Shimla: शिमला में बढ़ा आवारा कुत्तों का खतरा! स्कूल जा रहे 8वीं के छात्र पर हमला, स्थानीयों में भारी रोष

Date:

--Advertisement--

शिमला के नगर निगम क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले मज्याठ वार्ड में आवारा कुत्तों का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है। ताज़ा घटना में स्कूल जा रहे 8वीं कक्षा के छात्र पर आवारा कुत्ते ने हमला कर उसे बुरी तरह घायल कर दिया। बच्चे के हाथ और बाजू पर गहरे घाव आए हैं, जिसके बाद क्षेत्र के लोगों में भारी नाराजगी है।

घायल छात्र के पिता जोगिंदर शर्मा ने कहा कि वार्ड में आवारा कुत्तों की संख्या लंबे समय से बढ़ रही है, लेकिन नगर निगम शिमला ने आज तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया। उन्होंने बताया कि कई बार शिकायत देने के बावजूद समस्या जस की तस बनी हुई है, जिसके कारण अब बच्चों का सुरक्षित घर से स्कूल जाना भी मुश्किल हो गया है।

जोगिंदर शर्मा के अनुसार उनका बेटा टुटू–नालागढ़ मार्ग पर कैंचीमोड़ के पास पहुंचा ही था कि अचानक एक कुत्ते ने उस पर हमला कर दिया। उन्होंने कहा कि केवल नसबंदी करवाने या कुत्तों को पकड़ने से समस्या हल नहीं होगी। सरकार और नगर निगम को इस बढ़ते खतरे को रोकने के लिए सख्त और ठोस कार्रवाई करनी होगी।

उधर, घटना की जानकारी मिलते ही मज्याठ वार्ड की पार्षद अनिता शर्मा ने नगर निगम प्रबंधन को तुरंत सूचित किया और डॉग कैचर टीम भेजने की मांग की। निगम की टीम शुक्रवार को मौके पर पहुंची, लेकिन हमलावर कुत्ता नहीं मिला। टीम जल्द दोबारा क्षेत्र का निरीक्षण करेगी।

स्थानीय लोग भी आवारा कुत्तों की बढ़ती संख्या को लेकर चिंतित हैं। उनका कहना है कि नगर निगम को नियमित अभियान चलाकर इस समस्या को नियंत्रित करना चाहिए, ताकि क्षेत्र के निवासी और बच्चे सुरक्षित रह सकें।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

जोगिंद्रनगर में थार की टक्कर से कॉलेज छात्र घायल, वायरल वीडियो के बाद फैली अफवाहों पर परिवार ने बताई सच्चाई

जोगिंद्रनगर के बीड़ रोड पर थार वाहन की टक्कर से बीए प्रथम वर्ष का छात्र घायल हो गया। सोशल मीडिया पर हादसे को लेकर अफवाहें फैलने के बाद परिजनों ने बताया कि छात्र की हालत स्थिर है और उपचार के बाद उसे घर भेज दिया गया है।

7 साल से फरार चेक बाउंस का उद्घोषित अपराधी आखिरकार गिरफ्तार, रोहड़ू पुलिस की बड़ी कामयाबी

रोहड़ू पुलिस ने सात वर्षों से फरार चल रहे चेक बाउंस मामले के उद्घोषित अपराधी गुलाब सिंह को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया। न्यायालय ने आरोपी को 12 अगस्त तक न्यायिक हिरासत में जिला कारागार कैथू भेज दिया है।

चंबा में बड़ा हादसा टला! भटिया के पास सड़क धंसते ही खाई में गिरी कार, दादी और 6 साल की पोती बाल-बाल बचीं

चंबा के बनीखेत-डल्हौजी मार्ग पर भटिया के पास सड़क का कच्चा किनारा धंसने से कार खाई में गिर गई। हादसे में दादी और उनकी 6 वर्षीय पोती मामूली रूप से घायल हुईं और स्थानीय लोगों ने समय रहते सुरक्षित बचा लिया।

शिमला में नशा तस्करों पर पुलिस का बड़ा एक्शन! बस से 8.28 ग्राम चिट्टा और पिकअप से प्रतिबंधित कफ सिरप बरामद

शिमला पुलिस ने नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए शोघी में बस से 8.28 ग्राम चिट्टा और नेरवा में पिकअप से प्रतिबंधित कोडीन युक्त कफ सिरप बरामद किया। दोनों मामलों में एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।