Hamirpur: इंडोरमा इंडिया में नौकरी का बड़ा मौका: नादौन में 28 नवंबर को इंटरव्यू, 10वीं–12वीं पास युवाओं को 16,500 रुपये वेतन

Date:

--Advertisement--

हमीरपुर जिले में रोजगार की तलाश कर रहे युवाओं के लिए अच्छा अवसर आया है। बद्दी स्थित प्रसिद्ध कंपनी इंडोरमा इंडिया प्राइवेट लिमिटेड में ट्रेनी अप्रेंटिस के 20 पदों को भरने के लिए 28 नवंबर को उप-रोजगार कार्यालय नादौन में साक्षात्कार आयोजित किए जा रहे हैं। जिला रोजगार अधिकारी सुरेंद्र शर्मा ने बताया कि इंटरव्यू सुबह दस बजे शुरू होगा और इसमें केवल 18 से 21 वर्ष आयु वर्ग के पुरुष उम्मीदवार ही भाग ले सकते हैं। इन पदों के लिए उम्मीदवार का दसवीं या बारहवीं पास होना अनिवार्य है।

रोजगार अधिकारी ने जानकारी दी कि चयनित उम्मीदवारों को सभी भत्तों सहित कुल 16,500 रुपये मासिक वेतन दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि जो युवा निर्धारित योग्यता रखते हैं और किसी भी रोजगार कार्यालय में पंजीकृत हैं, वे अपने मूल प्रमाण पत्रों और हिमाचली प्रमाण पत्र के साथ साक्षात्कार में उपस्थित हो सकते हैं। भर्ती से संबंधित अधिक जानकारी के लिए जिला रोजगार कार्यालय के दूरभाष नंबर 01972-222318 या कंपनी के दूरभाष नंबर 01792-253400 पर भी संपर्क किया जा सकता है।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: गुम्मर में बाल कटवाने गया अरुण कुमार अचानक लापता, CCTV में आखिरी बार आया नजर; तलाश जारी

गुम्मर निवासी अरुण कुमार 25 सितंबर को सुबह बाल कटवाने के लिए घर से निकला था, लेकिन वापस नहीं लौटा। CCTV में नजर आने के बाद भी उसका कोई सुराग नहीं मिला। पुलिस ने गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।

14 किमी के कठिन ट्रैक पर पहुंचे डीसी कांगड़ा, ग्लेशियर झील का लिया जायजा; तत्काल खतरे के नहीं मिले संकेत

डीसी कांगड़ा हेमराज बैरवा और एसडीएम बैजनाथ संकल्प गौतम ने करीब 14 किलोमीटर का कठिन ट्रैक पूरा कर मुल्थान तहसील के पोलिंग क्षेत्र में स्थित ग्लेशियर झील का निरीक्षण किया। प्रशासन के अनुसार फिलहाल झील से तत्काल खतरे के संकेत नहीं मिले हैं।

Kangra: कलियाडा स्कूल के 3 खिलाड़ियों का कमाल, शुभम, शिवांश और आदित्य का अंडर-19 हॉकी में राज्य स्तर पर चयन; जिला प्रतियोगिता में बने...

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कलियाडा के शुभम, शिवांश और आदित्य का अंडर-19 हॉकी में राज्य स्तर के लिए चयन हुआ है। जिला स्तरीय प्रतियोगिता में स्कूल की टीम उपविजेता रही।

Kangra: धर्मशाला में 29 अक्तूबर से सजेगा इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल, डल झील के पास होगा 15वां संस्करण

धर्मशाला अंतरराष्ट्रीय फिल्म उत्सव का 15वां संस्करण 29 अक्तूबर से 1 नवंबर तक डल झील के समीप तिब्बतन चिल्ड्रन विलेज में आयोजित होगा। प्रशासन ने बिजली, परिवहन, सुरक्षा, चिकित्सा और अन्य व्यवस्थाओं को समय पर पूरा करने के निर्देश दिए हैं।