Kullu: कुल्लू में दिव्यांगों के लिए बड़ी खुशखबरी! 2 लाख 70 हज़ार के सहायक उपकरण वितरित

Date:

--Advertisement--

कुल्लू, 27 नवम्बर 2025 – जिला प्रशासन ने दिव्यांगों और वरिष्ठ नागरिकों के लिए एक बड़ा कदम उठाया है। अतिरिक्त जिला उपायुक्त अश्वनी कुमार ने जिला रेडक्रॉस सोसायटी के माध्यम से आदर्श जिला दिव्यांगता पुनर्वास केंद्र से 28 दिव्यांग और वरिष्ठ नागरिकों को 2 लाख 70 हज़ार रुपये मूल्य के 153 सहायक उपकरण वितरित किए।

अश्वनी कुमार ने बताया कि यह कार्यक्रम प्रधानमंत्री दिव्यांश केंद्र सुन्दरनगर के साथ हुए समझौते के तहत पहला वितरण कार्यक्रम है। इसके अंतर्गत भविष्य में सभी चिन्हित दिव्यांगों को सहायक उपकरण मुफ्त उपलब्ध कराए जाएंगे।

उन्होंने बताया कि निरमंड में 95 और दिव्यांग व्यक्ति चिन्हित किए गए हैं और उनके लिए जल्द ही असेसमेंट कैंप आयोजित करके उपकरण वितरित किए जाएंगे।

वितरित उपकरणों में श्रवण यंत्र, व्हीलचेयर, बैसाखी, वॉकर और अन्य आवश्यक सहायक सामग्री शामिल हैं। उपायुक्त ने कहा कि इस पहल का उद्देश्य दिव्यांगजन को आत्मनिर्भर बनाना और उन्हें जीवन में अधिक सशक्त बनाना है।

इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. रणजीत, डॉ. मिश्रा और रेडक्रॉस सोसायटी के सचिव वी.के. मोदगिल भी उपस्थित रहे।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: कांगड़ा पुलिस का बड़ा एक्शन! पुराना कांगड़ा में 5.18 ग्राम चिट्टा के साथ दो आरोपी गिरफ्तार

पुराना कांगड़ा के हनुमान मंदिर घाट के पास पुलिस ने नाकाबंदी के दौरान 5.18 ग्राम चिट्टा बरामद कर शाहपुर के दो युवकों को गिरफ्तार किया। दोनों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच जारी है।

Kangra: 10वीं पास युवाओं के लिए सुनहरा मौका! 500 पदों पर होगी भर्ती, 6 और 7 अगस्त को सीधे इंटरव्यू

बार्बेक्यू नेशन हॉस्पिटैलिटी प्राइवेट लिमिटेड 500 पदों पर भर्ती के लिए 6 और 7 अगस्त को नगरोटा बगवां और कांगड़ा में इंटरव्यू आयोजित करेगी। 10वीं पास युवा निर्धारित प्रक्रिया पूरी कर इसमें भाग ले सकते हैं।

Kangra: नगरोटा में 5 अगस्त से 4 सितंबर तक यह सड़क रहेगी पूरी तरह बंद, सफर से पहले जान लें नया डायवर्जन रूट

नगरोटा में वाहन ओवरपास निर्माण के चलते 5 अगस्त से 4 सितंबर 2026 तक एमडीआर सड़क सभी वाहनों के लिए बंद रहेगी। इस दौरान यातायात को कवाड़ी गांव–चाहड़ी गांव–भट्टू चौक–रनूंह मार्ग से डायवर्ट किया जाएगा।

Kangra: धर्मशाला के इन इलाकों में 7 अगस्त को 8 घंटे रहेगी बिजली गुल, घर से निकलने से पहले जरूर देखें लिस्ट

धर्मशाला के मनेड, खतेहड़, अप्पर बगली और आसपास के क्षेत्रों में 7 अगस्त को सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक नई 11 केवी विद्युत लाइनों के रखरखाव के कारण बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी।