Kangra: शाहपुर में महिलाओं के लिए तीन माह का निशुल्क सिलाई-कोर्स शुरू, 20 महिलाएँ होंगी आत्मनिर्भर!

Date:

--Advertisement--

शाहपुर, 20 नवंबर: क्षेत्र की महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने और उन्हें स्व-रोज़गार के अवसर प्रदान करने के उद्देश्य से हिमाचल प्रदेश फसल विविधीकरण प्रोत्साहन परियोजना (JICA Project) के तहत तीन माह का निशुल्क सिलाई और कढ़ाई प्रशिक्षण आई.टी.आई शाहपुर में शुरू कर दिया गया है।

खंड परियोजना प्रबंधक अधिकारी डॉ. अंकिता शर्मा ने बताया कि यह प्रशिक्षण जापान की आधिकारिक विकास सहायता (ODA) के तहत संचालित किया जा रहा है। इसका उद्देश्य ग्रामीण महिलाओं, युवतियों और रोजगार की तलाश में जुटी प्रतिभागियों को सिलाई-कढ़ाई, परिधान निर्माण, पैटर्न कटिंग और आधुनिक डिजाइनिंग जैसी तकनीकों में दक्ष बनाना है।

इस प्रशिक्षण के लिए डढम्ब, पुहाडा, कुठेड़, भलेड, कलयाड़ा और केटलू पंचायतों की 20 महिलाओं का चयन किया गया है। प्रशिक्षण में सिलाई मशीन संचालन, फॉल-पीको, ब्लाउज़ और कुर्ती डिजाइनिंग समेत कई प्रायोगिक कौशल सिखाए जा रहे हैं। दैनिक व्यावहारिक कक्षाएँ प्रतिभागियों को वास्तविक अनुभव प्रदान कर रही हैं।

प्रशिक्षण पूरा होने के बाद सभी महिलाओं को प्रमाणपत्र और टूल किट प्रदान की जाएगी, ताकि वे तुरंत अपना कार्य शुरू कर सकें। साथ ही, प्रतिभागियों को स्वयं सहायता समूहों, स्थानीय बाज़ार और अन्य सूक्ष्म उद्यम अवसरों से जोड़ने के लिए भी मार्गदर्शन दिया जाएगा।

यह पहल महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने और ग्रामीण क्षेत्र में स्वरोज़गार को बढ़ावा देने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

नूरपुर में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, गद्दे के नीचे छिपाकर रखी थी चरस; 320 ग्राम बरामद, 32 वर्षीय आरोपी गिरफ्तार

नूरपुर पुलिस की CIA विंग ने मुग्तयाल, भलेटा में कार्रवाई करते हुए 320 ग्राम चरस/कैनाबिस बरामद की। पुलिस के अनुसार मादक पदार्थ आरोपी के कमरे में डबल बैड के गद्दे के नीचे छिपाकर रखा गया था। मामले में 32 वर्षीय रोहित कुमार गिरफ्तार हुआ है।

12 अगस्त से लापता युवक का खेत में मिला शव, बिलासपुर में मचा हड़कंप; परिजनों की तलाश के बाद सामने आया खौफनाक सच

बिलासपुर के स्वारघाट की तंबोल पंचायत में 12 अगस्त से लापता युवक महिंद्र पाल का शव घर से कुछ दूरी पर खेत में मिला। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

स्वतंत्रता दिवस की शाम नाहन में दर्दनाक हादसा, बाइक और HRTC बस की आमने-सामने टक्कर; एक युवक की मौके पर मौत, दूसरा गंभीर

स्वतंत्रता दिवस की शाम नाहन के गोबिंदगढ़ में बाइक और एचआरटीसी बस की जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में एक युवक की मौके पर मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल है। हादसे की सीसीटीवी फुटेज भी सामने आई है।

Kangra: दरीणी बाजार में गूंजे देशभक्ति के नारे, राजकीय महाविद्यालय रिड़कमार में तिरंगा रैली से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस

राजकीय महाविद्यालय रिड़कमार में स्वतंत्रता दिवस देशभक्ति के उत्साह के साथ मनाया गया। विद्यार्थियों ने दरीणी बाजार में तिरंगा रैली निकाली, जबकि कॉलेज परिसर में देशभक्ति गीत, अंताक्षरी, भाषण और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने समारोह को यादगार बना दिया।