Kangra: टीम इंडिया बनाम साउथ अफ्रीका मैच से पहले एचपीसीए ने की इंद्रुनाग मंदिर में विशेष पूजा, जानें क्यों जरूरी माना जाता है यह अनुष्ठान

Date:

--Advertisement--

विश्व के सबसे खूबसूरत क्रिकेट स्टेडियमों में शामिल धर्मशाला के एचपीसीए स्टेडियम में 14 दिसंबर को भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच टी-20 अंतर्राष्ट्रीय मुकाबले की तैयारियां तेज़ी से चल रही हैं। मैच के निर्बाध और सफल आयोजन की कामना को लेकर हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन के पदाधिकारी खनियारा स्थित भगवान श्री इंद्रुनाग मंदिर पहुंचे, जहां विशेष पूजा-अर्चना की गई।

इस पूजा में एचपीसीए के कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे। इनमें एचपीसीए सचिव अवनीश परमार, निदेशक संजय शर्मा, महाप्रबंधक कर्नल एच.एस. मन्हास, उपाध्यक्ष अमिताभ शर्मा, संयुक्त सचिव विशाल शर्मा, सुरेंद्र ठाकुर, तेज प्रकाश चोपड़ा, विजय भंडारी, मनुज शर्मा और ए.एस. नेगी शामिल थे। सभी ने मिलकर हवन किया और इसके बाद भंडारे का आयोजन भी किया गया।

स्थानीय मान्यता है कि धर्मशाला में किसी भी बड़े आयोजन से पहले बारिश के देवता माने जाने वाले भगवान इंद्रुनाग का आशीर्वाद लेना शुभ माना जाता है। धर्मशाला का मौसम अक्सर क्रिकेट मैचों में बाधा डालता रहा है, इसलिए यह परंपरा लंबे समय से चली आ रही है।

पूजा के बाद एचपीसीए निदेशक संजय शर्मा ने बताया कि हर बड़े आयोजन से पहले संस्था पारंपरिक रूप से इंद्रुनाग मंदिर में पूजा करती है ताकि मैच बिना किसी रुकावट के सफलतापूर्वक संपन्न हो सके। उन्होंने कहा कि इस अनुष्ठान का उद्देश्य सिर्फ यही है कि मौसम अनुकूल रहे और दर्शकों व खिलाड़ियों को किसी भी प्रकार की परेशानी न हो।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: पालमपुर में चिट्टा नेटवर्क पर बड़ा वार, 3.71 ग्राम हेरोइन और ₹6,000 नकदी के साथ 6 आरोपी गिरफ्तार

पालमपुर में कांगड़ा पुलिस ने एंटी-चिट्टा अभियान के तहत 3.71 ग्राम हेरोइन और ₹6,000 नकदी बरामद कर छह आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर पूरे नेटवर्क की जांच शुरू कर दी है।

कांगड़ा पुलिस का बड़ा एक्शन! धर्मशाला और पालमपुर में चिट्टे के साथ तीन आरोपी गिरफ्तार

कांगड़ा पुलिस ने एंटी-चिट्टा अभियान के तहत धर्मशाला और पालमपुर में बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने दोनों मामलों में कुल 16.33 ग्राम चिट्टा बरामद कर एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज किए हैं।

दिल्ली-लेह HRTC बस से 27.60 ग्राम चिट्टा बरामद, बिलासपुर पुलिस ने तीन आरोपियों को दबोचा

बिलासपुर पुलिस की स्पेशल डिटेक्शन टीम ने स्वारघाट में दिल्ली-लेह जा रही एचआरटीसी बस से 27.60 ग्राम चिट्टा बरामद कर हरियाणा और कुल्लू के तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस अंतरराज्यीय नशा नेटवर्क की जांच में जुटी है।

वोल्वो बस में 143 ग्राम चिट्टा बरामद, मंडी पुलिस ने युवक-युवती को किया गिरफ्तार

मंडी पुलिस ने पुंघ फोरलेन पर नाकाबंदी के दौरान एक वोल्वो बस से 143.180 ग्राम चिट्टा बरामद कर कुल्लू के युवक और युवती को गिरफ्तार किया है। पुलिस अब पूरे नशा तस्करी नेटवर्क की जांच कर रही है।