हिमाचल के डिप्टी सीएम मुकेश अग्निहोत्री ने दिल्ली में केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री से की मुलाकात, बल्क ड्रग पार्क के लिए मांगी अतिरिक्त राशि

Date:

--Advertisement--

शिमला: हिमाचल प्रदेश के उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने दिल्ली में केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जगत प्रकाश नड्डा से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने हरोली विधानसभा क्षेत्र में प्रस्तावित बल्क ड्रग पार्क की प्रगति पर चर्चा की और इसके लिए अतिरिक्त धनराशि की आवश्यकता बताई।

अग्निहोत्री ने बताया कि बल्क ड्रग पार्क से न सिर्फ क्षेत्रीय आर्थिक विकास होगा बल्कि भारत में दवा उत्पादन में आत्मनिर्भरता भी बढ़ेगी। इस प्रोजेक्ट की सफलता के लिए अतिरिक्त वित्तीय मदद जरूरी है। इसके साथ ही, उन्होंने ऊना में प्रस्तावित पीजीआई सैटेलाइट सेंटर के निर्माण कार्य में तेजी लाने की अपील की और राज्य सरकार की तरफ से हरसंभव सहयोग का आश्वासन दिया।

 Advertise Here – Contact for Advertisement

उपमुख्यमंत्री ने ऊना जिले में एक मेडिकल कॉलेज खोलने की भी मांग की, ताकि स्वास्थ्य सेवाओं में और सुधार किया जा सके। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री नड्डा ने हिमाचल सरकार को सभी जरूरी मदद देने का आश्वासन दिया।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: CM सुक्खू के शाहपुर दौरे में चोर गिरोह का आतंक, पर्स के साथ 1.30 लाख का iPhone 17 Pro भी उड़ाया

मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के शाहपुर दौरे के दौरान सिविल अस्पताल के उद्घाटन समारोह में चोरों ने कई लोगों को निशाना बनाया। रैत कॉलेज के एमडी का पर्स, शाहपुर कॉलेज के प्रिंसिपल का 1.30 लाख रुपये का iPhone 17 Pro और पत्रकार के 3 हजार रुपये चोरी होने की शिकायत दर्ज करवाई गई है।

Kangra: शाहपुर अस्पताल के उद्घाटन पर सरवीण चौधरी का कांग्रेस पर हमला, बोलीं- ‘फट्टे लगाने वाली सरकार’ भाजपा के बनाए अस्पतालों पर लगा रही...

पूर्व मंत्री सरवीण चौधरी ने शाहपुर सिविल अस्पताल के उद्घाटन को लेकर कांग्रेस सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने दावा किया कि अस्पताल का दर्जा बढ़ाने और भवन निर्माण की शुरुआत भाजपा सरकार के समय हुई थी। साथ ही, उन्होंने क्षेत्र में नई योजनाओं और स्वास्थ्य सुविधाओं की कमी का मुद्दा उठाया।

Kangra: शाहपुर को मिला 11.50 करोड़ का 100 बिस्तरों वाला नया अस्पताल भवन, CM सुक्खू ने किया लोकार्पण; स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार का किया...

मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने कांगड़ा के शाहपुर में 11.50 करोड़ रुपये की लागत से बने 100 बिस्तरों की क्षमता वाले नागरिक अस्पताल के नए भवन का लोकार्पण किया। उन्होंने प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार, डॉक्टरों के 400 पद भरने और नर्सों की नई नियुक्तियों की जानकारी दी।

Kangra: शाहपुर में दिवंगत भाजपा नेता के परिवार से मिले जयराम ठाकुर, बोले- पार्टी के कर्मठ सिपाही थे राकेश चौहान पिंका

पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने शाहपुर में दिवंगत भाजपा नेता राकेश चौहान (पिंका जी) के घर पहुंचकर उनके परिवार से मुलाकात की। उन्होंने शोक व्यक्त करते हुए राकेश चौहान को पार्टी का कर्मठ और समर्पित कार्यकर्ता बताया।