Mandi: मंडी में तेंदुए का तांडव! एक ही रात में 52 भेड़-बकरियों का सफाया, चरवाहा बेहोश होकर बचा

Date:

--Advertisement--

मंडी जिले के सदर ब्लॉक की ग्राम पंचायत सकरयार गाड में मंगलवार रात तेंदुए ने भेड़-बकरियों के झुंड पर ऐसा कहर बरपाया कि पूरे इलाके में दहशत फैल गई। जंगल में घात लगाए बैठे तेंदुए ने करीब 75 भेड़-बकरियों के झुंड पर हमला कर 52 को मौत के घाट उतार दिया। हमला इतना अचानक था कि झुंड में से सिर्फ 23 ही जानवर बच पाए। यह भेड़ें देवेंद्र कुमार पुत्र लाहलुराम, गोपाल और गीतानंद पुत्र जीत राम की थीं।

घटना रात करीब साढ़े नौ बजे हुई। जैसे ही तेंदुए ने हमला किया, भेड़ें इधर-उधर जान बचाने को भागने लगीं। अफरा-तफरी में भेड़पालक देवेंद्र कुमार खच्चर के खूर के नीचे आकर घायल हो गया और बेहोश हो गया। अगले दिन सुबह जब उसे होश आया तो कुछ भेड़-बकरियां मृत पड़ी थीं जबकि कई गायब थीं।

देवेंद्र ने तुरंत पास के डेरे में जाकर घटना की जानकारी दी। सूचना मिलते ही ग्रामीण भेड़-बकरियों की तलाश में जुट गए। खोजबीन के दौरान कुछ जानवर मृत मिले और कुछ घायल अवस्था में मिले। मामले की जानकारी मिलने पर वन विभाग की टीम, पशुपालन विभाग कटौला के अधिकारी और पंचायत प्रधान मौके पर पहुंचे और नुकसान का जायजा लिया।

गांव के रामशरण, जीत राम, मोहन सिंह, गोपी सिंह और अन्य ग्रामीणों ने सरकार और प्रशासन से प्रभावित भेड़पालकों को उचित मुआवजा देने की मांग की है।

पशुपालन विभाग कटौला के डॉ. तेंजेंद्र कुमार के अनुसार, 35 भेड़-बकरियों का पोस्टमार्टम किया गया। इनमें 19 देवेंद्र कुमार की, 15 गोपाल की और 1 गीतानंद की थी। कुछ भेड़ें ढांक के नीचे मृत मिलीं जबकि कई को गिद्ध और तेंदुए खा चुके थे।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

बिल-वाउचर में हेराफेरी कर सरकारी सब्सिडी लेने का आरोप, पिता-बेटे समेत 3 पर केस; जांच में चौंकाने वाले खुलासे

कांगड़ा के जवाली क्षेत्र में बागवानी विभाग की योजनाओं में फर्जी बिल-वाउचर और कूटरचित दस्तावेजों के जरिए लाखों रुपये की सब्सिडी लेने के आरोप में पिता-बेटे समेत तीन लोगों पर केस दर्ज हुआ है। सतर्कता ब्यूरो की जांच में फर्जी बिल, रिकॉर्ड में विसंगतियां और सब्सिडी वाली योजनाओं में कथित अनियमितताओं के कई मामले सामने आए हैं।

बद्दी में बंद गोदाम पर देर रात छापा, 4 लाख प्रतिबंधित दवाएं और इंजेक्शन बरामद; कारोबारी पर NDPS एक्ट में केस

बद्दी में औषधि नियंत्रण विभाग और पुलिस ने बंद गोदाम पर छापा मारकर करीब चार लाख प्रतिबंधित गोलियां-कैपसूल और इंजेक्शन बरामद किए हैं। मामले में एएस केमिकल के मालिक अंकित शुक्ला के खिलाफ NDPS एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है।

शिमला में मिठाइयों पर बड़ी कार्रवाई, कॉकरोच मिलने पर 2 दुकानों के लाइसेंस सस्पेंड; गुलाबजामुन में मरी मक्खियां मिलने पर 10 किलो मिठाई नष्ट

शिमला में खाद्य सुरक्षा एवं विनियमन विभाग ने मिठाई दुकानों पर बड़ी कार्रवाई की है। बालूगंज में मिठाइयों में कॉकरोच मिलने पर दो प्रतिष्ठानों के खाद्य लाइसेंस निलंबित किए गए, जबकि बस स्टैंड की दुकान में गुलाबजामुन में मरी मक्खियां मिलने पर 10 किलो मिठाई नष्ट करवाई गई।

मणिमहेश कैलाश की चोटी पर चढ़ने निकला था गड़रिया, फिर जो हुआ उसे आज भी मानते हैं रहस्यमयी कहानी; जानें पूरी लोककथा

चंबा के भरमौर स्थित मणिमहेश कैलाश से जुड़ी गड़रिये की एक रहस्यमयी लोककथा आज भी श्रद्धालुओं के बीच चर्चित है। मान्यता है कि कैलाश की ओर चढ़ने का प्रयास करने वाला गड़रिया और उसके साथ मौजूद लोग पत्थर बन गए थे। हालांकि, इस कहानी का कोई वैज्ञानिक या ऐतिहासिक प्रमाण उपलब्ध नहीं है।