Chamba: चुराह में शादी समारोह के दौरान हादसा, विधायक हंसराज ने अस्पताल पहुंचकर लिया घायलों का हाल जाना

Date:

--Advertisement--

चुराह विधायक हंसराज ने जानकारी देते हुए बताया कि ग्राम पंचायत जुंगरा के गांव शहवा में एक विवाह समारोह के दौरान एक बेहद दुर्भाग्यपूर्ण घटना घटित हुई। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को तुरंत तीसा अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका प्राथमिक उपचार किया गया।

विधायक हंसराज स्वयं तीसा सिविल अस्पताल पहुंचे और घायलों का कुशलक्षेम जाना। इस दौरान उन्होंने चिकित्सकों को सभी घायलों को समुचित और बेहतर इलाज उपलब्ध कराने के आवश्यक निर्देश भी दिए। विधायक ने बताया कि राहत की बात यह है कि वर्तमान समय में सभी घायल सुरक्षित हैं और उनकी स्थिति सामान्य बनी हुई है।

उन्होंने पीड़ित परिवारों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि इस कठिन समय में प्रशासन उनके साथ खड़ा है। विधायक हंसराज ने आश्वासन दिया कि जिला प्रशासन द्वारा पीड़ित परिवारों को हरसंभव सहायता प्रदान की जाएगी।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

शाहपुर में श्रीमद्भागवत कथा के तीसरे दिन साध्वी भाग्यश्री भारती ने सुनाया भक्त प्रह्लाद का प्रसंग, अटूट भक्ति और मां के संस्कारों का बताया...

शाहपुर में श्रीमद्भागवत कथा के तृतीय दिवस साध्वी भाग्यश्री भारती ने भक्त प्रह्लाद के प्रसंग के माध्यम से अटूट भक्ति, ईश्वर में विश्वास और बच्चों को श्रेष्ठ संस्कार देने का महत्व बताया।

हिमाचल में रक्षाबंधन पर बड़ा ऐलान: सभी सरकारी कर्मचारियों को मिलेगी छुट्टी, भाई-बहन मनाएंगे त्योहार; महिलाओं को HRTC बसों में फ्री सफर, जानें सरकार...

हिमाचल प्रदेश में रक्षाबंधन पर इस बार सभी सरकारी कर्मचारियों को अवकाश मिलेगा। मुख्यमंत्री ने विधानसभा में घोषणा की है कि महिलाओं के साथ अब पुरुष कर्मचारियों को भी छुट्टी दी जाएगी। महिलाओं को HRTC बसों में निशुल्क यात्रा की सुविधा भी मिलेगी।

प्रभु भक्ति के लिए क्यों जरूरी है पूर्ण गुरु? शाहपुर में साध्वी भाग्यश्री भारती ने ध्रुव प्रसंग से समझाया महत्व

शाहपुर में श्रीमद्भागवत कथा के दूसरे दिन साध्वी भाग्यश्री भारती ने ध्रुव प्रसंग के माध्यम से पूर्ण गुरु के महत्व को समझाया। उन्होंने कहा कि प्रभु भक्ति और ब्रह्म ज्ञान की प्राप्ति के लिए गुरु की शरणागति आवश्यक है।

Kangra: शाहपुर में श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ, साध्वी भाग्यश्री भारती ने परीक्षित प्रसंग से कलियुग में सावधान रहने का दिया संदेश

शाहपुर के अभिनंदन मैरिज पैलेस में दिव्य ज्योति जाग्रति संस्थान की ओर से श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ हुआ। साध्वी भाग्यश्री भारती ने भीष्म पितामह और परीक्षित प्रसंग के माध्यम से परमात्मा को जानने तथा कलियुग के प्रभाव से सावधान रहने का संदेश दिया।