Kangra: इंदौरा विधायक मलेंद्र राजन ने छात्रों को बड़े सपने देखने और उन्हें पूरा करने की दी प्रेरणा, टॉप छात्रा को 21 हजार रुपये का पुरस्कार

Date:

--Advertisement--

इंदौरा, 22 नवम्बर: विधायक मलेंद्र राजन ने आज भोगरवां राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय के वार्षिक कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। इस अवसर पर उन्होंने शिक्षा के महत्व और छात्रों के उज्जवल भविष्य पर जोर देते हुए कहा कि “विद्यार्थी ही देश का भविष्य हैं। बड़े सपने देखें और उन्हें पूरा करने का साहस रखें।”

उन्होंने विद्यार्थियों को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि मेहनत, अनुशासन और लगन ही आने वाले कल को दिशा देती है। “हर बच्चा अनोखी प्रतिभा लेकर जन्मता है, बस अपनी क्षमता को पहचानें और आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ें,” उन्होंने कहा।

इस अवसर पर विधायक ने घोषणा की कि प्रदेश में टॉप 10 में स्थान पाने वाली छात्रा को 21 हजार रुपये की प्रोत्साहन राशि प्रदान की जाएगी। उन्होंने विद्यालय की संरचनात्मक आवश्यकताओं को देखते हुए स्टेज निर्माण के लिए अपनी विधायक निधि से 2 लाख रुपये देने की भी घोषणा की।

मलेंद्र राजन ने यह भी बताया कि विद्यालय में वोकेशनल शिक्षा के तीन ट्रेड सफलतापूर्वक संचालित हो रहे हैं, जो छात्रों को कौशल आधारित शिक्षा की दिशा में आगे बढ़ा रहे हैं। उन्होंने क्षेत्र के 33 केवी सब-स्टेशन (मोक्की) के लिए 13 करोड़ रुपये की स्वीकृति दिलाने के लिए मुख्यमंत्री का धन्यवाद किया। इसके अलावा उन्होंने पलाखी पंचायत में स्टेडियम निर्माण कार्य शीघ्र पूरा करने का भरोसा भी दिलाया।

कार्यक्रम की शुरुआत में प्रिंसिपल राम कृष्ण शर्मा ने वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत की और मुख्य अतिथि तथा अन्य गणमान्य व्यक्तियों का स्वागत किया।

उपस्थित लोग: पोंग बांध निदेशक डॉ. विशाल ठाकुर, कुलदीप शर्मा, पूर्व उपप्रधान राम कुमार, पूर्व प्रधान जनक राज, कांग्रेस कार्यकर्ता स्वदेश सोनू, धर्मवीर शर्मा, रमेश ठाकुर, राजेश ठाकुर, आशु, कनव और कांग्रेस के अन्य स्थानीय कार्यकर्ता।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: रैत में प्राथमिक शिक्षकों की नवाचार कार्यशाला का समापन, 84 शिक्षकों ने अलग-अलग गतिविधियों पर दी प्रस्तुतियां

शिक्षा खंड रैत में प्राथमिक शिक्षकों की नवाचार कार्यशाला का समापन हुआ। निपुण भारत और TLM आधारित शिक्षण पर प्रशिक्षण के साथ 84 शिक्षकों ने आठ समूहों में अलग-अलग गतिविधियों पर प्रस्तुतियां दीं।

Kangra: चंबी स्टेडियम का काम तेज, 2 से ढाई महीने में खिलाड़ियों को मिलेंगी आधुनिक सुविधाएं: केवल सिंह पठानिया

शाहपुर के चंबी मैदान में आधुनिक स्टेडियम का निर्माण कार्य तेजी से चल रहा है। विधायक केवल सिंह पठानिया ने बताया कि रिटेनिंग वॉल पर करीब 20 लाख रुपये खर्च किए जा चुके हैं और पवेलियन, रेस्ट रूम, बाथरूम व चेंजिंग रूम का काम करीब दो से ढाई माह में पूरा करने का लक्ष्य है।

सिहवां स्कूल के खिलाड़ियों का कुश्ती में जलवा, तीन पदक जीतकर बढ़ाया शाहपुर का मान

ज्वालामुखी में आयोजित अंडर-19 जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में राजकीय आदर्श विद्यालय सिहवां के खिलाड़ियों ने कुश्ती में तीन पदक जीते। मोहम्मद इकबाल ने स्वर्ण जीतकर राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए जगह बनाई।

रिड़कमार कॉलेज में NSS का दो दिवसीय कार्यक्रम, छात्रों ने नृत्य-गीत और नाटिका से दिया सामाजिक जागरूकता का संदेश

राजकीय महाविद्यालय रिड़कमार में आयोजित दो दिवसीय एनएसएस कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने नृत्य, गीत, कविता, भाषण और लघु नाटिका के जरिए अपनी प्रतिभा दिखाई। कार्यक्रम में सामाजिक जिम्मेदारी, स्वच्छता और समाजसेवा का संदेश दिया गया।