Chamba: डल्हौजी में बड़ा हादसा टला: बच्चों सहित 7 सवारों की कार खाई में गिरते–गिरते बची, पेड़ ने बचाई जान

Date:

--Advertisement--

पर्यटक नगरी डल्हौजी में रविवार को एक बड़ा हादसा टल गया, जब खज्जियार जा रहे एक पर्यटक परिवार की कार अचानक अनियंत्रित होकर खाई की ओर लुढ़क गई। लक्कड़ मंडी–खज्जियार मार्ग पर सूर्य की तेज रोशनी ड्राइवर की आँखों में पड़ने से कार संतुलन खो बैठी और सड़क से नीचे जा गिरी। हालांकि सौभाग्य से नीचे खड़े एक पेड़ ने कार को थाम लिया, जिससे वह गहरी खाई में गिरने से बच गई। कार में तीन बच्चों समेत कुल सात लोग सवार थे।

हादसे में एक महिला को दाएं कंधे में गंभीर चोटें आईं, जबकि अन्य सभी को हल्की चोटें लगीं। हादसा होते ही स्थानीय लोग और राहगीर मौके पर पहुंचे और सभी यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकालकर एम्बुलेंस से नागरिक अस्पताल डल्हौजी पहुंचाया। घायलों में स्मिता जैन को गंभीर चोटें आई हैं, जबकि अंकित जैन, पंकज जैन, तरुणा गुप्ता और बच्चे—प्रिशा जैन (10), लविशा जैन (8) और आरव जैन (3)—को हल्की चोटें आई हैं। सभी लोग जिला संगरूर (पंजाब) के निवासी हैं।

अस्पताल के चिकित्सक डॉ. देवेश ने बताया कि घायल महिला के कंधे में गंभीर चोट है और प्राथमिक उपचार के बाद उसे बेहतर इलाज के लिए रेफर किया गया है। स्थानीय लोगों ने राहत की सांस लेते हुए कहा कि यदि कार पेड़ से न टकराती, तो वह सीधी सैकड़ों फीट नीचे खाई में गिर सकती थी, जिससे बड़ा हादसा हो सकता था।

पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। साथ ही प्रशासन ने पर्यटकों से अपील की है कि इस मार्ग पर वाहन चलाते समय विशेष सावधानी बरतें, क्योंकि घुमावदार ढलान और बदलती रोशनी इस क्षेत्र को खासा जोखिमपूर्ण बनाते हैं।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: रैत में प्राथमिक शिक्षकों की नवाचार कार्यशाला का समापन, 84 शिक्षकों ने अलग-अलग गतिविधियों पर दी प्रस्तुतियां

शिक्षा खंड रैत में प्राथमिक शिक्षकों की नवाचार कार्यशाला का समापन हुआ। निपुण भारत और TLM आधारित शिक्षण पर प्रशिक्षण के साथ 84 शिक्षकों ने आठ समूहों में अलग-अलग गतिविधियों पर प्रस्तुतियां दीं।

Kangra: चंबी स्टेडियम का काम तेज, 2 से ढाई महीने में खिलाड़ियों को मिलेंगी आधुनिक सुविधाएं: केवल सिंह पठानिया

शाहपुर के चंबी मैदान में आधुनिक स्टेडियम का निर्माण कार्य तेजी से चल रहा है। विधायक केवल सिंह पठानिया ने बताया कि रिटेनिंग वॉल पर करीब 20 लाख रुपये खर्च किए जा चुके हैं और पवेलियन, रेस्ट रूम, बाथरूम व चेंजिंग रूम का काम करीब दो से ढाई माह में पूरा करने का लक्ष्य है।

सिहवां स्कूल के खिलाड़ियों का कुश्ती में जलवा, तीन पदक जीतकर बढ़ाया शाहपुर का मान

ज्वालामुखी में आयोजित अंडर-19 जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में राजकीय आदर्श विद्यालय सिहवां के खिलाड़ियों ने कुश्ती में तीन पदक जीते। मोहम्मद इकबाल ने स्वर्ण जीतकर राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए जगह बनाई।

रिड़कमार कॉलेज में NSS का दो दिवसीय कार्यक्रम, छात्रों ने नृत्य-गीत और नाटिका से दिया सामाजिक जागरूकता का संदेश

राजकीय महाविद्यालय रिड़कमार में आयोजित दो दिवसीय एनएसएस कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने नृत्य, गीत, कविता, भाषण और लघु नाटिका के जरिए अपनी प्रतिभा दिखाई। कार्यक्रम में सामाजिक जिम्मेदारी, स्वच्छता और समाजसेवा का संदेश दिया गया।