Kangra: शराब के नशे में झारखंडी मिस्त्री ने पुलिस को बताया, ‘पत्नी की हत्या कर जंगल में फेंका शव’, सच निकलकर हुआ शर्मसार

Date:

--Advertisement--

नगरोटा बगवां में बीती रात शराब के नशे में एक प्रवासी मजदूर द्वारा पुलिस को दी गई झूठी सूचना ने पुलिस प्रशासन में हड़कंप मचा दिया। मलां के पास किराए के क्वार्टर में रहने वाले झारखंड निवासी दीपक कुमार (पेशे से मिस्त्री) ने पुलिस कंट्रोल रूम (100 नंबर) पर फोन करके दावा किया कि उसने अपनी पत्नी की हत्या कर उसके शव के टुकड़े एक सूटकेस में भरकर जंगल में फेंक दिए हैं और वह खुद पठानकोट भाग गया है।

दीपक ने पुलिस को चुनौती देते हुए कहा कि “अगर पकड़ सकते हो तो पकड़ लो।” इस गंभीर सूचना के बाद पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए डीएसपी कांगड़ा अंकित शर्मा के निर्देशन में दो विशेष टीमें गठित की और जंगलों में सर्च ऑपरेशन चलाया। पुलिस ने आरोपी द्वारा बताए गए स्थान और आसपास के क्षेत्र में पूरी रात सूटकेस की तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला।

जब तकनीकी जांच की गई और आरोपी को उसके क्वार्टर से हिरासत में लिया गया, तो शराब उतरने पर उसने कबूल किया कि उसने झूठ बोला था। झारखंड में उसकी पत्नी से संपर्क किया गया, जो पूरी तरह सुरक्षित पाई गई।

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर आगामी छानबीन शुरू कर दी है। इस घटना ने एक बार फिर यह स्पष्ट कर दिया कि शराब का नशा इंसान से कितनी बड़ी भूल करवा सकता है।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: रैत में प्राथमिक शिक्षकों की नवाचार कार्यशाला का समापन, 84 शिक्षकों ने अलग-अलग गतिविधियों पर दी प्रस्तुतियां

शिक्षा खंड रैत में प्राथमिक शिक्षकों की नवाचार कार्यशाला का समापन हुआ। निपुण भारत और TLM आधारित शिक्षण पर प्रशिक्षण के साथ 84 शिक्षकों ने आठ समूहों में अलग-अलग गतिविधियों पर प्रस्तुतियां दीं।

Kangra: चंबी स्टेडियम का काम तेज, 2 से ढाई महीने में खिलाड़ियों को मिलेंगी आधुनिक सुविधाएं: केवल सिंह पठानिया

शाहपुर के चंबी मैदान में आधुनिक स्टेडियम का निर्माण कार्य तेजी से चल रहा है। विधायक केवल सिंह पठानिया ने बताया कि रिटेनिंग वॉल पर करीब 20 लाख रुपये खर्च किए जा चुके हैं और पवेलियन, रेस्ट रूम, बाथरूम व चेंजिंग रूम का काम करीब दो से ढाई माह में पूरा करने का लक्ष्य है।

सिहवां स्कूल के खिलाड़ियों का कुश्ती में जलवा, तीन पदक जीतकर बढ़ाया शाहपुर का मान

ज्वालामुखी में आयोजित अंडर-19 जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में राजकीय आदर्श विद्यालय सिहवां के खिलाड़ियों ने कुश्ती में तीन पदक जीते। मोहम्मद इकबाल ने स्वर्ण जीतकर राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए जगह बनाई।

रिड़कमार कॉलेज में NSS का दो दिवसीय कार्यक्रम, छात्रों ने नृत्य-गीत और नाटिका से दिया सामाजिक जागरूकता का संदेश

राजकीय महाविद्यालय रिड़कमार में आयोजित दो दिवसीय एनएसएस कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने नृत्य, गीत, कविता, भाषण और लघु नाटिका के जरिए अपनी प्रतिभा दिखाई। कार्यक्रम में सामाजिक जिम्मेदारी, स्वच्छता और समाजसेवा का संदेश दिया गया।