Kullu: संविधान दिवस पर आनी में निबंध प्रतियोगिता: दीक्षा ठाकुर बनी प्रथम, छात्रों ने संविधान के महत्व को समझा

Date:

--Advertisement--

आनी, 27 नवम्बर 2025: प्रधानमंत्री श्री राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला, आनी में संविधान दिवस के अवसर पर निर्वाचन साक्षरता क्लब की ओर से निबंध प्रतियोगिता आयोजित की गई। प्रतियोगिता में कक्षा जमा एक और जमा दो के राजनीति विज्ञान विषय के कुल दो सौ विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया।

परिणामस्वरूप, जमा दो की दीक्षा ठाकुर प्रथम स्थान पर रहीं, स्नेहा ने दूसरा और जमा एक की खुशबू ठाकुर ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।

प्रतियोगिता से पहले आयोजित प्रातःकालीन सभा में निर्वाचन साक्षरता क्लब के प्रभारी कुन्दन शर्मा ने विद्यार्थियों को संविधान दिवस की बधाई दी और संविधान निर्माण के इतिहास की जानकारी साझा की। उन्होंने बताया कि 26 नवंबर 1949 को भारतीय नागरिकों ने संविधान सभा द्वारा संविधान को अंगीकृत किया था। कुन्दन शर्मा ने कहा कि संविधान के कारण ही किसी भी सत्ताधारी दल या शासक वर्ग की मनमानी नहीं चलती और नागरिकों के अधिकार सुरक्षित रहते हैं।

उन्होंने छात्रों से आग्रह किया कि संविधान में प्रदर्शित उच्च आदर्शों का सम्मान करें और राष्ट्र के प्रति अपने कर्तव्यों का पालन करें। इस अवसर पर पाठशाला प्रभारी डॉ. इंद्र ठाकुर सहित सभी विद्यार्थी मौजूद रहे।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

हिमाचल में अगले एक साल में बनेगी भाजपा सरकार? जयराम ठाकुर का बड़ा दावा, सुक्खू सरकार पर कर्ज और पंचायत चुनाव को लेकर साधा...

नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने जयसिंहपुर में कांग्रेस सरकार पर निशाना साधते हुए दावा किया कि हिमाचल में अगले एक वर्ष के भीतर भाजपा की सरकार बन सकती है। उन्होंने सरकार पर बढ़ते कर्ज, पंचायत चुनाव और भाजपा कार्यकर्ताओं पर मामलों को लेकर भी सवाल उठाए।

कुल्लू-लाहुल के ईको सेंसिटिव जोन में अवैध स्टोन क्रशरों का मामला NGT पहुंचा, पर्यावरण को नुकसान और करोड़ों के राजस्व घाटे का आरोप

कुल्लू और लाहुल के ईको सेंसिटिव जोन में चल रहे बताए गए स्टोन क्रशरों का मामला NGT पहुंच गया है। याचिका में पर्यावरण को नुकसान, बिना वैध अनुमति संचालन और सरकार को करोड़ों रुपये के राजस्व नुकसान का आरोप लगाया गया है।

हिमाचल बिजली बेचकर बढ़ाएगा कमाई, केरल को 14.50 रुपये यूनिट तक बिजली देने की तैयारी; पंचकूला को पानी बेचने पर भी विचार

हिमाचल प्रदेश अपनी बिजली और पानी से राजस्व बढ़ाने की तैयारी कर रहा है। केरल को करीब 14.50 रुपये प्रति यूनिट बिजली बेचने पर बातचीत चल रही है, जबकि पंचकूला को सतलुज का पानी पहुंचाने की संभावनाओं पर भी विचार किया जा रहा है।

हिमाचल में बच्चों के लिए सुक्खू सरकार का बड़ा फैसला, 27 साल तक मिलेगा 1,000 रुपये पॉकेट मनी; 100 मेधावी छात्रों को विदेश भेजने...

हिमाचल में इंदिरा गांधी सुख शिक्षा योजना को लेकर मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने बड़ा निर्देश दिया है। 19 से 27 वर्ष की आयु के पात्र बच्चों को 1,000 रुपये मासिक पॉकेट मनी देने और 100 मेधावी विद्यार्थियों को विदेश एक्सपोजर विजिट पर भेजने की तैयारी होगी।