Shimla: शिमला में बिना OTP और कॉल के उड़ा लिए 16 लाख, रिटायर्ड कर्मचारी के खाते से ‘साइलेंट फ्रॉड’

Date:

--Advertisement--

हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में साइबर ठगी का एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक सेवानिवृत्त कर्मचारी के बैंक खाते से चुपचाप 16 लाख रुपए गायब हो गए। चौंकाने वाली बात यह है कि पीड़ित को न तो कोई ओटीपी आया, न ही उसने किसी संदिग्ध लिंक पर क्लिक किया और न ही किसी अनजान व्यक्ति से फोन पर बात की। इस तरह के ‘साइलेंट फ्रॉड’ ने न सिर्फ पीड़ित बल्कि पुलिस और बैंक अधिकारियों को भी सोचने पर मजबूर कर दिया है।

यह मामला शिमला जिला के सुन्नी क्षेत्र के एक गांव में रहने वाले एक रिटायर्ड कर्मचारी से जुड़ा है। जानकारी के मुताबिक ठगी की यह घटना बीते अक्तूबर माह की है, जिसकी शिकायत अब सदर पुलिस थाना शिमला में दर्ज करवाई गई है। पीड़ित के अनुसार 14 अक्तूबर को वह एसबीआई की अनाज मंडी, शिमला शाखा से चैक के माध्यम से 2 लाख रुपए की नकदी निकालने पहुंचे थे।

पैसे निकालने के बाद जब उन्होंने अपने खाते की शेष राशि देखी तो उन्हें गहरा झटका लगा। खाते में उम्मीद के अनुसार रकम नहीं थी, बल्कि मात्र 4.34 लाख रुपए ही शेष बचे थे। इस पर उन्हें ठगी का अंदेशा हुआ और उन्होंने तुरंत बैंक से अपने खाते की पूरी स्टेटमेंट निकलवाई।

चार दिन में साफ हुए 16 लाख रुपए

बैंक स्टेटमेंट से खुलासा हुआ कि 11 से 14 अक्तूबर के बीच अलग-अलग ट्रांजैक्शन के जरिए उनके खाते से कुल 16 लाख रुपए निकाल लिए गए थे। हैरानी की बात यह रही कि इतने बड़े लेनदेन के दौरान न तो पीड़ित को कोई अलर्ट मिला और न ही किसी तरह की सूचना। जब तक वह खुद बैंक नहीं पहुंचे, उन्हें इस बड़ी ठगी की भनक तक नहीं लगी।

पुलिस ने शुरू की जांच

खाते से बड़ी रकम गायब होने के बाद पीड़ित ने सदर पुलिस थाना शिमला में लिखित शिकायत दर्ज करवाई। पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता की धारा 318(4) के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। अब पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि बिना ओटीपी, लिंक या कॉल के जालसाजों ने इस साइबर ठगी को कैसे अंजाम दिया। मामले की गहन जांच की जा रही है।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Chambi Hockey Tournament: जयंती माता क्लब कांगड़ा बना चैंपियन, फाइनल में डढमब 11 को 3-1 से हराया

चंबी खेल मैदान में आयोजित चौथी सिकंदर सैनी मेमोरियल हॉकी टूर्नामेंट में जयंती माता क्लब कांगड़ा ने डढमब 11 को फाइनल में 3-1 से हराकर खिताब जीता। पुरस्कार वितरण समारोह में उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने विजेता और उपविजेता खिलाड़ियों को सम्मानित किया तथा युवाओं से नशे से दूर रहने की अपील की।

HPNLU Shimla Convocation: पूर्व CJI संजीव खन्ना समेत 3 दिग्गजों को मिली डॉक्टर ऑफ लॉ की मानद उपाधि, CM सुक्खू ने कही बड़ी बात

हिमाचल प्रदेश राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय, शिमला के तीसरे दीक्षांत समारोह में पूर्व CJI संजीव खन्ना समेत तीन न्यायिक हस्तियों को डॉक्टर ऑफ लॉ की मानद उपाधि दी गई। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कमजोर वर्ग तक न्याय पहुंचाने और न्यायिक व्यवस्था मजबूत करने पर जोर दिया, जबकि न्यायमूर्ति एमएम सुंदरेश ने युवा वकीलों को AI जैसी नई तकनीकें अपनाने की सलाह दी।

Jwalamukhi Navratri 2026: विधायक संजय रत्न ने झंडा चढ़ाकर किया मेलों का शुभारंभ, श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए प्रशासन को दिए सख्त निर्देश

श्री ज्वालामुखी मंदिर में आश्विन शरदकालीन नवरात्रों का शुभारंभ विधायक संजय रत्न ने पारंपरिक झंडा चढ़ाकर किया। उन्होंने पूजा-अर्चना और कन्या पूजन के बाद श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए प्रशासन को निर्देश दिए कि मंदिर परिसर के किसी भी मंदिर का रास्ता बंद न किया जाए।

Churdhar Rescue Operation: घने जंगल में रास्ता भटके 2 लोग, रात 3 और सुबह 5 बजे पुलिस ने ऐसे बचाई जान

चूड़धार के घने जंगलों में रास्ता भटके कुल्लू और सिरमौर जिले के दो लोगों को चौपाल पुलिस ने रातभर तलाश अभियान चलाकर सुरक्षित बचा लिया। पुलिस ने रात 3 बजे अजय कुमार और सुबह 5 बजे नक्श ठाकुर को खोजा। दोनों स्वस्थ पाए गए और उन्हें उनके साथियों के सुपुर्द कर दिया गया।