Kangra: 8 और 9 दिसंबर को इन गांवों में गुल रहेगी बिजली, जानिए वजह और पूरा शेड्यूल

Date:

--Advertisement--

बिजली विभाग ने आम जनता को सूचित किया है कि विद्युत उपमंडल बड़ोह के अंतर्गत आने वाले कई गांवों में 8 और 9 दिसंबर 2025 को बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। सहायक अभियंता विद्युत उपमंडल बड़ोह ई. अनिल सैनी ने जानकारी देते हुए बताया कि 8 दिसंबर 2025 (सोमवार) को सुन्नी फीडर के अंतर्गत आने वाले कमलोटा, केरटा, सरोत्री, सुन्नी, टिकरी मुंडा, सकरेह, बलोल और सन्नी गांवों में सुबह 9 बजे से लेकर कार्य समाप्ति तक बिजली बंद रहेगी।

इसी तरह 9 दिसंबर 2025 (मंगलवार) को थाना बडग्रा, कसेटकर, गढ़ी, पनोल और छिड़ नाग सहित आसपास के गांवों में भी सुबह 9 बजे से कार्य समाप्ति तक विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। यह कटौती दोनों फीडरों की मरम्मत और आवश्यक रखरखाव कार्य के चलते की जा रही है, ताकि भविष्य में बेहतर और सुचारू बिजली आपूर्ति सुनिश्चित की जा सके।

सहायक अभियंता ई. अनिल सैनी ने यह भी स्पष्ट किया कि यदि मौसम अनुकूल नहीं रहता है तो निर्धारित कार्य दिवस को अगले दिन पूरा किया जाएगा। उन्होंने संबंधित गांवों के लोगों से असुविधा के लिए सहयोग और समझ बनाए रखने की अपील की है।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

शाहपुर में श्रीमद्भागवत कथा के तीसरे दिन साध्वी भाग्यश्री भारती ने सुनाया भक्त प्रह्लाद का प्रसंग, अटूट भक्ति और मां के संस्कारों का बताया...

शाहपुर में श्रीमद्भागवत कथा के तृतीय दिवस साध्वी भाग्यश्री भारती ने भक्त प्रह्लाद के प्रसंग के माध्यम से अटूट भक्ति, ईश्वर में विश्वास और बच्चों को श्रेष्ठ संस्कार देने का महत्व बताया।

हिमाचल में रक्षाबंधन पर बड़ा ऐलान: सभी सरकारी कर्मचारियों को मिलेगी छुट्टी, भाई-बहन मनाएंगे त्योहार; महिलाओं को HRTC बसों में फ्री सफर, जानें सरकार...

हिमाचल प्रदेश में रक्षाबंधन पर इस बार सभी सरकारी कर्मचारियों को अवकाश मिलेगा। मुख्यमंत्री ने विधानसभा में घोषणा की है कि महिलाओं के साथ अब पुरुष कर्मचारियों को भी छुट्टी दी जाएगी। महिलाओं को HRTC बसों में निशुल्क यात्रा की सुविधा भी मिलेगी।

प्रभु भक्ति के लिए क्यों जरूरी है पूर्ण गुरु? शाहपुर में साध्वी भाग्यश्री भारती ने ध्रुव प्रसंग से समझाया महत्व

शाहपुर में श्रीमद्भागवत कथा के दूसरे दिन साध्वी भाग्यश्री भारती ने ध्रुव प्रसंग के माध्यम से पूर्ण गुरु के महत्व को समझाया। उन्होंने कहा कि प्रभु भक्ति और ब्रह्म ज्ञान की प्राप्ति के लिए गुरु की शरणागति आवश्यक है।

Kangra: शाहपुर में श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ, साध्वी भाग्यश्री भारती ने परीक्षित प्रसंग से कलियुग में सावधान रहने का दिया संदेश

शाहपुर के अभिनंदन मैरिज पैलेस में दिव्य ज्योति जाग्रति संस्थान की ओर से श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ हुआ। साध्वी भाग्यश्री भारती ने भीष्म पितामह और परीक्षित प्रसंग के माध्यम से परमात्मा को जानने तथा कलियुग के प्रभाव से सावधान रहने का संदेश दिया।