Kangra: कड़ाके की सर्दी से पहले अलर्ट मोड में हिमाचल: मुख्य सचिव ने दिए बड़े निर्देश, अब नहीं होगी तैयारियों में कोई कमी

Date:

--Advertisement--

धर्मशाला, कांगड़ा — मुख्य सचिव संजय गुप्ता ने शरद और आगामी शीत ऋतु से जुड़ी तैयारियों की समीक्षा के लिए आज धर्मशाला में वरिष्ठ अधिकारियों के साथ उच्चस्तरीय बैठक की। उन्होंने स्पष्ट कहा कि सर्दियों में होने वाली बर्फबारी और बारिश को देखते हुए सभी विभाग पूरी तरह तैयार रहें और किसी भी आपात स्थिति में त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करें।

मुख्य सचिव ने निर्देश दिए कि बर्फबारी वाले क्षेत्रों में बर्फ हटाने वाली मशीनरी, श्रमिक दल और आवश्यक संसाधन पहले से ही तैनात किए जाएं, ताकि सड़कें बंद न हों और लोगों को परेशानी न उठानी पड़े। उन्होंने सभी विभागों के लिए एक-एक नोडल अधिकारी नियुक्त करने का भी आदेश दिया, जो सर्दी के दौरान गतिविधियों की निगरानी और समन्वय सुनिश्चित करेंगे।

उन्होंने कहा कि आपदा प्रबंधन में देरी नहीं होनी चाहिए। इसलिए विभागों को राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का कड़ाई से पालन करना होगा। उन्होंने मौसम पूर्वानुमान और चेतावनियों को सरल भाषा में और समय पर जनता तक पहुँचाने पर भी बल दिया।

सर्दियों में आग लगने की घटनाओं में बढ़ोतरी को देखते हुए मुख्य सचिव ने संवेदनशील क्षेत्रों की पहचान करने और अग्निशमन विभाग को जागरुकता अभियान तेज करने को कहा। उन्होंने अस्पतालों, दफ्तरों और स्कूलों जैसे महत्त्वपूर्ण भवनों का फायर ऑडिट प्राथमिकता से करवाने के निर्देश भी दिए।

बैठक में यह भी निर्देश दिए गए कि सभी जिलों में राहत सामग्री का पर्याप्त भंडारण पहले ही कर लिया जाए। विशेषकर बर्फबारी वाले क्षेत्रों में ईंधन, खाद्यान्न, एलपीजी और अन्य आवश्यक वस्तुओं का स्टॉक सुनिश्चित रखा जाए। उन्होंने लोक निर्माण, जल शक्ति और विद्युत बोर्ड के कर्मचारियों और मशीनरी को पहले से ही संवेदनशील क्षेत्रों में तैनात रखने के आदेश दिए।

मुख्य सचिव ने बर्फबारी के दौरान समन्वय सुधारने के लिए संयुक्त प्रतिक्रिया दल बनाने की जरूरत पर बल दिया। उन्होंने बिजली लाइनों की अग्रिम मरम्मत, अस्पतालों व संचार नेटवर्क के लिए बैकअप पावर, पंपिंग स्टेशनों के लिए जनरेटर की उपलब्धता, और पर्यटन स्थलों के लिए विशेष विंटर ट्रैफिक मैनेजमेंट प्लान तैयार करने के निर्देश दिए।

अधिकारियों ने बैठक में बताया कि प्रदेश के सभी पुलिस स्टेशनों में आपात स्थिति में उपयोग के लिए अब वीसैट सुविधा उपलब्ध करवाई गई है।

मुख्य सचिव ने जिला प्रशासन को राहत और बचाव दलों को सतर्क रखने और हर समय त्वरित प्रतिक्रिया देने के निर्देश दिए, ताकि किसी भी आपात स्थिति में नुकसान को न्यूनतम किया जा सके।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: रैत में प्राथमिक शिक्षकों की नवाचार कार्यशाला का समापन, 84 शिक्षकों ने अलग-अलग गतिविधियों पर दी प्रस्तुतियां

शिक्षा खंड रैत में प्राथमिक शिक्षकों की नवाचार कार्यशाला का समापन हुआ। निपुण भारत और TLM आधारित शिक्षण पर प्रशिक्षण के साथ 84 शिक्षकों ने आठ समूहों में अलग-अलग गतिविधियों पर प्रस्तुतियां दीं।

Kangra: चंबी स्टेडियम का काम तेज, 2 से ढाई महीने में खिलाड़ियों को मिलेंगी आधुनिक सुविधाएं: केवल सिंह पठानिया

शाहपुर के चंबी मैदान में आधुनिक स्टेडियम का निर्माण कार्य तेजी से चल रहा है। विधायक केवल सिंह पठानिया ने बताया कि रिटेनिंग वॉल पर करीब 20 लाख रुपये खर्च किए जा चुके हैं और पवेलियन, रेस्ट रूम, बाथरूम व चेंजिंग रूम का काम करीब दो से ढाई माह में पूरा करने का लक्ष्य है।

सिहवां स्कूल के खिलाड़ियों का कुश्ती में जलवा, तीन पदक जीतकर बढ़ाया शाहपुर का मान

ज्वालामुखी में आयोजित अंडर-19 जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में राजकीय आदर्श विद्यालय सिहवां के खिलाड़ियों ने कुश्ती में तीन पदक जीते। मोहम्मद इकबाल ने स्वर्ण जीतकर राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए जगह बनाई।

रिड़कमार कॉलेज में NSS का दो दिवसीय कार्यक्रम, छात्रों ने नृत्य-गीत और नाटिका से दिया सामाजिक जागरूकता का संदेश

राजकीय महाविद्यालय रिड़कमार में आयोजित दो दिवसीय एनएसएस कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने नृत्य, गीत, कविता, भाषण और लघु नाटिका के जरिए अपनी प्रतिभा दिखाई। कार्यक्रम में सामाजिक जिम्मेदारी, स्वच्छता और समाजसेवा का संदेश दिया गया।