Chamba: चम्बा मेडिकल कॉलेज में रैगिंग विवाद की जांच पूरी, आरोपी प्रशिक्षु को 15 दिन के लिए निष्कासन की सिफारिश

Date:

--Advertisement--

मेडिकल कॉलेज चम्बा में सामने आए रैगिंग मामले की जांच अब पूरी हो गई है। 20 सदस्यीय एंटी रैगिंग कमेटी ने लगातार तीन दिनों तक पांच-पांच घंटे तक आरोपी और अन्य प्रशिक्षुओं से पूछताछ की। विस्तृत जांच के बाद तैयार की गई रिपोर्ट आज कॉलेज प्राचार्य को सौंपी जाएगी, जिसके बाद आगे की कार्रवाई तय होगी।

सूत्रों के अनुसार कमेटी ने अपनी रिपोर्ट में आरोपी प्रशिक्षु को 15 दिनों के लिए मेडिकल कॉलेज से निष्कासित करने की अनुशंसा की है। कमेटी का मानना है कि कॉलेज का माहौल शांत रखने और निष्पक्ष जांच प्रक्रिया सुनिश्चित करने के लिए यह कदम जरूरी है।

इसके साथ ही शिकायतकर्ता प्रशिक्षु पर भी कार्रवाई की सिफारिश की गई है। आरोप है कि शिकायतकर्ता ने बाहरी लोगों की मदद से आरोपी प्रशिक्षु को डराने-धमकाने की कोशिश की। कमेटी ने इस मामले को कॉलेज की अनुशासन समिति के हवाले करने की सलाह दी है, ताकि दोनों पक्षों की भूमिका का स्वतंत्र रूप से मूल्यांकन किया जा सके।

दूसरी ओर, आरोपी प्रशिक्षु द्वारा पुलिस को दी गई सुरक्षा संबंधी शिकायत पर कमेटी ने जिला पुलिस को आगे जांच और आवश्यक कार्रवाई करने की सिफारिश की है।

शुक्रवार को जांच रिपोर्ट तैयार कर ली गई थी, लेकिन कुछ सदस्यों के हस्ताक्षर न होने के कारण इसे प्राचार्य को सौंपा नहीं जा सका। अब शनिवार को सभी हस्ताक्षरों के बाद रिपोर्ट को औपचारिक रूप से प्राचार्य को भेजा जाएगा। मामला दोनों ओर से लगाए गए आरोपों के कारण जटिल हो गया है, जिसके चलते शिकायतकर्ता और आरोपी दोनों की चिंताओं की गंभीरता से जांच की गई है।

यह मामला तब सामने आया था जब प्रथम वर्ष के एक एमबीबीएस छात्र ने वरिष्ठ छात्रों पर रैगिंग का आरोप लगाया था। शिकायतकर्ता के अनुसार, उसे मानसिक दबाव और अनुचित व्यवहार का सामना करना पड़ा। इसी दौरान मंगलवार को कुछ युवक कॉलेज परिसर में नारेबाजी करते हुए पहुंचे, जिससे तनाव और बढ़ गया।

उधर, आरोपी प्रशिक्षु ने भी कहा कि शिकायतकर्ता और उसके साथियों ने उसे डराने की कोशिश की और उसे अपनी जान का खतरा महसूस हो रहा है।

मेडिकल कॉलेज चम्बा के मीडिया कोऑर्डिनेटर डॉ. मानिक सहगल ने बताया कि पूरे मामले की जांच पारदर्शिता के साथ की गई है। आज रिपोर्ट प्राचार्य को सौंप दी जाएगी, जिसके बाद अगली कार्रवाई तय की जाएगी।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: रक्षाबंधन पर कांगड़ा इंटरनेशनल स्कूल शाहपुर में समारोह, हाउस वाइज प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने दिखाई रचनात्मक प्रतिभा; राखी, थाली और बोर्ड सजावट में...

कांगड़ा इंटरनेशनल स्कूल शाहपुर में रक्षाबंधन का पर्व उत्साह के साथ मनाया गया। हाउस वाइज राखी मेकिंग, कार्ड मेकिंग, थाली और बोर्ड सजावट सहित विभिन्न प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने प्रतिभा दिखाई। विशेष स्किट के जरिए भाई-बहन के प्रेम और सम्मान का संदेश दिया गया।

Kangra: शाहपुर में विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा, राखी मेकिंग और ‘Cooking Without Fire’ प्रतियोगिता में मचाया धमाल; पढ़ें पूरी खबर

शाहपुर के Our Own English School में नर्सरी से कक्षा 8 तक के विद्यार्थियों के लिए राखी बनाओ प्रतियोगिता और कक्षा 9 से 12 तक के विद्यार्थियों के लिए ‘Cooking Without Fire’ प्रतियोगिता आयोजित की गई। विद्यार्थियों ने अपनी रचनात्मकता और व्यावहारिक कौशल का शानदार प्रदर्शन किया।

कांगड़ा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, NDPS Act मामले में 48 वर्षीय वांछित आरोपी गिरफ्तार; बैजनाथ थाने में दर्ज थी FIR

कांगड़ा पुलिस ने बैजनाथ थाने में NDPS Act के तहत दर्ज मामले में वांछित 48 वर्षीय आरोपी लुधेरमणि को गिरफ्तार किया है। आरोपी मंडी जिले का निवासी है और पुलिस ने उसे सुबह 4:10 बजे नियमानुसार गिरफ्तार किया।

कांगड़ा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 1 किलो 254 ग्राम चरस के साथ मंडी के दो युवक गिरफ्तार, वाहन की जांच में खुलासा

कांगड़ा पुलिस की CIA टीम ने परौर रेलवे स्टेशन के समीप वाहन की जांच के दौरान 1 किलो 254 ग्राम चरस बरामद कर मंडी निवासी दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। दोनों के खिलाफ NDPS Act के तहत कार्रवाई की जा रही है।