Shimla: भट्टाकुफर चौक में जमीन धंसने का मामला, GSI टीम ने किया घटनास्थल का निरीक्षण

Date:

--Advertisement--

शिमला — भट्टाकुफर चौक में हाल ही में हुई जमीन धंसने की घटना की जांच के लिए जियोलॉजिकल सर्वे ऑफ इंडिया (GSI) की टीम शुक्रवार शाम को शिमला पहुंच गई। टीम ने शाम 7 बजे मौके का निरीक्षण किया और शनिवार को सुबह 10:30 बजे स्थानीय प्रशासन के साथ फिर से घटनास्थल का विस्तृत अवलोकन करेगी।

उपायुक्त अनुपम कश्यप ने बताया कि जिला प्रशासन ने इस घटना की जानकारी GSI को भेजी थी और निरीक्षण करने का अनुरोध किया था। टीम की जांच से आगामी सुरक्षा उपायों और संभावित जोखिमों का आकलन करने में मदद मिलेगी।

घटना के बाद प्रशासन सतर्क हो गया है और इलाके में सुरक्षा और निगरानी बढ़ा दी गई है। स्थानीय प्रशासन ने लोगों को घटनास्थल से दूर रहने की सलाह दी है।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

जोगिंद्रनगर में थार की टक्कर से कॉलेज छात्र घायल, वायरल वीडियो के बाद फैली अफवाहों पर परिवार ने बताई सच्चाई

जोगिंद्रनगर के बीड़ रोड पर थार वाहन की टक्कर से बीए प्रथम वर्ष का छात्र घायल हो गया। सोशल मीडिया पर हादसे को लेकर अफवाहें फैलने के बाद परिजनों ने बताया कि छात्र की हालत स्थिर है और उपचार के बाद उसे घर भेज दिया गया है।

7 साल से फरार चेक बाउंस का उद्घोषित अपराधी आखिरकार गिरफ्तार, रोहड़ू पुलिस की बड़ी कामयाबी

रोहड़ू पुलिस ने सात वर्षों से फरार चल रहे चेक बाउंस मामले के उद्घोषित अपराधी गुलाब सिंह को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया। न्यायालय ने आरोपी को 12 अगस्त तक न्यायिक हिरासत में जिला कारागार कैथू भेज दिया है।

चंबा में बड़ा हादसा टला! भटिया के पास सड़क धंसते ही खाई में गिरी कार, दादी और 6 साल की पोती बाल-बाल बचीं

चंबा के बनीखेत-डल्हौजी मार्ग पर भटिया के पास सड़क का कच्चा किनारा धंसने से कार खाई में गिर गई। हादसे में दादी और उनकी 6 वर्षीय पोती मामूली रूप से घायल हुईं और स्थानीय लोगों ने समय रहते सुरक्षित बचा लिया।

शिमला में नशा तस्करों पर पुलिस का बड़ा एक्शन! बस से 8.28 ग्राम चिट्टा और पिकअप से प्रतिबंधित कफ सिरप बरामद

शिमला पुलिस ने नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए शोघी में बस से 8.28 ग्राम चिट्टा और नेरवा में पिकअप से प्रतिबंधित कोडीन युक्त कफ सिरप बरामद किया। दोनों मामलों में एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।