Una: गगरेट में शादीशुदा युवा कामगार की संदिग्ध मौत: कमरे में फंदे से झूलता मिला शव, पुलिस जांच में जुटी

Date:

--Advertisement--

औद्योगिक क्षेत्र गगरेट में उस समय सनसनी फैल गई जब एक उद्योग में कार्यरत 23 वर्षीय कामगार अपने किराए के क्वार्टर में फंदे से झूलता मिला। मृतक की पहचान हमीरपुर जिला के दरयोटा गांव निवासी शुभम शर्मा पुत्र राजेश शर्मा के रूप में हुई है। शुभम कुछ समय से गगरेट के भरवाईं रोड में किराए पर रह रहा था और स्थानीय उद्योग में कार्य करता था।

परिजनों के मुताबिक शुभम शादीशुदा था और बुधवार को ही घर से वापस लौटा था। रात करीब 10 बजे उसने फोन पर अपनी पत्नी से भी बातचीत की थी। अगली सुबह एक युवक जब उसके कमरे के पास से गुजरा तो उसने खिड़की के भीतर शुभम को पंखे से लटका हुआ देखा। घबराकर उसने तुरंत मकान मालिक को इसकी जानकारी दी, जिसने मामले को पुलिस के संज्ञान में लाया।

सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची। नगर पंचायत प्रधान की मौजूदगी में कमरे का दरवाजा खोलने की कोशिश की गई, लेकिन दरवाजा अंदर से बंद था। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर अंदर प्रवेश किया तो शुभम का शरीर ठंडा पड़ चुका था और वह पंखे से ही झूल रहा था।

शुभम के पिता और चाचा भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने इस मौत पर किसी पर कोई शक जाहिर नहीं किया, लेकिन शव का पोस्टमार्टम मेडिकल बोर्ड से करवाने की मांग की। इसके चलते शव को डॉ. राजेंद्र प्रसाद मेडिकल कॉलेज टांडा भेजा जा रहा है।

डीएसपी अनिल पटियाल ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया जाएगा। फिलहाल पुलिस आत्महत्या के कारणों का पता लगाने के लिए आगे जांच कर रही है।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: धर्मशाला की 13 साल की आकासा शर्मा का कमाल, लगातार तीसरी बार बनीं हिमाचल की सबसे तेज U-15 स्केटर; जीते 2 गोल्ड और...

धर्मशाला की 13 वर्षीय आकासा शर्मा ने तीसरी हिमाचल प्रदेश राज्य स्तरीय रोलर स्केटिंग चैंपियनशिप में 500 और 1,000 मीटर रेस में गोल्ड मेडल जीते। उन्होंने अंडर-15 वर्ग में चैंपियंस ट्रॉफी हासिल कर लगातार तीसरी बार हिमाचल की सबसे तेज स्केटर बनने का गौरव पाया।

Kangra: शाहपुर दशहरा उत्सव को मिला बड़ा तोहफा, मुख्यमंत्री सुक्खू ने राज्य स्तरीय दर्जा देने की घोषणा; एंटी-चिट्टा वाकाथॉन में नशे के खिलाफ एकजुट...

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने शाहपुर में आयोजित एंटी-चिट्टा वाकाथॉन को वर्चुअल माध्यम से संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने शाहपुर दशहरा उत्सव को राज्य स्तरीय दर्जा देने की घोषणा की और नशे के खिलाफ जनभागीदारी बढ़ाने का आह्वान किया।

Kangra: शाहपुर दशहरा उत्सव-2026 का भव्य आगाज, मंत्री राजेश धर्माणी और विधायक केवल सिंह पठानिया की मौजूदगी में निकली शोभा यात्रा

जिला स्तरीय दशहरा उत्सव शाहपुर-2026 का शुभारंभ रामेश्वर मंदिर में पूजा-अर्चना और भव्य शोभा यात्रा के साथ हुआ। कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री राजेश धर्माणी और विधायक केवल सिंह पठानिया शामिल हुए। शोभा यात्रा एसडीएम कार्यालय से 39 मील स्थित दशहरा मैदान तक निकाली गई।

Kangra: शाहपुर में CIA टीम की बड़ी कार्रवाई, दरगेला पंचायत के थंबा गांव के 19 वर्षीय युवक से 4.48 ग्राम चिट्टा बरामद; NDPS एक्ट...

कांगड़ा पुलिस की CIA टीम ने शाहपुर के घटनालु में कार्रवाई करते हुए 19 वर्षीय युवक कर्तव्य पठानिया को 4.48 ग्राम चिट्टे के साथ गिरफ्तार किया। आरोपी के खिलाफ NDPS Act के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।