Himachal: निजी स्कूल में ‘भड़काऊ भाषण’ देने पर पूर्व BJP प्रत्याशी पर केस दर्ज, वीडियो जांच के बाद बड़ी कार्रवाई

Date:

--Advertisement--

ठियोग उपमंडल के क्यारा में एक निजी स्कूल के कार्यक्रम में भड़काऊ भाषण देने के आरोप में बीजेपी नेता और पूर्व विधानसभा प्रत्याशी अजय श्याम की मुश्किलें बढ़ गई हैं। विवादित भाषण को लेकर कुमारसैन थाना में उनके खिलाफ औपचारिक तौर पर एफआईआर दर्ज कर ली गई है। यह मामला शिमला निवासी अतुल शर्मा की शिकायत पर दर्ज हुआ है, जिसे उन्होंने एसएसपी शिमला को लिखित रूप में भेजा था।

अजय श्याम पिछले विधानसभा चुनाव में ठियोग सीट से बीजेपी प्रत्याशी रहे, हालांकि उन्हें हार का सामना करना पड़ा था। शिकायतकर्त्ता अतुल शर्मा ने आरोप लगाया कि 14 नवंबर को क्यारा में एक निजी स्कूल में आयोजित कार्यक्रम के दौरान अजय श्याम ने ब्राह्मण समुदाय और पंडितों की परंपराओं पर आपत्तिजनक टिप्पणी की। उस समय स्कूल में बच्चे भी मौजूद थे, जिससे नाबालिगों पर गलत असर पड़ने की आशंका व्यक्त की गई है।

अतुल शर्मा ने इस बयान को घृणास्पद भाषण बताते हुए कहा कि इससे ब्राह्मण समाज की धार्मिक भावनाएं आहत हुई हैं। उन्होंने इसे सामाजिक और सांस्कृतिक तौर पर गंभीर मुद्दा बताते हुए कड़ी कानूनी कार्रवाई की मांग की है।

पुलिस ने शिकायत के साथ भेजे गए वीडियो साक्ष्यों की जांच के बाद पाया कि मामला भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 299, 352, 353(1) और 196(1) के अंतर्गत दंडनीय है। इसके आधार पर पुलिस थाना कुमारसैन में एफआईआर दर्ज की गई है। मामले की जांच शुरू कर दी गई है।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: पालमपुर में चिट्टा नेटवर्क पर बड़ा वार, 3.71 ग्राम हेरोइन और ₹6,000 नकदी के साथ 6 आरोपी गिरफ्तार

पालमपुर में कांगड़ा पुलिस ने एंटी-चिट्टा अभियान के तहत 3.71 ग्राम हेरोइन और ₹6,000 नकदी बरामद कर छह आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर पूरे नेटवर्क की जांच शुरू कर दी है।

कांगड़ा पुलिस का बड़ा एक्शन! धर्मशाला और पालमपुर में चिट्टे के साथ तीन आरोपी गिरफ्तार

कांगड़ा पुलिस ने एंटी-चिट्टा अभियान के तहत धर्मशाला और पालमपुर में बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने दोनों मामलों में कुल 16.33 ग्राम चिट्टा बरामद कर एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज किए हैं।

दिल्ली-लेह HRTC बस से 27.60 ग्राम चिट्टा बरामद, बिलासपुर पुलिस ने तीन आरोपियों को दबोचा

बिलासपुर पुलिस की स्पेशल डिटेक्शन टीम ने स्वारघाट में दिल्ली-लेह जा रही एचआरटीसी बस से 27.60 ग्राम चिट्टा बरामद कर हरियाणा और कुल्लू के तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस अंतरराज्यीय नशा नेटवर्क की जांच में जुटी है।

वोल्वो बस में 143 ग्राम चिट्टा बरामद, मंडी पुलिस ने युवक-युवती को किया गिरफ्तार

मंडी पुलिस ने पुंघ फोरलेन पर नाकाबंदी के दौरान एक वोल्वो बस से 143.180 ग्राम चिट्टा बरामद कर कुल्लू के युवक और युवती को गिरफ्तार किया है। पुलिस अब पूरे नशा तस्करी नेटवर्क की जांच कर रही है।