ने स्पष्ट किया कि सोशल मीडिया पर वायरल हो रही पोस्ट पूरी तरह से भ्रामक है और AI की मदद से बनाई गई है। उन्होंने कहा कि सरकारी अस्पतालों में आधुनिक और बेहतर एक्स-रे मशीनों से जांच की जाती है और रिपोर्ट जारी करने से पहले पूरी जांच परख की जाती है। लोगों को गुमराह करने वाली ऐसी अफवाहों से बचने की जरूरत है।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

हिमाचल भवन में कांग्रेस कार्यकर्ताओं के जमावड़े पर अनुराग ठाकुर का निशाना, बोले- राजनीतिक अड्डा बनाना दुर्भाग्यपूर्ण

दिल्ली स्थित हिमाचल भवन में कांग्रेस कार्यकर्ताओं के जमावड़े पर सांसद अनुराग सिंह ठाकुर ने सवाल उठाए हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकारी परिसर का इस्तेमाल राजनीतिक गतिविधियों के लिए किया जा रहा है और कहा कि हिमाचल भवन का उपयोग प्रदेश के लोगों तथा सरकारी कामकाज के लिए होना चाहिए।

हिमाचल के सभी निजी विश्वविद्यालयों की सुरक्षा होगी और सख्त, छात्रावासों से लेकर प्रवेश द्वार तक बढ़ेगी निगरानी

हिमाचल प्रदेश के 17 निजी विश्वविद्यालयों में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने के लिए पुलिस मुख्यालय शिमला में अहम बैठक हुई। डीजीपी अशोक तिवारी की अध्यक्षता में हुई बैठक में प्रवेश द्वारों की निगरानी, छात्रावासों की सुरक्षा, आगंतुकों के सत्यापन और पुलिस के साथ समन्वय बढ़ाने समेत कई कदमों पर चर्चा की गई।

वोट चोरी के आरोपों पर दिल्ली में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन, सुक्खू-अग्निहोत्री समेत हिमाचल के कई नेता हुए शामिल

वोट चोरी के आरोपों और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर दिल्ली में हुए राष्ट्रव्यापी प्रदर्शन में हिमाचल कांग्रेस ने हिस्सा लिया। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू और उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने भाजपा और केंद्र सरकार पर निशाना साधा। वहीं, मुख्यमंत्री 14 और 15 अक्टूबर को लाहौल-स्पीति के दौरे पर रहेंगे।

Kangra: शाहपुर के सरकारी स्कूल में HPV वैक्सीनेशन को लेकर जागरूकता कार्यक्रम, BMO शाहपुर डॉ. कविता ठाकुर और प्रधानाचार्य सुभाष चंद की मौजूदगी में...

शाहपुर के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में HPV वैक्सीनेशन को लेकर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। BMO डॉ. कविता ठाकुर की अध्यक्षता में हुए कार्यक्रम में प्रधानाचार्य सुभाष चंद सहित स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों ने बच्चों को HPV वैक्सीन के महत्व की जानकारी दी।