Kullu: कुल्लू में रेन शैल्टर के पास मिला युवक संदिग्ध, 498 ग्राम चरस के साथ गिरफ्तार! पुलिस की बड़ी कार्रवाई

Date:

--Advertisement--

कुल्लू जिला पुलिस ने नशा तस्करों के खिलाफ अपनी कार्रवाई को जारी रखते हुए एक और बड़ी सफलता हासिल की है। मंगलवार, 18 नवंबर 2025, को पुलिस थाना पतलीकुल की टीम गश्त पर थी। इसी दौरान 15 मील क्षेत्र में पुल के पास स्थित रेन शैल्टर के नजदीक एक युवक संदिग्ध हालत में दिखाई दिया।

पुलिस ने जब उससे पूछताछ और तलाशी ली तो उसके पास से 498 ग्राम चरस बरामद हुई। आरोपी की पहचान मनोज कुमार (23) पुत्र अमर चंद, निवासी फलटनाला, डाकघर बजौरा, तहसील भुन्तर, जिला कुल्लू के रूप में हुई है।

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ NDPS Act की धारा 20 के तहत मामला दर्ज कर उसे हिरासत में ले लिया है।

पुलिस अधीकारियों ने बताया कि अब यह पता लगाने के लिए गहन पूछताछ की जा रही है कि यह चरस कहाँ से लाई गई थी और इसे आगे किसे बेचा जाना था। नशे की खरीद–फरोख्त की पूरी श्रृंखला उजागर करने के लिए जांच जारी है।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: टाण्डा फायरिंग रेंज में 28 सितंबर को होगी फायरिंग, सुबह 8 से रात 10 बजे तक अभ्यास; इन गांवों के लोग रहें सतर्क

टाण्डा फायरिंग रेंज में 28 सितंबर को सुबह 8 बजे से रात 10 बजे तक भारतीय सैन्य पुलिस फायरिंग अभ्यास करेगी। कोहाला, कच्छयारी, खोली और घुरकड़ी के लोगों से रेंज के आसपास न जाने और मवेशियों को भी दूर रखने की अपील की गई है।

Kangra: रैत में प्राथमिक शिक्षकों की नवाचार कार्यशाला का समापन, 84 शिक्षकों ने अलग-अलग गतिविधियों पर दी प्रस्तुतियां

शिक्षा खंड रैत में प्राथमिक शिक्षकों की नवाचार कार्यशाला का समापन हुआ। निपुण भारत और TLM आधारित शिक्षण पर प्रशिक्षण के साथ 84 शिक्षकों ने आठ समूहों में अलग-अलग गतिविधियों पर प्रस्तुतियां दीं।

Kangra: चंबी स्टेडियम का काम तेज, 2 से ढाई महीने में खिलाड़ियों को मिलेंगी आधुनिक सुविधाएं: केवल सिंह पठानिया

शाहपुर के चंबी मैदान में आधुनिक स्टेडियम का निर्माण कार्य तेजी से चल रहा है। विधायक केवल सिंह पठानिया ने बताया कि रिटेनिंग वॉल पर करीब 20 लाख रुपये खर्च किए जा चुके हैं और पवेलियन, रेस्ट रूम, बाथरूम व चेंजिंग रूम का काम करीब दो से ढाई माह में पूरा करने का लक्ष्य है।

सिहवां स्कूल के खिलाड़ियों का कुश्ती में जलवा, तीन पदक जीतकर बढ़ाया शाहपुर का मान

ज्वालामुखी में आयोजित अंडर-19 जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में राजकीय आदर्श विद्यालय सिहवां के खिलाड़ियों ने कुश्ती में तीन पदक जीते। मोहम्मद इकबाल ने स्वर्ण जीतकर राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए जगह बनाई।